आमिर के सौतेले भाई ने एक्ट्रेस-पत्नी को पीटा:ईवा ग्रोवर बोलीं- शादी के तीसरे दिन इंटीमेट होते हुए मारा था, आमिर को परिवार फूंटी आंख नहीं पसंद

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aamir Khan Brother Domestic Violence Case; Eva Grover Vs Hyder Ali | Bollywood News

आमिर के सौतेले भाई ने एक्ट्रेस-पत्नी को पीटा:ईवा ग्रोवर बोलीं- शादी के तीसरे दिन इंटीमेट होते हुए मारा था, आमिर को परिवार फूंटी आंख नहीं पसंद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद घरेलु हिंसा के चलते ईवा ने तलाक ले लिया। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने दावा किया है कि हैदर को सिजोफ्रेनिया था, वो उनके साथ मारपीट करते थे। एक्ट्रेस ने ये भी दावा किया है कि आमिर खान नहीं चाहते थे कि उनकी सौतेले भाई हैदर से शादी हो। उन्होंने ये भी कहा कि आमिर, सौतेले भाई और परिवार से दूरी बनाए रखते हैं।

एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में शादी टूटने पर कहा, ‘बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत वायलेंस हुआ, बहुत कोशिश की शादी संभालने की, लेकिन मैं नहीं संभाल पाई। मैं नहीं बर्दाश्त कर पाई। बच्चा भी पैदा किया। मुझे पहले ही पीछे हट जाना था। मैंने सोचा बच्चा होगा तो सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हालात और बिगड़ गए। जैसे ही बच्ची पैदा हुई, वैसे ही तलाक फाइल करवा दिया गया और मुझे घर भेज दिया गया।’

ईवा ग्रोवर के पूर्व पति हैदर अली खान।ईवा ग्रोवर के पूर्व पति हैदर अली खान।

एक्ट्रेस ने बताया है कि उस समय वो टीवी शो वक्त बताएगा कौन अपना कौन पराया की शूटिंग कर रही थीं। सेट पर लोगों ने उनके शरीर में चोटों के निशान देखे और उनकी तलाक लेने में मदद की।

शादी के तीसरे दिन ही की गई मारपीट

ईवा ने बताया है कि शादी के तीसरे दिन ही हैदर ने उन पर हाथ उठाया था। एक्ट्रेस ने इस पर कहा, ‘उन्हें सिजोफ्रेनिया था, तब मैं इसका मतलब ठीक से जानती नहीं थी। शादी के तीसरे दिन पता नहीं उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया, फिजिकली अब्यूस करना शुरू कर दिया। तब तो मुझे नहीं समझ आया कि ऐसा क्यों हुआ।’

आगे एक्ट्रेस ने बताया कि ये घटना अचानक तब हुई जब वो इंटीमेट हो रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया, ‘उन्हें पहले से सिजोफ्रेनिया था, लेकिन कतर एयरलाइन की नौकरी छोड़ने के बाद वो और फ्रस्टेटेड रहने लगे। उन्हें पीटने से खुशी मिलती थी। मुझे लगता था मुझ में कोई कमी है। वो मुझ पर शक करते थे कि मेरा अफेयर ड्राइवर और सेट पर मेकअप आर्टिस्ट के साथ है। तब मैं बहुत बड़े-बड़े शोज कर रही थी।’

ईवा ग्रोवर ने बताया है कि आमिर खान के पिता ताहिर अली खान ने शहनाज खान से दूसरी शादी की थी। शहनाज पहले से तलाकशुदा थीं, जिससे उन्हें दो बच्चे हैदर और नाजलीन थे। बाद में ताहिर ने उन्हें अपना नाम दिया था।

ईवा ने दावा किया हैदर के बायोलॉजिकल पिता उन्हें बचपन में सेक्शुअली अब्यूज करते थे, जिससे उन्हें चाइल्डहुड ट्रॉमा था।

आमिर जानते थे कि ये परिवार ठीक नहीं है- ईवा

एक्ट्रेस ने कहा, ‘आमिर को ये परिवार जाहिर तौर पर फूटी आंख भी पसंद नहीं था। वो जानते थे कि ये फैमिली सही नहीं है। उन्होंने मुझसे डायरेक्टली ये नहीं कहा था, लेकिन मैंने उड़ती-उड़ती खबर सुनी थी कि आमिर सर ने कहीं कहा है कि मैं हैदर से शादी करके सही फैसला नहीं ले रही हूं।’

एक्ट्रेस ने दावा किया है कि तब आमिर के पिता ताहिर, उनकी सास और बेटे हैदर के साथ उसी घर में रहते थे, जहां वो शादी करके आई थीं। ताहिर भी सौतेले बेटे की हरकतों से परेशान रहते थे। हालांकि जब ताहिर की तबीयत बिगड़ने लगी तो आमिर उन्हें इलाज के लिए पुणे ले गए और फिर अपने साथ रखने लगे। इस समय उनकी दूसरी पत्नी शहनाज को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी, जिससे उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वो सिर्फ उनका नाम लेती थीं। बाद में ब्रेन हेमरेज से उनका निधन हो गया।

ईवा ने बताया है कि आमिर सौतेल भाई और इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं रखते हैं, यही वजह है कि वो कभी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए।

ईवा के अनुसार, अब आमिर के सौतेले भाई हैदर बेघर हो चुके हैं और आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। वो कभी सिग्नल पर खड़े रहते हैं, तो कभी चॉल में रह लेते हैं और पूरी तरह शराबी बन चुके हैं।

बता दें कि ईवा ग्रोवर ने हैदर से घरवालों के खिलाफ भागकर शादी की थी, जिससे उन्हें घरवालों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। तलाक के बाद जब वो घर लौटीं, तो उन पर बेटी से मिलने की पाबंदी लगा दी गई। यही वजह रही कि उन्होंने 9 साल तक बेटी को नहीं देखा। फिलहाल उनकी बेटी, हैदर की बहन के साथ रहती है और कभी-कभी उनसे मिलने आती है।

इन पॉपुलर टीवी शोज में नजर आईं ईवा

ईवा ग्रोवर एक दौर की मशहूर एक्ट्रेस थीं। वो जी हॉरर शो, रिश्ते, कुमकुम, करिश्मा का करिश्मा, सपना बाबुल का और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई शोज में नजर आ चुकी हैं।

ईवा ग्रोवर ने सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में भी काम किया है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Asha Workers Protest: 8 Point Demands & Salary Hike Agitation बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ…

    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

    Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case: Sonipat STF Detains 18 Year Old Student, Family Claims Innocence टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में…

    You Missed

    TODAY’s Al Roker looks uncomfortable as ‘awkward’ on-air blunder with Carson Daly turns intimate

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    TODAY’s Al Roker looks uncomfortable as ‘awkward’ on-air blunder with Carson Daly turns intimate

    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बागपत में आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन 18वें दिन भी जारी:मानदेय बढ़ाने समेत आठ सूत्रीय मांगों पर अड़ीं कार्यकर्ता

    Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

    Massachusetts Lottery Reports October 17 Powerball Results

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    Massachusetts Lottery Reports October 17 Powerball Results

    कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा