- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son
गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसेगोंडा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड बाईपास निवासी एक युवक और उसकी मां के साथ कल रविवार देर शाम 5 बजे मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आज सोमवार सुबह 10:00 बजे नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियो
.
पीड़ित जियाउर्रहमान पुत्र अब्दुल मन्नान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फैजाबाद रोड बाईपास निवासी सायना खातून पत्नी वसीम के साथ किसी मान्यता के संबंध में पूर्व में बातचीत हुई थी। इसके तहत कुल ढाई लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से पीड़ित ने 25,000 रुपये का चेक पहले ही दे दिया था और बाकी रकम काम पूरा होने के बाद अदा करनी थी।
पीड़ित जियाउर्रहमान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि दिनांक 25 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 5 बजे विपक्षी पक्ष ने बातचीत के बहाने प्रार्थी और उसकी मां शम्मो पत्नी अब्दुल मन्नान को अपने आवास पर बुलाया। वहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत विपक्षी मोहम्मद वसीम, उसके पुत्र अनस, चुनू और सायना खातून ने कहासुनी करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं।
जब पीड़ित और उसकी मां ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों, थप्पड़ों, डंडों और ईंट के टुकड़ों से दोनों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में जियाउर्रहमान के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि बीच-बचाव करने आई उसकी मां की उंगली टूट गई और उन्हें भी गंभीर चोटें लगी हैं।
पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीगण बेहद दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। घटना के बाद पीड़ित ने आज सोमवार सुबह 10:00 बजे नगर कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर सौंपी और मामले में त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी निकाल कर आएगा कार्रवाई की जाएगी मेडिकल भी कराया जाएगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




