फिरोजाबाद में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध:सपा कार्यकर्ताओं ने रात 1 बजे तक दिया धरना

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Firozabad
  • Firozabad Samajwadi Party Protest | Akhilesh Yadav Arrest Support

फिरोजाबाद में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध:सपा कार्यकर्ताओं ने रात 1 बजे तक दिया धरनाअरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सपा सांसदों की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में था। देर शाम शुरू हुआ यह प्रदर्शन रात करीब एक बजे तक जारी रहा।

धरने के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया। जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव और शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया व्यवहार निंदनीय है और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। सपा नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

सपा नेताओं ने कहा कि सरकार शिक्षा और युवाओं के मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष का दमन कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।धरना-प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। देर रात तक चले प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah & Shabana Azmi Support Students | Protest Statement छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल…

    मिर्जापुर में डीआईजी-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण:श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

    Hindi News Local Uttar pradesh Mirzapur Mirzapur Kanwar Yatra Preparations | DIG Poonam & SP Aparna Visit Ghats मिर्जापुर में डीआईजी-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण:श्रावण मास और कांवड़ यात्रा…

    You Missed

    छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

    • By dp
    • July 22, 2026
    • 0 views
    छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

    Arizona First Congressional District Primary 2026: Live Election Results

    • By dp
    • July 22, 2026
    • 2 views
    Arizona First Congressional District Primary 2026: Live Election Results

    फिरोजाबाद में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध:सपा कार्यकर्ताओं ने रात 1 बजे तक दिया धरना

    • By dp
    • July 22, 2026
    • 4 views
    फिरोजाबाद में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध:सपा कार्यकर्ताओं ने रात 1 बजे तक दिया धरना

    Democrats re-nominate Arizona governor, setting stage for high-stakes November battle

    • By dp
    • July 22, 2026
    • 5 views
    Democrats re-nominate Arizona governor, setting stage for high-stakes November battle

    मिर्जापुर में डीआईजी-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण:श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

    • By dp
    • July 22, 2026
    • 5 views
    मिर्जापुर में डीआईजी-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण:श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

    Melanie DiMarzio indicted on charges related to death of Grant Simmons

    • By dp
    • July 22, 2026
    • 5 views
    Melanie DiMarzio indicted on charges related to death of Grant Simmons