6 गोली मारकर बेटे ने पिता का मर्डर किया:गाजियाबाद में बेटे को शराब पीने से रोकता था पिता, पत्नी और बेटा चिल्लाते रहे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghaziabad
  • Ghaziabad Crime | Son Shoots Father Dead Over Land Dispute & Alcohol

6 गोली मारकर बेटे ने पिता का मर्डर किया:गाजियाबाद में बेटे को शराब पीने से रोकता था पिता, पत्नी और बेटा चिल्लाते रहेगाजियाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रात में मोदीनगर के अस्पताल में घटना की जानकारी लेते डीसपी सुरेंद्रनाथ तिवारी व एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा। - Dainik Bhaskarरात में मोदीनगर के अस्पताल में घटना की जानकारी लेते डीसपी सुरेंद्रनाथ तिवारी व एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा।

गाजियाबाद में बुधवार रात 12 बजे बड़े बेटे ने जमीन विवाद में अपने पिता की गोली बरसाकर हत्या कर दी। बेटे ने पिस्टल से 6 गोलियां मारीं, उसके बाद पिस्टल लेकर फरार हो गया। घर में हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसीपी मोदीनर भास्कर वर्मा और डीसी

.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्यारोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 4 टीमें लगाईं हैं, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बतााया कि शराब के नशे में युवक ने जमीनी विवाद में पिता की हत्या की है।

हरिओम चौधरी फाइल फोटो।हरिओम चौधरी फाइल फोटो।

150 करोड़ के मालिक थे हरिओम चौधरी

गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के बुदाना गांव निवासी हरिओम चौधरी (52 साल) की गिनती क्षेत्र के सम्पन्न किसानों में थी। उनके नाम पर मोदीनगर के पास 75 बीघा जमीन है, जबकि मोदीनगर में दिल्ली- मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने मार्केट है। हरिओम के परिवार में पत्नी अनिता, बड़ा बेटा निखिल नेहरा और छोटा बेटा नीशू है।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बड़ा बेटा निखिल शराब पीने का आदी है, इसी को लेकर पिता उसे डांटते थे। बड़े बेटे को मार्केट में दुकानें और 25 बीघा जमीन भी दे रखी थी। लेकिन बेटा अपने हिस्से की जमीन अपने नाम कराना चाहता था, इस पर पिता कहते थे कि तू इस जमीन को भी शराब और अपने शौक में बेचकर खा जाएगा।

पिता की हत्या करने वाला बड़ा बेटा निखिल नेहरा।पिता की हत्या करने वाला बड़ा बेटा निखिल नेहरा।

अवैध पिस्टल से की हत्या

हरिओम चौधरी ने रात में अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाया था, उस समय बड़ा बेटा घर पर नहीं था। वह रात में ही शराब पीकर आया था। बताया गया है कि पिता ने बेटे को शराब पीने पर डांट दिया। जिसके बाद निखिल (32 साल) ने पिस्टल निकाल ली। जहां निखिल का पिता से विवाद होने लगा।

इस दौरान दूसरे कमरे से हरिओम की पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी आ गए। जहां हाथापाई के बाद बड़े बेटे निखिल ने पिस्टल से गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगकर हरिओम फर्श पर गिर पड़े, इसके बाद हरिओम ने चेहरे, सीने और प्राइवेट पार्ट के पास भी गोलियां मारी। जहां पुलिस ने 4 से 6 गोलियों के निशान बताए।

2018 में छोटे भाई को मारी थी गोली

हरिओम के दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है, पुलिस की जांच में आया कि निखिल का शराब पीने को लेकर अपनी मां ओर पिता से पूर्व में भी झगड़ा होता रहता था। साल 2018 में भी निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू पर भी फायरिंग की थी, जिसमें एक गोली नीशू को लगी थी। अब पुलिस पूरे केस की भी जांच कर रही है।

पति की हत्या के बाद पत्नी अनीता रोती बिलखती रहीं कि तूने तो पूरा घर ही उजाड़ दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि रात में निखिल ने मोदीनगर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी की थी, उसके बाद घर पहुंचकर पिता की हत्या की।

रात में घटना की जानकारी देते एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा।रात में घटना की जानकारी देते एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा।

एसीपी का बयान

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बड़े बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की है। जांच में आया कि शराब पीकर बेटा घर में झगड़ा करता था। जमीन के विवाद को लेकर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें लगाई गईं हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Hindi News Local Uttar pradesh Unnao Unnao Crime News | Man Attacked With Spade And Axe In Gangaghat उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने…

‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Double Murder Case | Son Identifies Parents Body After Discovery ‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी,…

You Missed

La posible alineación titular de Monterrey vs San Luis

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 2 views
La posible alineación titular de Monterrey vs San Luis

उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 3 views
उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Is Starbucks’ Pumpkin Spice Latte ‘basic’? Martha Stewart answers in new ads

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 5 views
Is Starbucks’ Pumpkin Spice Latte ‘basic’? Martha Stewart answers in new ads

‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर

  • By dp
  • August 31, 2026
  • 6 views
‘मां की लाश पहचानी, पापा को नहीं पहचान पाया बेटा’:बोला- न्यूड बॉडी थी, तीसरी बार में कपड़े से शिनाख्त की, झांसी में डबल मर्डर

Mike Evans Injury Update, Latest on 49ers WR’s Status Ahead of NFL Season, Fantasy Football Drafts

  • By dp
  • August 30, 2026
  • 6 views
Mike Evans Injury Update, Latest on 49ers WR’s Status Ahead of NFL Season, Fantasy Football Drafts

सहारनपुर में नल फैक्ट्री से चोरी करने वाले का एनकाउंटर:पुलिस ने 3 चोर अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, बदमाशों ने कर दी थी फायरिंग

  • By dp
  • August 30, 2026
  • 5 views
सहारनपुर में नल फैक्ट्री से चोरी करने वाले का एनकाउंटर:पुलिस ने 3 चोर अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली, बदमाशों ने कर दी थी फायरिंग