हरियाणा में अश्लील कंटेंट पर विवाद:इन्फ्लुएंसर्स ने कहा- डांसरों पर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों को रोको, सपना चौधरी पर सॉफ्ट पोर्न देने का आरोप

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Dharmendra Hooda Vs Sapna Chaudhary | Haryana Controversy Statement

हरियाणा में अश्लील कंटेंट पर विवाद:इन्फ्लुएंसर्स ने कहा- डांसरों पर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों को रोको, सपना चौधरी पर सॉफ्ट पोर्न देने का आरोपसोनीपत2 घंटे पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आजाद ने सपना चौधरी पर निशाना साधा। वहीं नीतू तहलान ने सरेआम शराब पीने वाली महिलाओं को लेकर कटाक्ष किया। - Dainik Bhaskarइंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आजाद ने सपना चौधरी पर निशाना साधा। वहीं नीतू तहलान ने सरेआम शराब पीने वाली महिलाओं को लेकर कटाक्ष किया।

जाट आरक्षण आंदोलन के दंगों से सुर्खियों में आए और फिलहाल अमेरिका में रह रहे भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम अब हरियाणा में बड़ी बहस का विषय बन गई है।

हुड्डा का दावा है कि उन्होंने ऐसे कंटेंट बनाने वाले 35 बड़े इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट तैयार कर उन्हें अलग-अलग माध्यमों से चेतावनी दी है। इसके बाद कई इन्फ्लुएंसर्स ने अपना रुख बदलने का ऐलान किया, जबकि कई ने इस अभियान का समर्थन किया। साथ ही कुछ ने सवाल भी उठाए।

एक इन्फ्लुएंसर ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणियां करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा को ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया है। वहीं, कुछ ने डांस कार्यक्रमों में मंच के सामने जाकर पैसे उड़ाने वाले बुजुर्गों की मानसिकता पर भी सवाल उठाए। हालांकि, कुछ लोगों ने धर्मेंद्र हुड्डा का समर्थन किया तो कुछ ने उनसे रेप और पेपर लीक जैसे मामलों पर भी कार्रवाई की मांग की।

धर्मेंद्र हुड्डा ने 'अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग' कंटेंट परोसने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दियाधर्मेंद्र हुड्डा ने ‘अश्लील, अभद्र और डबल मीनिंग’ कंटेंट परोसने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

अब जानिए सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर्स ने क्या कहा…..

​बाबा पेले बोले- डबल मीनिंग कंटेंट नहीं बनाएंगे

धर्मेंद्र हुड्डा की चेतावनी के बाद इन्फ्लुएंसर आकाश छांगिया उर्फ बाबा पेले ने वीडियो जारी कर कहा कि अब वह डबल मीनिंग कंटेंट नहीं बनाएंगे। समाज से गंदे गाने और अश्लील कंटेंट खत्म होना चाहिए। भविष्य में वह किसी महिला कलाकार के साथ ऐसा वीडियो नहीं बनाएंगे, जिससे समाज पर गलत असर पड़े।

बाबा पेले ने अपने स्कूल का जिक्र करते हुए कहा कि यहां 100 से ज्यादा बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है। अगर कोई समाज सेवा करना चाहता है तो स्कूल का सहयोग करे। उन्होंने हरियाणवी फिल्म टॉक्सिक के ट्रेलर को भी आपत्तिजनक बताते हुए इसे हरियाणा में बैन करने की मांग की।

बाबा पेले ने फिल्म 'टॉक्सिक' पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका ट्रेलर ही इतना गंदा है कि इसे हरियाणा में बैन कर देना चाहिएबाबा पेले ने फिल्म ‘टॉक्सिक’ पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका ट्रेलर ही इतना गंदा है कि इसे हरियाणा में बैन कर देना चाहिए

नीतू तहलान ने महिला इन्फ्लुएंसर्स पर उठाए सवाल

इन्फ्लुएंसर नीतू तहलान ने धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर गंदगी हटाने की शुरुआत करना सराहनीय है और इसका असर भी दिख रहा है।

हालांकि उन्होंने कुछ महिला इन्फ्लुएंसर्स पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सोशल मीडिया पर शराब पीने के वीडियो बनाकर गलत संदेश दे रही हैं। उनका कहना था कि ऐसे कंटेंट का बच्चों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इन्फ्लुएंसर नीतू तहलान ने इस मुहिम का समर्थन किया है, लेकिन साथ ही कुछ महिला इन्फ्लुएंसर्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।इन्फ्लुएंसर नीतू तहलान ने इस मुहिम का समर्थन किया है, लेकिन साथ ही कुछ महिला इन्फ्लुएंसर्स पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

कलकल खाप प्रधान की चेतावनी पर विवाद

कलकल खाप के प्रधान राजपाल कलकल ने धर्मेंद्र हुड्डा के अभियान का समर्थन किया, लेकिन अपने वीडियो और थंबनेल में विवादित भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैं सालों से हाथ जोड़कर बहू-बेटियों को समझा रहा था, लेकिन कुछ महिलाएं मुझे ही फोन पर अंजाम भुगतने की धमकी देती थीं। अब जो औरतें ऐसे कपड़े पहनती हैं, वे सुधर जाएं। जुबान पर लगाम दें और अंग प्रदर्शन बंद करें, वरना अब जवान लड़के आ गए हैं, वे जुबान भी बंद कर देंगे और तोड़ देंगे।”

राजपाल कलकल ने अपने वीडियो के थंबनेल पर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।राजपाल कलकल ने अपने वीडियो के थंबनेल पर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इन्फ्लुएंसर आजाद ने सपना चौधरी और बुजुर्गों को घेरा

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आजाद ने इस पूरे मामले में समाज के बुजुर्गों (काका-ताऊ) और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर तीखा निशाना साधा। आजाद ने कहा, “स्टेज डांसरों से पहले उन बुजुर्गों की बात करो, जो इन कार्यक्रमों में जाते हैं। इन बुजुर्गों के दिमाग में हवस भरी है।

आजाद ने आरोप लगाया, “मैं सपना चौधरी को टारगेट कर रहा हूं। उसने हरियाणा को कभी कोई अच्छी चीज नहीं दी। हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या और लिंगानुपात में 5-10% की कमी जैसे मुद्दों पर किसी ने कभी आवाज नहीं उठाई। सपना सिर्फ अपने शरीर के अंग मटकाती है। जो लोग कहते हैं कि सपना की वजह से हरियाणा जाना जाता है, वे गलत हैं। सपना ने हरियाणा को सिर्फ ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया है। हरियाणा की असली पहचान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, नीरज चोपड़ा और कल्पना चावला जैसे दिग्गजों से है।”

आजाद ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि सपना की वजह से हरियाणा जाना जाता है, यह गलत है। सपना ने हरियाणा को सिर्फ 'सॉफ्ट पोर्न' दिया है।आजाद ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि सपना की वजह से हरियाणा जाना जाता है, यह गलत है। सपना ने हरियाणा को सिर्फ ‘सॉफ्ट पोर्न’ दिया है।

ड्राइवर छोरी’ की बोली- गलत करने वालों का भी हो इलाज

जींद की रहने वाली नीशू देशवाल उर्फ ड्राइवर छोरी ने धर्मेंद्र हुड्डा की इस मुहिम को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा, “मैं उस मां को सलाम करती हूं, जिसने धर्मेंद्र जैसे भाई को जन्म दिया। उसने पांच दिन में सट्टा बंद करवा दिया। अब इस गंदगी को भी साफ किया जा रहा है।”

उन्होंने धर्मेंद्र से अपील करते हुए कहा कि जो लोग छोटी बच्चियों और बेटियों के साथ गलत काम करते हैं, उनका भी इसी तरह इलाज किया जाए, ताकि अपराधियों के मन में खौफ पैदा हो।

जींद की ड्राइवर छोरी ने कहा जो लोग छोटी बच्चियों और बेटियों के साथ गलत काम करते हैं, उनका भी ऐसा ही इलाज किया जाए।जींद की ड्राइवर छोरी ने कहा जो लोग छोटी बच्चियों और बेटियों के साथ गलत काम करते हैं, उनका भी ऐसा ही इलाज किया जाए।

​बिट्टू पंडित का दावा- वीडियो हटाने की मिली धमकी

इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में बिट्टू पंडित ने दावा किया कि उन्होंने पहले एक वीडियो शेयर कर कहा था कि धर्मेंद्र हुड्डा ने काम तो शुरू किया, लेकिन सही तरीके से नहीं किया। इसके बाद रात में उनके पास फोन आया और वीडियो हटाने की धमकी दी गई।

वीडियो में बिट्टू पंडित ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि धमकियों से उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। उन्होंने धर्मेंद्र हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वास्तव में समाज के लिए काम करना है तो हरियाणा में हो रहे रेप के मामलों को रोकें।

उन्होंने भिवानी की मनीषा से जुड़े मामले का भी जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की गई और अब लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे मुद्दे क्यों उठाए जा रहे हैं। यदि सही काम होगा तो वे पूरा साथ देंगे, लेकिन मनीषा को भी न्याय मिलना चाहिए।

सस्पेंड हुई टीचर ने भी किया समर्थन

कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद सस्पेंड हुई रोहतक निवासी सुलेखा दलाल ने भी धर्मेंद्र हुड्डा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा ने बहुत अच्छी मुहिम शुरू की है। साथ ही उन लोगों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी बात मानते हुए इस तरह का कंटेंट बनाने से परहेज किया है।

उन्होंने एक बार फिर नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बहुत से लोग टांग खींचने के लिए आएंगे, लेकिन पीछे नहीं हटना चाहिए। अब अगली बारी पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई की होनी चाहिए। रेप करने वालों को भी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दोषियों को सख्त सजा दे दी जाए तो पूरा देश सुधर जाएगा।

सुलेखा दलाल ने कहा कि अब आगे की बारी पेपर लीक की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग रेप करते हैं, उनको भी सजा मिलनी चाहिए।सुलेखा दलाल ने कहा कि अब आगे की बारी पेपर लीक की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग रेप करते हैं, उनको भी सजा मिलनी चाहिए।

गीता ढांडा बोली- डांसरों पर ₹500 लुटाते हैं ये बुड्ढे

सोशल मीडिया एक्टिविस्ट गीता ढांडा ने पुरुषों और बुजुर्गों की दोहरी मानसिकता पर तीखा प्रहार किया। गीता ने कहा, “स्टेज पर नाचने वाली लड़कियों से ज्यादा दोषी वे बुजुर्ग हैं, जो मंच के पास जाकर 500-500 रुपए उड़ाते हैं। ये बुड्ढे इतने बेशर्म हैं कि घर में बच्चों के लिए 5 रुपए की चीज लाने में रोते हैं और अपनी पत्नी को फूटी कौड़ी तक नहीं देते। क्या वे डांसर इनकी बुआ लगती हैं? जितना ज्यादा बुजुर्ग होता है, वह उतना ही बेकार होता है। इन बुड्ढों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए और इन डांसरों के शो पूरी तरह बंद होने चाहिए।”

—————————

ये खबर भी पढ़ें :-

जाट-आरक्षण दंगों का भगोड़ा बोला-सपना चौधरी ने नाचकर गंद फैलाया:’नंगा नाच’ से लड़कियां बिगाड़ी, एके जट्टी ने 4 घर नाश किए; मर्द ₹100-100 घालते थे

जाट आरक्षण आंदोलन दंगों में भगोड़ा घोषित धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी एक्ट्रेस-डांसर सपना चौधरी और अनु कादयान उर्फ एके जट्टी को लेकर विवादित टिप्पणियां की हैं। अमेरिका में बैठे हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। पढ़ें पूरी खबर…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • हरियाणा के 15 जिलों में गर्मी-उमस का अलर्ट: 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, भिवानी में पारा 40.5°C; रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में बारिश से राहत

    19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, भिवानी में पारा 40.5°C; रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में बारिश से राहत|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:28Play videoPlay videoहिसार

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कैथल में हेपेटाइटिस-ए के 32 और टाइफाइड के 9 केस: 24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात, 15 पेयजल कनेक्शन असुरक्षित मिले

    24 घंटे मेडिकल टीमें तैनात, 15 पेयजल कनेक्शन असुरक्षित मिले|कैथल,Kaithal - Dainik Bhaskarकैथल

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे जिम ट्रेनर-मेकअप आर्टिस्ट: फरीदाबाद में पति को दो महीने पहले पता चला, झगड़े के बाद नहर में मिली डेडबॉडी

    फरीदाबाद में पति को दो महीने पहले पता चला, झगड़े के बाद नहर में मिली डेडबॉडी|फरीदाबाद,Faridabad - Dainik Bhaskar0:45Play videoPlay videoफरीदाबाद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘नौकरी ढूंढने गई, पति ने भागने की अफवाह उड़ाई’: यमुनानगर की युवती बोली- न्यूड फोटो-वीडियो मांगता था पति, नहीं दी तो बदनाम किया

    यमुनानगर की युवती बोली- न्यूड फोटो-वीडियो मांगता था पति, नहीं दी तो बदनाम किया|यमुनानगर,Yamunanagar - Dainik Bhaskar0:55Play videoPlay videoयमुनानगर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Crime: Woman Threatened Over Debt Dispute In Chakeri | News Update उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान…

ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Greater Noida Electric Bus Service Expansion | Noida Airport Connectivity ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई…

You Missed

Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी