‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:विजय के खिलाफ मिला ऐसा सबूत, जो सालों से बनाई कहानी को कर सकता है खत्म

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Drishyam 3 Trailer Release | Ajay Devgn Vs Jaideep Ahlawat, Prakash Raj

‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर हुआ रिलीज:विजय के खिलाफ मिला ऐसा सबूत, जो सालों से बनाई कहानी को कर सकता है खत्म2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर अहम है।

दृश्यम 3 को ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया गया है। इसमें अजय देवगन का किरदार विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के डार्क सीक्रेट को कानून से बचाने की कोशिश करते नजर आएंगे। ट्रेलर 2 मिनट 52 सेकंड लंबा है।

फिल्म में अजय देवगन विजय, तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में लौट रही हैं। इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है, जो विजय के खिलाफ जांच को और मजबूत करते हैं।

विजय के सामने नई चुनौती

ट्रेलर में दिखाया गया है कि मामला अब सिर्फ दिमागी खेल नहीं रहा, बल्कि विजय और पुलिस के बीच अस्तित्व की लड़ाई बन चुका है। अधिकारियों के पास ऐसा मजबूत सबूत होने का दावा है, जो विजय की बनाई हुई कहानी और उसके बचाव के सबूतों को झूठा साबित कर सकता है।

जयदीप अहलावत फिल्म में क्राइम ब्रांच के SP की भूमिका में हैं। वह विजय को कमतर आंकने के बजाय उसकी समझ और चालाकी को पहचानते हैं। इसी बदलाव के बीच विजय का सामना पहले से ज्यादा खतरनाक चुनौती से होता है।

ट्रेलर में प्रकाश राज का किरदार विजय के लिए कहता है, “अनपढ़ है, बेवकूफ नहीं। इसे मैं हल्के में लेने की कोशिश नहीं करूंगा।” वहीं एक अन्य डायलॉग में विजय को “गोवा का सबसे बड़ा हार्ड-वर्किंग क्रिमिनल” कहा गया है।

‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज एक वकील के किरदार में हैं।‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज एक वकील के किरदार में हैं।

कहानी में दिमागी खेल से आगे बढ़कर किस्मत की भूमिका भी सामने आती है। ट्रेलर में कहा गया है, “अब ये खेल दिमाग का नहीं नसीब का बन चुका है।” विजय का परिवार उसके फैसलों की सबसे बड़ी वजह बना हुआ है।

विजय कहता है, “फैमिली के लिए आदमी खुद को हर कदम पर तोड़ता है।” ट्रेलर का अंत इस चुनौती के साथ होता है, “तुम सोच भी नहीं सकते कि वो साधारण आदमी क्या से क्या बन सकता है।”

फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और इसे स्टार स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

    You Missed

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

    How to watch Virginia Tech football at Clemson

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 6 views
    How to watch Virginia Tech football at Clemson