- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Fire Safety Training | Baghpat Road Library Students Get Emergency Rescue Demo
लाइब्रेरी में छात्रों को दिया गया अग्नि सुरक्षा ट्रेनिंग:आग लगने पर बचाव के तरीके सिखाए , इमरजेंसी बचाव की विधियों का किया प्रदर्शनश्रेया शर्मा | मेरठकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार को नागरिक सुरक्षा टीपी नगर प्रभाग के अंतर्गत बागपत रोड स्थित प्लैटिनम मॉल की चाणक्य लाइब्रेरी में एलिमेंट्री फायर सेफ्टी कोर्स प्रशिक्षण एवं अग्निशमन प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को आ
.चाणक्य लाइब्रेरी में एलिमेंट्री फायर सेफ्टी कोर्स प्रशिक्षण एवं अग्निशमन प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
ट्रेनिंग के दौरान नवीन नारंग, सहायक उप नियंत्रक (वरिष्ठ वेतनमान) ने छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया और बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय किस प्रकार सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान सुरक्षित एग्जिट प्लान और बचाव की विभिन्न विधियों का भी प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को बताया कि किसी भी भवन में प्रवेश करते समय आपातकालीन निकास मार्गों की जानकारी रखना कितना महत्वपूर्ण है।
इमरजेंसी बचाव की विधियों का किया प्रदर्शन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राजकुमार खत्री, प्रभागीय वार्डन, संजय कुमार गर्ग, वीरेंद्र मित्तल तथा दीपक त्यागी, पोस्ट वार्डन का विशेष सहयोग रहा। ट्रेनिंग कार्यक्रम में लाइब्रेरी के छात्र-छात्राएं, वार्डन पदाधिकारी और लाइब्रेरी स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




