गैस सिलेंडर लेने पहुंचे युवक की एजेंसी में मौत:श्रावस्ती में लाइन में इंतजार के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकार

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Gilaula
  • Youth Dies At Gas Agency During Wait | Family Refuses Postmortem

गैस सिलेंडर लेने पहुंचे युवक की एजेंसी में मौत:श्रावस्ती में लाइन में इंतजार के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने किया इनकारबैजनाथ यादव | गिलौला, श्रावस्ती3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार सुबह करीब 12 बजे गैस सिलेंडर रिफिल कराने पहुंचे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सिलेंडर लेने आए लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, हालांकि परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार किए जाने के बाद शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान मकसूद, निवासी ग्राम पंचायत इमलिया नारायण के मजरा उतमापुर के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, मकसूद मंगलवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पहुंचे थे। एजेंसी पर पहले से काफी भीड़ होने के कारण वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बताया जाता है कि गैस सिलेंडर मिलने में देरी होने पर वह एजेंसी परिसर में बैठ गए।

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सिलेंडर लेने आए लोगों ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी।

देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें…

सूचना मिलते ही परिजन एजेंसी पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। डायल-112 पुलिस टीम के साथ लक्ष्मण नगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, ताकि मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सके, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

फिलहाल युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Hospital News | Viral Fever Dengue Typhoid Patient Surge महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिकसंजय कुमार…

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Hindi News Entertainment Bollywood CINTAA Controversy: Kunika Sadanand Alleges Poonam Dhillon Misconduct कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा…

    You Missed

    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 1 views
    Arnold Schwarzenegger and Maria Shriver Smile Together in New Photo Shared by Daughter Katherine

    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 1 views
    महराजगंज जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक

    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Spain basketball star Megan DiLeo weighs in on Caitlin Clark’s World Cup bench role ahead of semifinal

    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    कुनिका सदानंद ने पूनम ढिल्लों पर लगाए गंभीर आरोप:बोलीं- उनकी गाड़ी में CINTAA ऑफिस के पेपर्स रखे जा रहे थे, वीडियो बनाने से भी रोका

    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    Clancy holdout juror mimicked strangling during deliberations, juror claims

    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत

    • By dp
    • September 11, 2026
    • 3 views
    POCSO केस में एक्टर रोहित चंदेल जेल से रिहा:2 महीने पहले गिरफ्तार हुए थे, 16 साल की लड़की से छेड़छाड़-मारपीट का आरोप; चार्जशीट में धर्म-पेशा गलत