लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Lionel Messi Vs Gauahar Khan; Argentina Vs Egypt | FIFA World Cup 2026

लियोनेल मेसी पर भड़कीं गौहर खान:मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद फुटबॉलर को लूजर और सबसे घटिया लेवल का एक्टर बताया1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मिस्र और अर्जेंटीना के मैच के बाद एक्ट्रेस गौहर खान लियोनेल मेसी पर भड़क गईं और उन्होंने फुटबॉलर को लूजर तक कह दिया।

दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मैच में एक समय मिस्र 2-0 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम हिस्से में अर्जेंटीना ने लगातार तीन गोल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद गौहर ने मेसी के बारे में एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने एक रील रीपोस्ट की, जिसमें मेसी मैच के दौरान कथित तौर पर चेहरे पर गेंद लगने के बाद अपना मुंह ढकते हुए दिख रहे थे।

इसके साथ ही गौहर ने लिखा, ‘क्या बेकार इंसान है! मेसी नहीं, बल्कि मेस्सी है (पूरी तरह बिखरा हुआ)। सबसे घटिया लेवल का एक्टर।’

गौहर खान की पोस्ट।गौहर खान की पोस्ट।

दरअसल, मैच के बाद मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जीको ने रेफरी के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रेफरी ने निष्पक्ष फैसला नहीं लिया और उनकी टीम के साथ गलत हुआ।

जिको ने कहा, ‘रेफरी का फैसला गलत था। यह साफ तौर पर हमारी टीम के साथ अन्याय है। उसने पूरे देश की मेहनत पर पानी फेर दिया।’

मुस्तफा जीको ने अर्जेंटीना के खिलाफ 67वें मिनट में गोल दागा था।मुस्तफा जीको ने अर्जेंटीना के खिलाफ 67वें मिनट में गोल दागा था।

VAR फैसलों पर उठा विवाद

मिस्र ने दो फैसलों पर एतराज जताया। मैच के दौरान हुए फाउल के लिए VAR रिव्यू के बाद मोस्तफा जिको का गोल नामंजूर कर दिया गया। टीम ने यह भी दावा किया कि हम्दी फाथी पर कथित फाउल के लिए उन्हें पेनल्टी मिलनी चाहिए थी। इसके तुरंत बाद अर्जेंटीना ने विजयी गोल किया।

बता दें कि VAR रिव्यू का मतलब फुटबॉल में वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) द्वारा किसी अहम फैसले की वीडियो फुटेज के जरिए दोबारा जांच करना होता है।

गौहर ‘इश्कजादे’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं

गौहर खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वह फेमिना मिस इंडिया 2002 में चौथे स्थान पर रहीं और मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उन्होंने ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ (2009) से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद वह ‘इश्कजादे’ (2012) और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ (2017) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों ने कुछ समय डेट करने के बाद निकाह किया। मई 2023 में उनके पहले बेटे जेहान का जन्म हुआ था। वहीं, सितंबर 2025 में दूसरे बेटे फरवान का जन्म हुआ। फिलहाल उनके पति जैद दरबार रियलिटी शो ‘अलायंस’ में हिस्सा ले रहे हैं।

………………………………

गौहर खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गौहर खान ने छोटे बेटे फरवान की पहली झलक दिखाई:मक्का यात्रा की तस्वीरें शेयर कीं, पति जैद दरबार और दोनों बच्चे साथ नजर आए

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने 26 फरवरी को अपने छोटे बेटे की पहली झलक शेयर की थी। उन्होंने बेटे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। यह फोटो उनके परिवार की मक्का यात्रा की थी। वह अपने पति जैद दरबार और दोनों बच्चों के साथ वहां गई थीं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का रीयूनियन: अंशुला के रिसेप्शन में ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर साथ में किया डांस, ‘धुरंधर’ के गाने पर भी झूमे

    अंशुला के रिसेप्शन में 'तूने मारी एंट्रियां' पर साथ में किया डांस, 'धुरंधर' के गाने पर भी झूमे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:00Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • संजीव कुमार की एक शर्त और हेमा से शादी टूटी: गर्लफ्रेंड्स को नंबर से बुलाते थे, सुलक्षणा पंडित मंदिर ले जाकर बोलीं- मांग भर दो

    गर्लफ्रेंड्स को नंबर से बुलाते थे, सुलक्षणा पंडित मंदिर ले जाकर बोलीं- मांग भर दो|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:20Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘गलत काम करने वालों की आलोचना होनी चाहिए’: अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर अनुपम खेर बोले- इससे लोगों की आस्था पर फर्क नहीं पड़ता

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर अनुपम खेर बोले- इससे लोगों की आस्था पर फर्क नहीं पड़ता|अयोध्या,Ayodhya - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoअयोध्या

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Private Ambulance Rental Rates Demand | DM Memorandum मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम…

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

You Missed

Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
Introducing all-new Amazon Alexa Tablets—powerful tablets with Alexa+ built in

मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
मरीजों से मनमाना किराया वसूलने का आरोप:ललितपुर में एम्बुलेंस की दरें तय कराने को डीएम से मिले भाजयुमो नेता

Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 7 views
Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 6 views
ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके