दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Diljit Dosanjh Delhi Concert Approved | JLN Stadium Security Terms Met

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस ने मंजूरी दे दी है। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

यह शो 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम में होगा। NDTV के मुताबिक, टिकटिंग पार्टनर ‘बुक माई शो’ और आयोजकों ने पुलिस की ओर से तय की गई सुरक्षा, क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी सभी शर्तों को मानने पर सहमति जता दी है।

आयोजकों के साथ बैठक के बाद हुआ फैसला

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और आयोजकों के बीच हुई कई दौर की बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई है। आयोजकों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर एक विस्तृत एक्शन प्लान पेश किया।

अधिकारियों ने इस योजना की समीक्षा की और संतुष्ट होने के बाद अनुमति पत्र जारी किया। ‘बुक माई शो’ ने बयान जारी कर साफ किया कि दिल्ली में 30 अक्टूबर का यह शो अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ के इस नए 'ओरा इंडिया टूर' की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी।दिलजीत दोसांझ के इस नए ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से ही होने वाली थी।

निजी सुरक्षा गार्ड्स और भीड़ प्रबंधन की रखीं शर्तें

दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई सख्त दिशा-निर्देश तय किए हैं। इसमें पर्याप्त संख्या में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती, एंट्री और एग्जिट गेट पर मेटल डिटेक्टर, आपातकालीन निकासी योजना और ट्रैफिक प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों को दी गई है।

इसके अलावा स्टेडियम के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। आयोजकों की ओर से इन सभी शर्तों को पूरा करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही अप्रूवल जारी किया गया।

एक दिन पहले सुरक्षा कारणों से खारिज हुई थी अर्जी

इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ डिस्ट्रिक्ट) कार्यालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अर्जी खारिज कर दी थी। पुलिस ने तब कहा था कि खुफिया एजेंसियों से मिले विशिष्ट सुरक्षा इनपुट और चालू त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था की व्यस्तता के कारण इस बड़े आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, आयोजकों के साथ नए सुरक्षा खाके पर चर्चा के बाद पुलिस ने अपने फैसले पर पुनर्विचार किया।

त्योहारों के सीजन और सुरक्षा इनपुट का दिया था हवाला

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने ‘बुक माई शो’ को आधिकारिक पत्र में लिखा कि 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में ‘दिलजीत दोसांझ ओरा इंडिया टूर दिल्ली’ के आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती।

पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी न देने के पीछे दो मुख्य वजहें बताई हैं। पुलिस पत्र के अनुसार, एजेंसी को विशिष्ट सुरक्षा खतरों से जुड़े इनपुट मिले हैं।

इसके साथ ही चालू त्योहारों के सीजन की वजह से पुलिस व्यवस्था पर पहले से ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भारी दबाव है। इन दोनों स्थितियों को देखते हुए इतनी बड़ी भीड़ वाले कार्यक्रम की अनुमति देना संभव नहीं है।

ओरा इंडिया टूर’ का दिल्ली से होगा आगाज

ग्लोबल पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ का यह शो उनके ‘ओरा इंडिया टूर’ की शुरुआत है। पहले यह कॉन्सर्ट 1 नवंबर को होना था, लेकिन 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी को ध्यान में रखते हुए इसे 30 अक्टूबर को री-शेड्यूल किया गया था। दिल्ली के बाद यह टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में पहुंचेगा। पुलिस की मंजूरी मिलने के बाद आयोजकों ने स्टेडियम में शो की तैयारियां तेज कर दी हैं।

फर्जी वॉलंटियर स्कैम को लेकर दिलजीत ने दी थी चेतावनी

शो से पहले सोशल मीडिया पर फर्जी वॉलंटियर भर्ती को लेकर भी विवाद सामने आया था। दिलजीत दोसांझ ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर फैंस को ऐसे फर्जी पेजों से दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने साफ किया था कि उनकी टीम किसी भी वॉलंटियर को भर्ती नहीं कर रही है और लोग अपना पर्सनल डेटा किसी भी अनजान पेज पर शेयर न करें।

ये खबर भी पढ़ें:

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे: पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी का है। (पढ़ें पूरी खबर)

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामला

    Hindi News Local Uttar pradesh Rampur Azam Khan Dungarpur Case | Witness Kamran Testimony In Rampur Court आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज…

    यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम

    Hindi News Local Uttar pradesh Bahraich Adah Sharma Inaugurates Jewelry Showroom In Bahraich | Launch Photos यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय…

    You Missed

    Téa Leoni and Tim Daly on Playing Newlyweds on Screen

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 6 views
    Téa Leoni and Tim Daly on Playing Newlyweds on Screen

    दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 6 views
    दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी:दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा करणों से अनुमति नहीं दी थी; सभी शर्तें मानने पर दी इजाजत

    Two troopers suspended in connection to rape at State Police barracks on Martha’s Vineyard – The Boston Globe

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    Two troopers suspended in connection to rape at State Police barracks on Martha’s Vineyard – The Boston Globe

    आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामला

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    आजम खां के बचाव में गवाह कामरान पेश:रामपुर में अदालत में बयान दर्ज हुए, साल 2016 का है मामला

    A champion reveals her tips on last minute prep for Marine Corps Marathon – WTOP News

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 9 views
    A champion reveals her tips on last minute prep for Marine Corps Marathon – WTOP News

    यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 9 views
    यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम