ईशा ने सनी देओल के लिए खरीदी ढाई-किलो की राखी:रक्षाबंधन के ऐड में रीक्रिएट किया 'दामिनी' फिल्म का डायलॉग

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Esha Deol Recreates Sunny Deol Damini Dialogue In Rakshabandhan Ad

ईशा ने सनी देओल के लिए खरीदी ढाई-किलो की राखी:रक्षाबंधन के ऐड में रीक्रिएट किया ‘दामिनी’ फिल्म का डायलॉग3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेत्री ईशा देओल रक्षाबंधन के मौके पर एक डिलीवरी ऐप के विज्ञापन में नजर आई हैं। इसमें उन्होंने अपने भाई और अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘दामिनी’ के मशहूर डायलॉग ‘ढाई किलो का हाथ’ को रीक्रिएट किया है।

वीडियो में ईशा इस डायलॉग में रक्षाबंधन का ट्विस्ट जोड़ते हुए भाई सनी के लिए ‘ढाई किलो की राखी’ मंगवाती दिख रही हैं।

विज्ञापन में 'ढाई किलो की राखी' के साथ ईशा देओल।विज्ञापन में ‘ढाई किलो की राखी’ के साथ ईशा देओल।

‘दामिनी’ फिल्म के डायलॉग को रीक्रिएट किया विज्ञापन में ईशा देओल कहती नजर आती हैं कि जब भैया का ढाई किलो का हाथ उठता है तो सब तालियां बजाने लगते हैं। इसके बाद वे मजाकिया अंदाज में पूछती हैं कि यह हाथ इतना लेजेंड्री क्यों है।

वीडियो में इस डायलॉग पर एक छोटा एक्सपेरिमेंट करके दिखाया गया है। इसके बाद ईशा डिलीवरी ऐप के जरिए अपने भाई सनी देओल के लिए खास ‘ढाई किलो की राखी’ मंगवाती हैं और उसे खुशी से दिखाती हैं।

विज्ञापन में ईशा देओल कहती नजर आती हैं कि जब भैया का ढाई किलो का हाथ उठता है तो सब तालियां बजाने लगते हैं।विज्ञापन में ईशा देओल कहती नजर आती हैं कि जब भैया का ढाई किलो का हाथ उठता है तो सब तालियां बजाने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने की बॉन्ड की तारीफ सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स ने इसे भाई-बहन के बीच का बहुत प्यारा रिश्ता बताया है।

कुछ फैंस ने इसे ‘तारा सिंह’ के किरदार से जोड़ा, तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि सनी पाजी का ढाई किलो का हाथ और ईशा की ढाई किलो की राखी ही असल विरासत है।

'बॉर्डर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी को सपोर्ट करने पहुंची बहन ईशा और अहाना।‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी को सपोर्ट करने पहुंची बहन ईशा और अहाना।

सनी देओल की फिल्मों को हमेशा सपोर्ट करती हैं ईशा ईशा देओल सौतेली बहन होने के बावजूद अपने भाइयों सनी और बॉबी देओल के काफी करीब हैं और उन्हें हमेशा सपोर्ट करती हैं। वे अक्सर उनकी फिल्मों के प्रमोशन और स्क्रीनिंग में शामिल होती हैं।

हाल ही में उन्होंने सनी की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की तारीफ करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की थी। इसके अलावा वे फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नजर आई थीं।

ईशा देओल के साथ सनी देओल की पुरानी तस्वीर।ईशा देओल के साथ सनी देओल की पुरानी तस्वीर।

बचपन से बांधती आई हैं राखी, परिवार के रिश्तों में आया सुधार ईशा ने कई बार बताया है कि वे बचपन से ही सनी और बॉबी को राखी बांधती आ रही हैं। लोग उनके रिश्ते के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन वे इसे जाहिर करना जरूरी नहीं मानतीं।

धर्मेंद्र ने पहली पत्नी प्रकाश कौर से शादी के बाद हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। प्रकाश कौर से उनके बेटे सनी, बॉबी और बेटियां अजीता व विजेता हैं। वहीं हेमा मालिनी से ईशा और आहना दो बेटियां हैं। शुरुआत में परिवार के बीच दूरियों की खबरें आई थीं, लेकिन अब सभी के बीच रिश्ते काफी बेहतर हैं।

ये खबर भी पढ़ें सन्नी देओल बोले- ‘भारत मेरी मां तो पाकिस्तान मौसी है’:फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान दिया बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए। पटना में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को मौसी बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Belkharnathdham Pratapgarh Knife Attack | Couple Injured In Bansipatti Village News प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर…

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Jamkhajoor Bareilly Road Accident | Damper Hits Bike, Couple Dies In Baheri बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा…

    You Missed

    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    Jalon Daniels: “Dream come true” to be starting QB for the Buccaneers today

    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    प्रतापगढ़ के पट्टी में दंपती पर चाकू से हमला:दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिरे, मौके से हमलावर फरार; तलाश में जुटी पुलिस

    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Why Michelle Hurd’s Detective Monique Jeffries Left Law & Order: SVU – TVLine

    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    बरेली में डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा,मौत:चालक पकड़ा गया, फतेहा में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Of all places, if the Packers can change their fortunes in Tampa …

    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    तस्वीरों में AI के इस्तेमाल पर भड़कीं यामी गौतम:बोलीं- मेरी पब्लिक फोटो से छेड़छाड़ न करें; जान्हवी के डीपफेक विवाद के बाद आया बयान