वॉशरूम का बदबू ऑफिस तक पहुंचा:GDA टाॅवर में रहना मुश्किल, कई महिलाएं बीमार, बोली- नेचर कॉल के लिए बाहर जाना पड़ता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • GDA Tower Gorakhpur Crisis: Women Ill Over Hygiene Issues

वॉशरूम का बदबू ऑफिस तक पहुंचा:GDA टाॅवर में रहना मुश्किल, कई महिलाएं बीमार, बोली- नेचर कॉल के लिए बाहर जाना पड़ताआंचल द्विवेदी। गोरखपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के गोलघर स्थित GDA टॉवर में इन दिनों सबसे बड़ी समस्या गंदगी और पानी सप्प्लाई की है। पिछले तमाम शिकायतों के बाद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। वाशरूम की जर्जर और बत्तर स्थिति से वहां के दुकादारों और ऑफिस वालों को इंफेक्शन का डर सता रहा है।

वाशरूम का बदबू ऑफिस और दुकानों तक पहुंच रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत यहां काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं को रही है। कई महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की शिकार हो गई हैं। उनका बकायदा इलाज चल रहा है। करीब दो महीने से पानी न आने की वजह से वाशरूम साफ नहीं हो पाया है।

ग्राउंड फ्लोर पर वॉशरूम का बदतर हालतग्राउंड फ्लोर पर वॉशरूम का बदतर हालत

उनका कहना है कि हमें मजबूरी बस इस गंदे टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता है। नहीं तो लंबे समय तक नेचर कॉल कंट्रोल करना पड़ता है। महीनों से पानी और गंदगी की समस्या बनी हुई है। कोई सुनने वाला नहीं है। शुरुआत में तो बिना सफाई के काम चल जा रहा था। अब तो बर्दाश्त के बाहर है।

उन्होंने बताया कि वहीं कुछ फ्लोर पर बीयर और शराब की बोलते इधर- उधर पड़ी रहती है। ऐसा लगता है कि हम किस असुरक्षित जगह पर आ गए हैं। काम करना मजबूरी न होता तो यहां कभी नहीं आते।

15 दिन तक एडमिट थी श्वेता ग्राउंड फ्लोर पर स्पाइस एंड बाइट रेस्टोरेंट पर काम करने वाली श्वेता ने बताया कि पिछले करीब 3 महीने से यहां पानी का सप्लाई बंद है। जिससे सफाई करना मुश्किल हो गया है। न तो वाशरूम साफ हो पा रहा है और न ही दुकान के आसपास का एरिया। गंदे वाशरूम को इस्तेमाल करते- करते मुझे इंफेक्शन हो गया था। 15 दिनों तक एडमिट थी। अब जब फिर काम पर लौटी हूं तो डर लगा रहा है कि फिर से दिक्कत न बढ़ जाए।

फर्स्ट फ्लोर पर वॉशरूम के आगे लगा कूड़े का ढेरफर्स्ट फ्लोर पर वॉशरूम के आगे लगा कूड़े का ढेर

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से ग्रसित हुई लड़कियां फर्स्ट फ्लोर पर पेंटिंग का काम करने वाली स्निहिला द्विवेदी ने बताया कि पिछले 3 साल से मैं GDA में काम करती हूं। वाशरूम की समस्या हमेशा से रही है। लेकिन इस टाइम तो इतनी ज्यादा है कि मेरे पास काम करने वाली कई लड़कियां यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से ग्रसित हो गई।

हमने कई बार इसकी शिकायत की है लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। पहले GDA के पास था तब तक फिर भी ठीक था। अब नगर निगम के अंडर आ रहा है। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है।

स्निहिला और द्विवेदी प्रियास्निहिला और द्विवेदी प्रिया

बाहर पैसे देकर टॉयलेट इस्तेमाल करते फर्स्ट फ्लोर पर टूर एंड ट्रेवल्स की ऑफिस में काम करने वाली वर्षा ने बताया कि यहां पर वाशरूम की समस्या कम से कम 2 महीने से है। सबसे ज्यादा दिक्कत फीमेल स्टाफ को होती है। हमें बहुत ज्यादा मैनेज करना पड़ता है।

इतना ही नहीं हम पैसे देकर बाहर चटोरी गली या सिटी मॉल के पास का टॉयलेट इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन बार- बार काम छोड़ कर उतना दूर जाना हमारे लिए आसान नहीं है। हर जगह गंदगी फैली हुई है।

सेकेंड फ्लोर पर जनवरी से टूटा पड़ा वॉशरूमसेकेंड फ्लोर पर जनवरी से टूटा पड़ा वॉशरूम

कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते लिटिल हांगकांग रेस्टोरेंट में काम करने वाली संजू प्रजापति ने बताया कि वाशरूम को लेकर बहुत समस्या हो रही है। ऊपर से लेकर नीचे तक कहीं भी हालत ठीक नहीं है। हमें बाहर पैसे देकर जाना पड़ता है।

10 घंटे की ड्यूटी में कम से कम 7 से 8 बार बाहर जाना बहुत मुश्किल होता है। दूसरी तरफ बदबू अब दुकान तक आ गई है। जिससे ग्राहक भी परेशान होते हैं। कस्टमर्स दुकान पर रुकना नहीं चाहते।

जनवरी से ही टूटा है सेंकेंड फ्लोर का वाशरूम सेंकेंड फ्लोर पर स्थित फाइव टेक इंटरनेशनल के ऑफिस में काम करने वाली प्रिया का कहना है कि यहां पर वाशरूम की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा है। जनवरी से ही इस फ्लोर का वाशरूम तोड़ दिया गया है। उसके बाद से ही हम इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। कब तक ठीक होगा कुछ पता नहीं है।

उन्होंने बताया कि दूसरी सबसे बड़ी समस्या यहां बीयर और शराब की है। कहीं पर भी बॉटल गिरे पड़ें हुए मिलते हैं। ये सब देखर हम बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस करते हैं। देख कर डर लगता है कि कैसे जगह काम करना पड़ रहा है।

अर्चना गिरी और ऐमनअर्चना गिरी और ऐमन

शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं सेकेंड फ्लोर पर ही काम करने वाली ऐमन ने बताया कि वाशरूम टूटने से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। या तो हम कंट्रोल करें या फिर चटोरी गली के सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि हमने इसके लिए कई बार शिकायत की है लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

घंटों तक करते कंट्रोल, बीमारी बढ़ने का डर सेकेंड फ्लोर पर काम करने वाली अर्चना गिरी ने बताया कि वाशरूम में पानी न आने की वजह से बहुत ज्यादा गंदगी फैली हुई है। बीमारियां भी फैल रही है। कई लोग बीमार हुए। 15 से 20 दिनों तक एडमिट होकर आए हैं।

अधिकतर टाइम हमें घंटों तक नेचर कॉल कंट्रोल करना पड़ता है। हालांकि इससे भी बीमारी बढ़ती है , जिसका डर लगा रहता है। नहीं तो बाहर जाना पड़ता है। कम्प्लेट होने पर भी कुछ नहीं हुआ।

मेंस्ट्रुअल डेज में बढ़ जाती समस्या थर्ड फ्लोर पर काम करने वाली श्रेया शर्मा ने बताया कि पानी बहुत दिन से वाशरूम में नहीं आ रहा है। जिससे सफाई नहीं पा रही। क्लाइंट भी शिकायत करते हैं। साथ ही हम लड़कियों को मेंस्ट्रुअल डेज बहुत दिक्कत होती है। हाथ धुलने से लेकर हर चीज में परेशानी होती है।

जर्जर हालत में पड़ें अधिकतर टॉयलेट GDA टॉवर में ऊपर से लेकर नीचे के फ्लोर पर कुल मिलाकर लगभग 12 टॉयलेट हैं। जिनमें से अधिकांश टूटे पड़ें हैं। जर्जर हालत में हैं। पानी की टोटियों से लेकर टॉयलेट शीट तक टूटा पड़ा हुआ है।

थर्ड फ्लोर का वॉशरूमथर्ड फ्लोर का वॉशरूम

नगर आयुक्त ने दिया था डीप क्लीनिंग का निर्देश पिछले 2 महीने से GDA टॉवर में दुकानदारों और ऑफिस चलाने वाले लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कई बार शिकायतें की गई। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त अजय जैन ने दौरा किया था।

लोगों की समस्याएं जानने के बाद लगभग 15 दिन पहले उन्होंने संबंधित अधिकारी को तत्काल डीप क्लीनिंग करवाने का सख्त निर्देश दिया था। साथ ही पानी न आने, पार्किंग और अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आश्वासन दिया था।

गत्ते में भर कर रखा बीयर का वेस्ट बॉटलगत्ते में भर कर रखा बीयर का वेस्ट बॉटल

नहीं दिखा कोई असर नगर आयुक्त के निर्देश के बावजूद पूरी बिल्डिंग में कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा। सब जगह गंदगी वैसे के वैसे ही पड़ा है। सीढ़ियां, बालकनी, बरामदे और हर तरफ जहां नजर घुमाओं वहां गंदगी ही गंदगी है।

रास्ते में पड़ा बीयर बॉटल का ढ़ेर वहीं थोड़ी सी कड़ाई बरतने पर बीयर की फैली हुई बोटले समेट तो ली गई हैं लेकिन रास्ते में एक बॉक्स में रखकर छोड़ दी गई हैं। उधर से आने- जाने वाले लोग उसे लांघ कर जाते हैं।

नहीं सुन रहे अधिकारी दैनिक भास्कर से समस्या बता रही ज्यादातर महिलाओं ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए हमने कई बार अधिकारियों से शिकायत की है। हर बार ठीक करवाने का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन कोई काम नहीं होता।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Mosque Construction Controversy | Protest In Kesarganj Mandi मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस…

    एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

    Hindi News Entertainment Bollywood Actor Sharat Saxena Surgery Update | Bombay Hospital Mumbai News एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है…

    You Missed

    Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 0 views
    Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief

    मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 0 views
    मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

    Ingham County woman wins $100,000 annually for life in Michigan Lottery

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 2 views
    Ingham County woman wins 0,000 annually for life in Michigan Lottery

    एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 2 views
    एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

    The New ‘Avatar: Seven Havens’ Trailer Just Made Life Harder for Korra Defenders

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 3 views
    The New ‘Avatar: Seven Havens’ Trailer Just Made Life Harder for Korra Defenders

    पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

    • By dp
    • September 10, 2026
    • 3 views
    पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा