सीएम योगी के इटावा वाले बयान पर सपा का पलटवार:प्रदेश सचिव गोपाल यादव बोले- CM ने जिले का अपमान किया, अधूरे कामों पर जवाब दें मुख्यमंत्री

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Etawah
  • SP Leader Gopal Yadav Slams CM Yogi Adityanath Over Etawah Statement

सीएम योगी के इटावा वाले बयान पर सपा का पलटवार:प्रदेश सचिव गोपाल यादव बोले- CM ने जिले का अपमान किया, अधूरे कामों पर जवाब दें मुख्यमंत्रीउवैस चौधरी | इटावा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इटावा दौरे के दौरान दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सपा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव ने मुख्यमंत्री पर इटावा का अपमान करने और सैफई मेडिकल विश्वविद्यालय के विकास को लेकर गलत तथ्य पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय जनता के सामने तथ्यों के आधार पर बात करनी चाहिए।

गोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि एक समय ऐसा था जब इटावा के नाम पर लोगों को होटलों में कमरा तक नहीं मिलता था। सपा नेता ने इस बयान को पूरी तरह असत्य बताते हुए कहा कि इटावा का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां के लोगों को कभी अपनी पहचान छिपाने की जरूरत नहीं पड़ी। उनका आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी पूरे जिले और उसके नागरिकों का अपमान है।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के विकास का बताया इतिहास

सपा नेता ने मुख्यमंत्री के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें 2012 से 2017 के बीच विकास कार्य न होने की बात कही गई थी। गोपाल यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सैफई में उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना कराई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया और वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय का गठन किया गया।

‘500 बेड अस्पताल का काम हमारी सरकार में शुरू हुआ’

गोपाल यादव के मुताबिक, विश्वविद्यालय बनने के बाद अखिलेश सरकार ने 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए ₹537 करोड़ मंजूर किए और निर्माण कार्य शुरू कराया। उनका आरोप है कि 2017 में सरकार बदलने के बाद परियोजना लंबे समय तक अधूरी रही। बाद में इसकी लागत घटाकर ₹490 करोड़ कर दी गई और 6 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया।

उन्होंने दावा किया कि उद्घाटन के बाद भी अस्पताल अभी तक पूरी क्षमता के साथ संचालित नहीं हो सका है। उनके अनुसार, भवन का हैंडओवर विश्वविद्यालय प्रशासन को नहीं हुआ है और फिलहाल वहां केवल सीमित ओपीडी सेवाएं ही संचालित की जा रही हैं।

तरणताल, क्रिकेट स्टेडियम और लायन सफारी का भी उठाया मुद्दा

सपा नेता ने आरोप लगाया कि सैफई में ₹207 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय तरणताल का उद्घाटन तो हो गया, लेकिन उसका पूर्ण संचालन अब तक शुरू नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी अपेक्षित उपयोग शुरू नहीं कराया गया है। इसके अलावा इटावा लायन सफारी की भी लगातार उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया।

‘अधूरी परियोजनाओं पर जवाब दें मुख्यमंत्री’

गोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री इटावा को लखनऊ जैसी सुविधाएं मिलने का दावा करते हैं, जबकि जमीनी स्थिति अलग है। उनका आरोप है कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय शुरू की गई कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आज भी पूरी तरह संचालित नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय मुख्यमंत्री को इन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और संचालन को लेकर जनता के सामने स्पष्ट जानकारी रखनी चाहिए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Budaun Police Line Marathon Results | Shoaib And Harish Win Joint First बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने…

    शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Shilpa Rao Performance Controversy | Mumbai Concert Mic Cut Off शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं-…

    You Missed

    Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    Zendaya Sets ‘Dune 3’ Oscar Campaign for Best Actress in Category Shake-Up (EXCLUSIVE)

    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    बदायूं में पुलिस लाइन से मैराथन:प्रशिक्षु आरक्षियों में शोएब और हारिश ने संयुक्त रूप से जीता पहला स्थान

    Krueger edges Li in all-American clash to reach second Osaka final

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    Krueger edges Li in all-American clash to reach second Osaka final

    शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 2 views
    शिल्पा राव की परफॉर्मेंस बीच में रोकी गई:माइक बंद हुआ, स्टेज की लाइटें बुझीं; सिंगर बोलीं- यह बहुत दुख देता है, आयोजकों ने माफी मांगी

    Coleman receives warm welcome back to Calgary | NHL.com

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Coleman receives warm welcome back to Calgary  | NHL.com

    मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    मुजफ्फरनगर में 22 केंद्रों पर हो रही PET परीक्षा:स्मार्टवॉच समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रोक, हुई बायोमेट्रिक स्कैनिंग