कंप्यूटर ऑपरेटर ने थाने से 32 हथियार चुराकर राजस्थान भेजे:मामा के बेटे ने हरियाणा-यूपी में बेचे; फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक 20 को पकड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Faridabad
  • Faridabad Police Station Weapons Theft | 32 Guns Sold UP, Rajasthan

कंप्यूटर ऑपरेटर ने थाने से 32 हथियार चुराकर राजस्थान भेजे:मामा के बेटे ने हरियाणा-यूपी में बेचे; फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक 20 को पकड़ाफरीदाबाद17 मिनट पहलेलेखक: रुषतम जाखड़

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि ITI अप्रेंटिस मोनू ने करीब 7 महीने तक एक-एक कर हथियार चुराए। वह चोरी के हथियार अपने मामा के बेटे विपिन के पास राजस्थान के तिजा

.

पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी मोनू समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दावा है कि चोरी हुए सभी 32 लाइसेंसी हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मोनू फरीदाबाद के करनेरा गांव का रहने वाला है। वह कंप्यूटर डिप्लोमा का छात्र था और साल 2025 में पुलिस विभाग में ITI अप्रेंटिस के तौर पर सेक्टर-8 थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर तैनात हुआ था। थाने के CCTV फुटेज की जांच में पता चला कि हथियारों की चोरी अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी।

सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हुए थे।-फाइलसेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हुए थे।-फाइल

अब जानिए हथियार चोरी का मामला सामने कैसे आया…

9 मई को चोरी का खुलासा हुआ पुलिस के अनुसार 9 मई को सेक्टर-8 थाना प्रभारी राजबीर ने मालखाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 हथियार गायब मिले। सूचना सीनियर अधिकारियों तक पहुंची तो जांच कराई गई। जांच में पता चला कि 13 नहीं, बल्कि कुल 32 लाइसेंसी हथियार मालखाने से गायब हैं।

8 धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू जांच में यह भी सामने आया कि चोरी हुए हथियारों में कई विदेशी पिस्टल शामिल थीं, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए तक है। इसके बाद पुलिस ने आठ धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच चोरी की पूरी वारदात ITI अप्रेंटिस मोनू ने अंजाम दी थी। पुलिस ने 9 मई को ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।

राजस्थान पहुंचाए गए हथियार

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोनू चोरी किए गए हथियार अपने मामा के बेटे विपिन के पास राजस्थान के तिजारा भेजता था। वहां से विपिन ने हथियार तिजारा निवासी संजय और भिवाड़ी निवासी प्रदीप तक पहुंचाए। पुलिस के मुताबिक संजय के पास 26 और प्रदीप के पास 16 हथियार पहुंचे थे।

नोएडा में भी सप्लाई हुए हथियार

पुलिस जांच के अनुसार राजस्थान से इन हथियारों की सप्लाई नोएडा, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, भिवाड़ी और अन्य इलाकों में की गई। हालांकि इन्हें कितनी कीमत में बेचा गया, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

मालखाना इंचार्ज सस्पेंड, विभागीय जांच जारी

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले में लापरवाही सामने आने पर मालखाना इंचार्ज ESI बिजेंद्र सिंह को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। विभागीय जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Dance Video | Jeene Ke Hain Chaar Din Viral Performance सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स…

You Missed

A whisper from the rubble led to baby’s rescue after Colombia earthquake | CNN

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 1 views

Foster families question taking placements after daycare payment shifts; DSS pledges full coverage

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 2 views

  • 3 views
सलमान ने ‘जीने के हैं चार दिन’ पर किया डांस:एनर्जेटिक अंदाज और डांस स्टेप्स देख लोगों ने बजाईं सीटियां,देखें वीडियो

Tallulah Willis Is Married! Inside Her Final Balenciaga Wedding Dress Fitting at the Chateau Marmont

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 4 views
Tallulah Willis Is Married! Inside Her Final Balenciaga Wedding Dress Fitting at the Chateau Marmont

रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे

  • By dp
  • August 12, 2026
  • 4 views
रोहित शर्मा होस्ट के तौर पर टीवी पर डेब्यू करेंगे:गेम शो का फॉर्मेट, अक्टूबर में आ सकता है; हर एपिसोड में दो परिवार आएंगे