80 करोड़ ठगी में ममता अंजलि ग्रुप का सीएमडी गिरफ्तार:गाजीपुर में 18% मासिक रिटर्न का लालच देकर 50 हजार से ज्यादा लोगों से ठगे थे पैसे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ghazipur
  • Ghazipur Fraud Case | Mamta Anjali Group CMD Santosh Yadav Arrested

80 करोड़ ठगी में ममता अंजलि ग्रुप का सीएमडी गिरफ्तार:गाजीपुर में 18% मासिक रिटर्न का लालच देकर 50 हजार से ज्यादा लोगों से ठगे थे पैसेविपिन सिंह यादव | गाजीपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में ममता अंजलि सर्विस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी संतोष यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर 18 फीसदी मासिक रिटर्न का लालच देकर 50 हजार से ज्यादा लोगों से करीब 80 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कई पीड़ित शहर कोतवाली पहुंचे और रकम वापस दिलाने की मांग की। संतोष यादव वाराणसी के मुनारी कादीपुर का निवासी है।

21 सितंबर को सिब्बू कुमार समेत अन्य की शिकायत पर उसके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। कंपनी ने शुरुआत में कुछ महीने रिटर्न दिया, लेकिन मई 2026 से भुगतान बंद कर दिया। दैनिक भास्कर ने 20 सितंबर को यह मामला उठाया था।

निवेशकों ने बताया कि गरीबों और विधवा महिलाओं का पैसा भी फंसा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट है। न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

बलिया निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनके करीब 50 लाख रुपये फंसे हैं। उनका आरोप है कि रकम वापस मांगने पर फोन पर धमकी दी जाती थी और गाली-गलौज की जाती थी। इंद्रजीत यादव के मुताबिक, उनकी व्यक्तिगत तौर पर 34 लाख रुपये की रकम फंसी है, जबकि उनकी एलायंस क्लब टीम के सदस्यों की कुल रकम करीब तीन से चार करोड़ रुपये बताई गई है।

वहीं, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के सलेमपुर कोटा निवासी संजय राम ने बताया कि उन्होंने सात लाख रुपये निवेश किए थे। उनके गांव और रिश्तेदारों की मिलाकर करीब 10 लाख रुपये की रकम फंसी हुई है। पीड़ितों ने जांच कराकर रकम वापस दिलाने की मांग की है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अम्बेडकरनगर में सुषमा हत्याकांड में पोस्टमार्टम आज:पति के सूरत से लौटने पर होगा अंतिम संस्कार; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Sushma Murder Case | Postmortem Today; Husband Returns Home अम्बेडकरनगर में सुषमा हत्याकांड में पोस्टमार्टम आज:पति के सूरत से लौटने पर होगा अंतिम…

    सोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की शादी से सीखा, पार्टनर को बदलने के बजाय स्वीकारें

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonali Bendre Marriage Tips | Accept Partner Instead Of Changing Them भास्कर इंटरव्यूसोनाली बेंद्रे बोलीं- रिश्तों में पंगे होने ही चाहिए:इन्हें सेलिब्रेट करें; 20 साल की…

    You Missed

    Nuggets vs. Bulls preseason takeaways: Denver runs starting lineup into second half

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    Nuggets vs. Bulls preseason takeaways: Denver runs starting lineup into second half

    अम्बेडकरनगर में सुषमा हत्याकांड में पोस्टमार्टम आज:पति के सूरत से लौटने पर होगा अंतिम संस्कार; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 0 views
    अम्बेडकरनगर में सुषमा हत्याकांड में पोस्टमार्टम आज:पति के सूरत से लौटने पर होगा अंतिम संस्कार; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

    Carmelo Hayes may be following Ilja Dragunov out of WWE

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 1 views
    Carmelo Hayes may be following Ilja Dragunov out of WWE

    80 करोड़ ठगी में ममता अंजलि ग्रुप का सीएमडी गिरफ्तार:गाजीपुर में 18% मासिक रिटर्न का लालच देकर 50 हजार से ज्यादा लोगों से ठगे थे पैसे

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 2 views
    80 करोड़ ठगी में ममता अंजलि ग्रुप का सीएमडी गिरफ्तार:गाजीपुर में 18% मासिक रिटर्न का लालच देकर 50 हजार से ज्यादा लोगों से ठगे थे पैसे

    Should the Rams have made a bigger push for Mike Evans?

    • By dp
    • October 13, 2026
    • 4 views