फिल्म गदर के 25 साल पूरे:AI से यंग करने के सवाल पर अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Gadar 25 Years Celebration Photos; Sunny Deol Ameesha Patel | Anil Sharma

फिल्म गदर के 25 साल पूरे:AI से यंग करने के सवाल पर अमीषा पटेल बोलीं- सनी देओल अभी भी जवान हैं18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनी देओल और अमीषा पटेल ने साथ तस्वीर क्लिक करवाई। - Dainik Bhaskarसनी देओल और अमीषा पटेल ने साथ तस्वीर क्लिक करवाई।

फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर इसकी सिल्वर जुबली सेलिब्रेट की गई। इस मौके पर सनी देओल, अमीषा पटेल, डायरेक्टर अनिल शर्मा और फिल्म की अन्य कास्ट एक साथ नजर आई।

कार्यक्रम में सनी देओल ने केक काटा और अमीषा पटेल के साथ फोटो खिंचवाईं। सनी ने अमीषा और अनिल शर्मा को केक खिलाकर फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

अमीषा पटेल का लुक भी चर्चा में रहा। वह इस मौके पर लहंगा-चोली और दुपट्टे के साथ भारतीय पहनावे में नजर आईं। वहीं इवेंट के दौरान पैपराजी ने कहा कि AI का जमाना है और इससे इन्हें भी जवान किया जा सकता है। जिस पर अमीषा ने सनी देओल की ओर हाथ पॉइंट करते हुए कहा, “ये अभी भी जवान हैं।”

देखें सेलिब्रेशन की तस्वीरें-

सेलिब्रेशन के दौरान तस्वीर खिंचवाती हुई फिल्म गदर की टीम।सेलिब्रेशन के दौरान तस्वीर खिंचवाती हुई फिल्म गदर की टीम।गौरव खन्ना ब्लू ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।गौरव खन्ना ब्लू ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।मधुर भंडारकर भी इवेंट में पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए।मधुर भंडारकर भी इवेंट में पहुंचे और पैपराजी को पोज दिए।रजत बेदी ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखाई दिए।रजत बेदी ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में दिखाई दिए।उदित नारायण व्हाइट सूट में नजर आए। उन्होंने फिल्म गदर का सुपरहिट गाना 'उड़ जा काले कावां' गाया था।उदित नारायण व्हाइट सूट में नजर आए। उन्होंने फिल्म गदर का सुपरहिट गाना ‘उड़ जा काले कावां’ गाया था।डायरेक्टर अनिल शर्मा भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।डायरेक्टर अनिल शर्मा भी इस खास मौके पर मौजूद रहे।गदर में गुल खान का किरदार निभाने वाले मुस्ताक खान भी समारोह में पहुंचे।गदर में गुल खान का किरदार निभाने वाले मुस्ताक खान भी समारोह में पहुंचे।

2001 में रिलीज हुई थी गदर

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा था कि सिनेमाघरों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग जाती थीं। उसी दिन आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भी रिलीज हुई थी, हालांकि क्लैश के बावजूद दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया।

18 करोड़ रुपए के बजट में गदर बनी थी

करीब 18 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। वहीं, इसके दूसरे पार्ट ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 691 करोड़ रुपए से अधिक का शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। जिसका बजट 60 करोड़ रुपए था।

फिल्म में सनी देओल का तारा सिंह और अमीषा पटेल का सकीना का किरदार दर्शकों के बीच आज भी फेमस है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इसमें अमरीश पुरी ने सकीना के पिता की भूमिका निभाई थी।

अमरीश पुरी ने गदर में मेयर अशरफ अली का किरदार निभाया था।अमरीश पुरी ने गदर में मेयर अशरफ अली का किरदार निभाया था।

सिल्वर जुबली पर अमरीश पुरी को याद किया गया

फिल्म की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के दौरान सनी देओल ने अमरीश पुरी को याद करते हुए कहा, “अमरीश जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, “जब तक ‘गदर’ का नाम रहेगा, तब तक अमरीश पुरी जी भी इससे जुड़े रहेंगे। उनकी यादें हमेशा इस फिल्म का हिस्सा रहेंगी।”

वहीं अमीषा पटेल ने कहा, “हम अमरीश पुरी जी को बहुत मिस करते हैं।”

यह खबर भी पढ़ें…

मां के गहने बेचकर बनाई पहली फिल्म:‘गदर’ बनाने पर कहा गया ‘गटर’, 100 बार डिस्ट्रीब्यूटर्स के आगे हाथ-पैर जोड़े; फिर 800 करोड़ का रचा इतिहास

फिल्म गदर को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में कहा था कि ‘गदर’ से पहले मैंने कश्मीर के बैकग्राउंड पर फिल्म बनाने की सोची। उन दिनों कश्मीर से पंडितों का पलायन हुआ था। मैंने फिल्म का नाम ‘कश्मीर’ सोचा था। मैं इस कहानी में दिलीप साहब और धर्मेंद्र जी को लेने वाला था। दिलीप साहब के किरदार का नाम और काम दोनों तय कर लिया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मिथुन चक्रवर्ती@76, कभी बिल्डिंग की टंकी-फुटपाथ पर सोए: झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए

    झूठ से खतरे में डाली ऋषि कपूर की जान, राजकुमार देखकर बोले- किस स्ट्रगलिंग एक्टर को उठा लाए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:24Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘कुमकुम भाग्य’ एक्ट्रेस संचिता उगले ने सुसाइड किया: साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, पंखे से लटकी मिली बॉडी; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की

    साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई, पंखे से लटकी मिली बॉडी; मौत से कुछ घंटे पहले रील पोस्ट की|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:01Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत: ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई

    ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी की भी जान गई|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Vande Bharat Sleeper Train Launch | Aligarh Station MP Satish Gautam अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने…

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Dadri Murder Case Verdict | Suresh And Subhash Sentenced To Life Term मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश…

You Missed

Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
An Update From AD Jon Gilbert – East Carolina University Athletics

मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
मुकेश शर्मा हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद:दादरी अदालत ने सुरेश और सुभाष पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
Zendaya Has a Ball Channeling Halle Berry for Halloween 2026

अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी