दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Khalistani Slogans Written On Diljit Dosanjh Neighbor Wall | Controversy

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गएजालंधर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जालंधर में दीवार पर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, जिसे बाद में पेंट करके मिटा दिया गया। इनसेट में दिलजीत दोसांझ की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarजालंधर में दीवार पर लिखे ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, जिसे बाद में पेंट करके मिटा दिया गया। इनसेट में दिलजीत दोसांझ की फाइल फोटो।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर से पहले उनके गांव दोसांझ कलां में कुछ लोगों ने घर की दीवार पर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लिख दिए। बाद में पता चला कि जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए, वह दिलजीत दोसांझ का नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी

.

घटना से नाराज पड़ोसी ने कहा कि बिना किसी वजह के उसकी दीवार खराब कर दी। पड़ोसी मुख्तियार ने बताया बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे चार-पांच आदमी दीवार पर कुछ लिख रहे थे, स्प्रे की स्मेल आने पर मेरी नींद खुली, जब मैंने उन्हें डांटा, तो भाग गए।

दिलजीत दोसांझ का ‘रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026’ 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हो रहा है। यह टूर 7 प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में कॉन्सर्ट होंगे। इस टूर का आखिरी शो चंडीगढ़ में होना तय हुआ है, लेकिन इसकी अंतिम तारीख की घोषणा अभी बाकी है।

मुख्तियार का घर जहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।मुख्तियार का घर जहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।

दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था मुख्तियार ने कहा कि स्प्रे की स्मेल अंदर तक आ गई। मेरी नींद खुली तो मैंने उन्हें डांटा। उन्होंने मुंह बांधे हुए थे। इसके बाद वे लोग यहां से निकल गए। जब मैं उठकर देखने गया तो दीवार पर खालिस्तान वगैरह कुछ लिखा हुआ था। नीचे उन्होंने दिलजीत दोसांझ का नाम मेंशन किया हुआ था। उन्हें शायद यह पता नहीं था कि यह दिलजीत का घर नहीं है।

पांच से सात हजार रुपए का नुकसान हो गया उन्होंने कहा कि मैं दिहाड़ी करने वाला आदमी हूं। ये लोग मेरी दीवार खराब करके चले गए हैं। इस वजह से मेरा पांच से सात हजार रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि दिलजीत का घर अगली ओर रोड पर है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस आई थी और पूछताछ करके चली गई।

हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि यह घर मुख्तियार का है। सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं। इसके बारे में अभी कुछ कन्फर्म नहीं है। कैमरों की जांच करके फिर पूरा पता लगेगा।

मामले की जानकारी देते हुए मुख्तियार।मामले की जानकारी देते हुए मुख्तियार।

दिलजीत और खालिस्तानी समर्थकों से जुड़े विवाद…

  • SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की पहली सीधी धमकी: अक्टूबर 2025 को दिलजीत दोसांझ टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में मेहमान बनकर गए, जहां उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छुए। इसके विरोध में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के प्रमुख पन्नू ने वीडियो जारी कर दिलजीत को धमकी दी। पन्नू का आरोप था कि दिलजीत ने 1984 के सिख दंगों के पीड़ितों का अपमान किया है। उन्होंने अकाल तख्त से दिलजीत को समन करने की मांग की और उनके 1 नवंबर 2025 के ऑस्ट्रेलिया शो को रोकने की चेतावनी दी।
  • ऑस्ट्रेलिया दौरों पर खालिस्तानी नारेबाजी: अक्टूबर-नवंबर 2025 में पन्नू की धमकी के बावजूद दिलजीत ने अपने ऑस्ट्रेलिया शोज जारी रखे। इस दौरान पर्थ और एडिलेड के कॉन्सर्ट्स में खालिस्तान समर्थकों के एक छोटे समूह ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और खालिस्तानी नारे लगाए, जिसके जवाब में दिलजीत ने मंच से कहा कि उनके दिल में सभी के लिए सिर्फ प्यार और एकता का संदेश है।कनाडा कॉन्सर्ट में हंगामा और प्रशंसकों से हाथापाई: अप्रैल 2026 में दिलजीत के ‘ओरा वर्ल्ड टूर’ के दौरान कनाडा के वैंकूवर और कैलगरी शो में कुछ खालिस्तान समर्थकों ने घुसपैठ की और अलगाववादी झंडे लहराए। विनिपेग में खालिस्तानी समर्थकों और दिलजीत के प्रशंसकों के बीच स्टेडियम के बाहर तीखी बहस और हाथापाई भी हुई, जहां प्रदर्शनकारियों ने कॉन्सर्ट में जाने वालों को निशाना बनाया।
  • दिलजीत का खालिस्तानियों को कड़ा जवाब: मई 2026 को कनाडा के कैलगरी शो के दौरान मंच से ही दिलजीत ने सीधे तौर पर खालिस्तानी झंडे लहराने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तुरंत शो रुकवाया और सुरक्षाकर्मियों को आदेश देकर हंगामा करने वालों को बाहर निकलवा दिया। बाद में उन्होंने बयान जारी कर कहा कि बाहर खड़े होकर विरोध कोई भी कर सकता है, लेकिन अंदर आकर मेरे फैंस को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… मेरा काम सिर्फ मनोरंजन करना है, राजनीति नहीं। इसके बाद SFJ ने उनके खिलाफ पूर्ण बहिष्कार का अभियान शुरू कर दिया।
  • सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में मंच पर हमला व सुरक्षा चूक: जून 2026 में अमेरिका के चेस सेंटर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर खालिस्तानी झंडे के साथ सीधे स्टेज पर दिलजीत के करीब पहुंच गया। दिलजीत तुरंत पीछे हट गए और संगीत रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को दबोचा और स्थानीय अमेरिकी पुलिस ने उसे मंच से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में DIG ऑफिस के बाहर फायरिंग का दावा: कार के शीशे तोड़े, CCTV में दिखे 3 लोग; ACP बोले- गोली नहीं चली, सिविल सूट का मामला

लुधियाना में DIG ऑफिस के ठीक सामने युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने दावा किया कि आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की, फिर कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान का आदेश, 5,000 रुपये हर्जाना लगाया

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Orders Kisan Samman Nidhi Payment With Interest किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान…

रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ में पूर्वजों की स्मृति में कराई पूजा

Hindi News Local Uttarakhand Chamoli Rani Mukerji Visit Kedarnath & Badrinath Dham | Prayers For Ancestors रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ…

You Missed

Commanders waive 2026 sixth-rounder Kaytron Allen

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 2 views
Commanders waive 2026 sixth-rounder Kaytron Allen

किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान का आदेश, 5,000 रुपये हर्जाना लगाया

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 2 views
किसान सम्मान निधि की 23 किश्तें अटकाने पर हाईकोर्ट सख्त:30 नवंबर तक बकाया भुगतान का आदेश, 5,000 रुपये हर्जाना लगाया

Scott Bakula To Headline Detective Drama In Works At CBS (Exclusive)

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
Scott Bakula To Headline Detective Drama In Works At CBS (Exclusive)

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 4 views
दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए 4-5 लोग, सिंगर का भी नाम लिखा, मैंने डांटा तो भाग गए

Amy Acton drinks wine? That’s supposed to scare Ohio voters? | Opinion

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 5 views
Amy Acton drinks wine? That’s supposed to scare Ohio voters? | Opinion

रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ में पूर्वजों की स्मृति में कराई पूजा

  • By dp
  • October 8, 2026
  • 5 views
रानी मुखर्जी ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन:सुख-शांति की कामना की, केदारनाथ में पूर्वजों की स्मृति में कराई पूजा