फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Fatehpur
  • Fatehpur Sewer Line Corruption Allegations | SP Leader Statement

फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहेराम चंद्र सैनी | फतेहपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निगम की ओर से कराए जा रहे सीवर लाइन कार्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे सपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने सीवर लाइन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर में सीवर लाइन बिछाने के लिए जिस तरह पाइप डाले जा रहे हैं, उन्हें देखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि शहर में कई स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई है। पाइप डालने के बाद सड़क को व्यवस्थित तरीके से दुरुस्त नहीं किया जा रहा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान खुदी और क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति और खराब होने की बात भी उन्होंने कही।

सीवर लाइन कार्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।सीवर लाइन कार्य को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।

सुरेंद्र सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन परियोजना का उद्देश्य शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना है, लेकिन यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया तो लोगों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ सकती है।

सपा जिलाध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सीवर लाइन कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और जहां-जहां सड़कें खोदी गई हैं, वहां उन्हें मानक के अनुसार दोबारा दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Illegal Firecracker Seizure | Banpur Police Arrest Driver ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में…

    रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग की जांच जारी; टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग का शक

    Hindi News Entertainment Bollywood IT Raid Mumbai | Rakul Preet Singh & Vashu Bhagnani Tax Evasion Probe रकुल प्रीत-वाशु भगनानी के ठिकानों पर IT की रेड:12 जगहों पर आयकर विभाग…

    You Missed

    Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 2 views
    Nobody Wants This star Adam Brody is for a free Palestine, now that you ask

    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    फतेहपुर में सीवर लाइन कार्य पर सपा ने उठाए सवाल:बोले- भाजपा सरकार में विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे

    Susie Wiles opens up about breast cancer journey | Fox News Video

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    Susie Wiles opens up about breast cancer journey | Fox News Video

    ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 3 views
    ललितपुर में डेढ़ कुंतल अवैध पटाखे बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार:पिकअप से 10 बोरियां मिलीं, नवरात्रि-दशहरा में बिक्री की थी तैयारी

    Henry Winkler Reveals How a ‘Saturday Night Live’ Shoutout Led to His Role in ‘The Waterboy’

    • By dp
    • September 28, 2026
    • 4 views