फर्रुखाबाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल:रास्ते को लेकर चल रहा था एक साल से विवाद, दो पक्षों में मारपीट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Farrukhabad Crime: Mobile Dispute Leads To Ax Attack In Shamsabad

फर्रुखाबाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल:रास्ते को लेकर चल रहा था एक साल से विवाद, दो पक्षों में मारपीटफर्रुखाबाद4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के अमलेया आशानंद गांव में रविवार देर शाम मोबाइल पर बात करने के दौरान हुई गलतफहमी ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी को गाली देने की बात समझकर दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी से हमला किए जाने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी शमशाबाद ले जाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। घटना में दूसरे पक्ष के मेसर अली भी घायल हुए हैं।

मोबाइल पर बात करते समय गाली देने को लेकर हुआ विवाद

गांव निवासी विकास रविवार देर शाम रास्ते से गुजरते समय मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इस दौरान वह गाली दे रहे थे। पड़ोसी मेसर अली और उनके पक्ष के लोगों को लगा कि विकास उन्हें गाली दे रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विकास का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार टकोरा से हमला किया। इसी दौरान उन पर कुल्हाड़ी से भी वार किया गया। हमले में उनके सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

सात टांके लगे, हायर सेंटर रेफर

घायल विकास को परिजन सीएचसी शमशाबाद लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के सात टांके लगाए गए हैं। इसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के मेसर अली भी मारपीट में घायल हुए हैं। उनके सिर में चोट आई है और उनका उपचार सीएचसी शमशाबाद में चल रहा है।

रास्ते को लेकर एक साल से चल रहा विवाद

विकास ने बताया कि मेसर अली और उनके बीच रास्ते को लेकर करीब एक साल से विवाद चल रहा है। आरोप है कि मेसर अली ने सड़क पर अपनी दीवार तिरछी बना दी है, जिससे रास्ता बाधित होता है। विकास के मुताबिक, इसी विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी रही है।

विकास का आरोप है कि रविवार को जब वह किसी काम से जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने रास्ते के पुराने विवाद को भी हमले की एक वजह बताया है।

पुलिस ने तहरीर लेकर शुरू की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे और घायल विकास से घटना की जानकारी ली।

शमशाबाद थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। एक घायल का उपचार लोहिया अस्पताल में और दूसरे का सीएचसी शमशाबाद में चल रहा है। पुलिस को तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Vrindavan: Hindu Mahasabha Files Complaint Against Premanand Maharaj Ashram प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा…

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    Hindi News Entertainment Bollywood Goa Police Probe Nana Patekar Death Case | Son Malhar Statement नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत…

    You Missed

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'