दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Diljit Dosanjh Delhi Concert Statement | Singer Confirms All Permissions Latest Updates

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओमुनीश वशिष्ट/लुधियाना2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ। - Dainik Bhaskarपंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ।

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा।

.

वह दिल्ली में अपने फैंस से मिलेंगे। शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिलजीत ने अपने अंदाज में उन लोगों पर निशाना साधा, जो बिना पुख्ता जानकारी के अफवाहें फैला रहे थे।

लाइव खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को आई लव यू कहा।लाइव खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को आई लव यू कहा।

3 पाइंट् में पढ़ें क्या बोले दिलजीत….

  • बन गई रील्स, हो गए ट्वीट्स: हाथ में गर्म पानी का कप लिए दिलजीत ने सुबह-सुबह फैंस से जुड़ते हुए कहा कि आज बहुत अच्छा दिन है। कितनी अच्छी वाइब्स आ रही हैं। मुझे बस यह पूछना था कि क्या बन गई आपकी रील्स, हो गए आपके ट्वीट्स और न्यूज रूम की डिबेट्स?
  • बिना सोचे-समझे हवा में तीर मत चलाओ: दिलजीत ने कहा कि पहले न्यूज पता कर लिया करो। हवा में तीर (कच्चे धुएं) मारने से बेहतर है असली बात का पता लगा लिया जाए। ऐसे ही डिबेट पर डिबेट किए जा रहे हैं। न्यूज वाले भी बिना असलियत जाने बस मौके पर चौका मारने के लिए बैठे हैं।
  • मैं आ गया हूं, 30 को दिल्ली में मिलेंगे: कैंसिलेशन की अफवाहों को खारिज करते हुए दिलजीत ने साफ कर दिया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका शो तय समय पर ही होगा। मुस्कुराते हुए उन्होंने फैंस को कन्फर्म किया कि मैं आ गया हूं और 30 को दिल्ली में मिलते हैं। लाइव खत्म करते हुए उन्होंने फैंस को आई लव यू कहा।

परमिशन को लेकर क्यों हुआ विवाद

दिल्ली पुलिस ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा संबंधी इनपुट, त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं के कारण अनुमति देने से इनकार किया था। इसके बाद आयोजकों ने पुलिस के साथ बैठक कर अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की योजना पेश की, जिसके बाद अनुमति मिल गई।

सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे

कॉन्सर्ट में करीब 1,500 से 2,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर तक नो-कार जोन बनाने की योजना बताई गई है। प्रवेश और निकास के रास्तों, पार्किंग तथा पैदल यात्रियों की आवाजाही पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हालांकि अंतिम व्यवस्था में बदलाव संभव है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर भी दर्शन करने जाएंगे

Hindi News Local Uttar pradesh Farrukhabad Deputy CM Keshav Maurya Visit Farrukhabad | Buddha Mahotsav & Neem Karori डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम…

विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा था- कोई तो आरोपियों को पकड़ लेता, लोग तमाशा देखते रहे

Hindi News Entertainment Bollywood Vidyut Jammwal Reacts To Tiger Shroff Attack | Viral Video Statement विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा…

You Missed

A Chiefs rookie paid Travis Kelce the highest compliment possible and he loved it

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 1 views
A Chiefs rookie paid Travis Kelce the highest compliment possible and he loved it

डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर भी दर्शन करने जाएंगे

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
डिप्टी सीएम केशव मौर्य आज महोत्सव में शामिल होंगे:फर्रुखाबाद में बाबा नीम करोरी धाम की तपोस्थली पर भी दर्शन करने जाएंगे

DraftKings promo code: Get $200 bonus for Seahawks vs. Chiefs on Sunday Night Football + free NBA League Pass

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
DraftKings promo code: Get 0 bonus for Seahawks vs. Chiefs on Sunday Night Football + free NBA League Pass

विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा था- कोई तो आरोपियों को पकड़ लेता, लोग तमाशा देखते रहे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
विद्युत ने शख्स की जान बचाने का वीडियो शेयर किया:टाइगर पर फायरिंग मामले में कहा था- कोई तो आरोपियों को पकड़ लेता, लोग तमाशा देखते रहे

Atlas vs Puebla en vivo: dónde ver, canal de TV y hora de inicio | Liga MX Apertura 2026 | Goal.com México

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Atlas vs Puebla en vivo: dónde ver, canal de TV y hora de inicio | Liga MX Apertura 2026 | Goal.com México

ताजमहल के गार्डन में निकला 7 फीट लंबा सांप:पर्यटकों में दहशत, टीम पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने पकड़ा साँप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
ताजमहल के गार्डन में निकला 7 फीट लंबा सांप:पर्यटकों में दहशत, टीम पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने पकड़ा साँप