सतलुज:डायरेक्टर हनी त्रेहान बोले- पंजाब की राजनीति में वर्षों से दबे दर्द की कहानी है ये फिल्म

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Director Honey Trehan Said– Film Satluj Is The Story Of The Pain Suppressed For Years In Punjab Politics.

सतलुज:डायरेक्टर हनी त्रेहान बोले- पंजाब की राजनीति में वर्षों से दबे दर्द की कहानी है ये फिल्मअमित कर्ण. मुंबई51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हनी कहते हैं कि ‘सतलुज’ का उद्देश्य किसी राजनीतिक विचारधारा का समर्थन या विरोध करना नहीं है। मेरे लिए यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने सच और इंसाफ के लिए जान तक दांव पर लगा दी। - Dainik Bhaskarहनी कहते हैं कि ‘सतलुज’ का उद्देश्य किसी राजनीतिक विचारधारा का समर्थन या विरोध करना नहीं है। मेरे लिए यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने सच और इंसाफ के लिए जान तक दांव पर लगा दी।

दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सतलुज’ साढ़े तीन साल के इंतजार के बाद फाइनली जी5 पर आ रही है। इसके निर्देशक हनी त्रेहान ने खास बातचीत में फिल्म के रिलीज तक के संघर्ष और जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी को परदे तक लाने के सफर पर बात की…

हनी त्रेहान कहते हैं कि ‘सतलुज’ की सबसे बड़ी चुनौती फिल्म बनाना नहीं, बल्कि उसे दर्शकों तक पहुंचाना रही। शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक किसी तरह की बाधा नहीं आई। पंजाब में जहां-जहां शूटिंग हुई, वहां प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया, लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद थिएट्रिकल रिलीज के लिए सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला और यहीं से संघर्ष शुरू हो गया। करीब साढ़े तीन साल तक फिल्म रिलीज का इंतजार करती रही।’

सिर्फ एक मैसेज किया, 45 सेकेंड में आया जवाब, फिल्म करने को राजी हुए दिलजीत

हनी बताते हैं कि ‘कोविड के दौरान मैंने सिर्फ इतना मैसेज किया था कि दिलजीत आप भारत में हैं या अमेरिका? उसी रात उनकी कैलिफोर्निया की फ्लाइट थी, इसलिए मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुलाकात हो पाएगी। कुछ ही सेकेंड में जवाब आया कि समय निकला तो जरूर मिलेंगे।

एयरपोर्ट जाते वक्त दिलजीत सीधे मुझसे मिलने पहुंचे। दिलजीत ने एक बार भी पारिश्रमिक या बिजनेस मॉडल के बारे में सवाल नहीं किया। उनकी दिलचस्पी सिर्फ इस बात में थी कि कहानी क्यों कही जा रही है और कितनी ईमानदारी से परदे पर उतारी जाएगी।’

यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने सच और इंसाफ के लिए जान दांव पर लगा दी

हनी कहते हैं कि ‘सतलुज’ का उद्देश्य किसी राजनीतिक विचारधारा का समर्थन या विरोध करना नहीं है। मेरे लिए यह उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने सच और इंसाफ के लिए जान तक दांव पर लगा दी।

मैं चाहता हूं कि दर्शक फिल्म को खुले मन से देखें और इसके जरिए पंजाब के उस दौर, जसवंत सिंह के संघर्ष और न्याय की अहमियत पर नए सिरे से सोचें। किसी फिल्म की सबसे बड़ी सफलता बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि दर्शकों के मन में उठने वाले सवाल भी होते हैं।’

पंजाब में शूटिंग के दौरान कहीं विरोध का सामना नहीं करना पड़ा

बकौल हनी…‘सतलुज’ सिर्फ एक क्राइम ड्रामा नहीं, बल्कि पंजाब के उस दर्द की कहानी है, जो लंबे समय तक इतिहास और राजनीति की परतों में दबा रहा। इतनी संवेदनशील कहानी होने के बावजूद पंजाब में शूटिंग के दौरान कहीं विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

पुलिस स्टेशन, सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थानों पर सभी जरूरी अनुमति के साथ काम हुआ और प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। फिल्म देखने के बाद पंजाब के लोगों ने भी कहा कि पहली बार इस दौर को सनसनी की तरह नहीं, बल्कि संवेदनशीलता के साथ दिखाया गया है।

जसवंत सिंह खालड़ा।जसवंत सिंह खालड़ा।

जसवंत सिंह खालड़ा कौन थे?

जन्म : 2 नवंबर 1952, मृत्यु : 6 सितंबर 1995

घर: तरनतारन, पंजाब

अमृतसर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में डायरेक्टर थे।

समाजसेवी और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी थे।

शिरोमणि अकाली दल के मानवाधिकार विंग से जुड़े थे।

जसवंत ने 16 जनवरी 1995 को पंजाब पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए थे।

सितंबर 1995 को जसवंत घर के बाहर से गायब हुए। पुलिस पर अपहरण का आरोप लगा।

1995 में ही जसवंत की हत्या भी कर दी गई थी।

2005 में कोर्ट ने जसवंत सिंह केस में पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बलरामपुर में 2017-2022 के कथित NRHM घोटाले की जांच तेज:विजिलेंस ने अस्पतालों में खंगाले रिकॉर्ड, संयुक्त जिला अस्पताल, CMO कार्यालय-दो CHC में छापेमारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Balrampur Balrampur Vigilance Raid: NRHM Scam Investigation At CMO Office & Hospitals बलरामपुर में 2017-2022 के कथित NRHM घोटाले की जांच तेज:विजिलेंस ने अस्पतालों में…

    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    Hindi News Entertainment Bollywood Deepika Padukone Spirit Movie Controversy | Sandeep Reddy Vanga Update दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर…

    You Missed

    Manchester United’s Andrey Santos is an ‘exemplary player’. Can he be a Premier League star?

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 3 views
    Manchester United’s Andrey Santos is an ‘exemplary player’. Can he be a Premier League star?

    बलरामपुर में 2017-2022 के कथित NRHM घोटाले की जांच तेज:विजिलेंस ने अस्पतालों में खंगाले रिकॉर्ड, संयुक्त जिला अस्पताल, CMO कार्यालय-दो CHC में छापेमारी

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 4 views
    बलरामपुर में 2017-2022 के कथित NRHM घोटाले की जांच तेज:विजिलेंस ने अस्पतालों में खंगाले रिकॉर्ड, संयुक्त जिला अस्पताल, CMO कार्यालय-दो CHC में छापेमारी

    ‘No hiding from it’ – Blackburn Rovers favourite’s honest Ewood Park admission

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    ‘No hiding from it’ – Blackburn Rovers favourite’s honest Ewood Park admission

    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    दावा: दीपिका-संदीप की मुलाकात में बिगड़ी बात:‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह आई सामने; प्रॉफिट शेयर वाली चर्चा पर भी उठे सवाल

    Premier League LIVE: Build-up, team news, live text, radio & score updates as it happens from across the Premier League

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 6 views
    Premier League LIVE: Build-up, team news, live text, radio & score updates as it happens from across the Premier League

    जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश नहीं, फैन पेजों को राहत

    • By dp
    • August 22, 2026
    • 5 views
    जाह्नवी कपूर के अश्लील कंटेंट पर हाईकोर्ट सख्त:552 URLs हटेंगे; 6,884 लिंक पर एकमुश्त आदेश नहीं, फैन पेजों को राहत