धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन:प्रकाश राज बोले- आपने सरकार को घुटनों पर ला दिया'; प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को सराहा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Dharmendra Pradhan Resignation | Bollywood Reacts To Education Minister Exit

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन:प्रकाश राज बोले- आपने सरकार को घुटनों पर ला दिया’; प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को सराहा52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने वाले बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता प्रकाश राज, कॉमेडियन-एक्टर वीर दास, अभिनेता अभिषेक बनर्जी और कॉमेडियन समय रैना समेत कई सेलेब्स ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके आंदोलन का समर्थन किया। वहीं विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा और आयशा खान सहित कई कलाकारों और डिजिटल क्रिएटर्स ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया।

प्रकाश राज बोले- सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है

प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे साथियों, आपको बहुत-बहुत बधाई। सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को भी बधाई, जो युवाओं के साथ मजबूती से खड़े रहे। आपने साबित कर दिया कि सरकार को भी घुटनों पर झुकाया जा सकता है।”

वीर दास बोले- जीत आपकी है, अब जश्न मनाइए

वीर दास ने छात्रों के नाम संदेश लिखते हुए कहा, “आपने उस छोटी-सी बात को फिर से जीवित कर दिया, जिसे हम स्कूल की किताबों में पढ़कर भूल गए थे। प्यारे बच्चों, आगे चाहे जो भी हो, जीत आपकी है। अब जाइए और इस जीत का जश्न मनाइए।”

समय रैना ने लिखा- छात्रों को और ताकत मिले

कॉमेडियन समय रैना ने छात्रों के समर्थन में संक्षिप्त पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्रों को और ताकत मिले।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

अभिषेक बनर्जी बोले- एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते हुए लिखा, “मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। नई पीढ़ी को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही एक बात हमेशा याद रखिए- अगर हम एकजुट रहेंगे तो मजबूत रहेंगे, बंट जाएंगे तो हार जाएंगे।”

प्रियंका चोपड़ा ने नई पीढ़ी को बताया जीत का हकदार

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस घटनाक्रम पर खुशी जताई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली नई पीढ़ी की तारीफ की।

प्रियंका ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, “देशभर में 30 दिन तक चले छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक की 26 दिन की कठिन भूख हड़ताल के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।” इस पोस्ट पर उन्होंने ताली बजाने वाला, भावुक चेहरा, काला चश्मा और लाल दिल वाला इमोजी लगाकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद प्रियंका ने इंडिया कल्चरल हब की एक और पोस्ट शेयर की, जिस पर लिखा था, “यह जीत नई पीढ़ी की है।”

प्रियंका ने इसके बाद सोनम वांगचुक की एक तस्वीर भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। हालांकि, इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा।

विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा और आयशा खान ने भी किया समर्थन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिनेता विजय वर्मा, सान्या मल्होत्रा, आयशा खान समेत कई कलाकारों और डिजिटल क्रिएटर्स ने भी छात्रों की चिंताओं का समर्थन किया। इन सभी ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों की आवाज सुने जाने की जरूरत पर जोर दिया।

सोशल मीडिया पर इन कलाकारों के पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इसे छात्रों की एकजुटता और उनकी आवाज की जीत बता रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Akshay Kumar Prank | Akshay Stole Huma Qureshi Phone Marriage Proposal अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल…

    प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Love Marriage Dispute: Girl Hospitalized After Family Assault प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों…

    You Missed

    Boca Juniors x São Paulo: onde assistir ao vivo e escalações | Ge

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    Boca Juniors x São Paulo: onde assistir ao vivo e escalações | Ge

    अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    अक्षय कुमार ने चुराया था हुमा कुरैशी का फोन:अभिनेताओं को भेजे थे शादी के प्रपोजल वाले मैसेज, ‘आई लव यू’ भी लिखा था

    US Open 2026 quarter-finals: Tiafoe v Michelsen goes to deciding set after Sabalenka beats Noskova – live

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    US Open 2026 quarter-finals: Tiafoe v Michelsen goes to deciding set after Sabalenka beats Noskova – live

    प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    प्रेमी से शादी की जिद युवती को पड़ी भारी:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, लोगों का दावा- गले में था फंदा, परिजन फरार

    Cleveland Guardians, Baltimore Orioles starting lineups for Sept. 8, 2026: Game No. 146

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 3 views
    Cleveland Guardians, Baltimore Orioles starting lineups for Sept. 8, 2026: Game No. 146

    कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता:हाईकोर्ट का फैसला : भर्ती विज्ञापन में नकारात्मक शर्त पर

    • By dp
    • September 8, 2026
    • 4 views
    कटऑफ के बाद पात्रता प्रमाणपत्र नहीं दिया जा सकता:हाईकोर्ट का फैसला : भर्ती विज्ञापन में नकारात्मक शर्त पर