अनुमति नहीं मिली तो बारिश में धरने पर बैठे छात्र:गोंडा के गांधी पार्क में 20 घंटे से धरना, 3 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तड़के छोड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Gandhi Park Protest | Student Leaders Detained Over Dharna

अनुमति नहीं मिली तो बारिश में धरने पर बैठे छात्र:गोंडा के गांधी पार्क में 20 घंटे से धरना, 3 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर तड़के छोड़ागोंडा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा के गांधी पार्क में मंगलवार को प्रस्तावित राष्ट्रीय छात्र पंचायत के ‘शिक्षा बचाओ जन आंदोलन’ को जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पिछले करीब 20 घंटे से गांधी पार्क में धरने पर बैठे हैं। सोमवार दोपहर से शुरू हुआ धरना बारिश के बीच रातभर चला। कार्यकर्ता खुले आसमान के नीचे भीगते हुए पार्क में डटे रहे। मंगलवार सुबह 8 बजे भी उनका धरना जारी था।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद वे आज कार्यक्रम करने पर अड़े हैं। धरने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें वहां से हटाने को लेकर कई बार बहस हुई। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया।

20 घंटे से गांधी पार्क में डटे कार्यकर्ता, बारिश में भी नहीं हटे

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता सोमवार दोपहर से गांधी पार्क में धरने पर बैठे हैं। रात में बारिश होने के बावजूद उन्होंने पार्क नहीं छोड़ा। मंगलवार सुबह भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे भी धरने में शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से गांधी पार्क पहुंचने की अपील की है।

पुलिस से कई दौर की बातचीत, कार्यकर्ता कार्यक्रम पर अड़े

धरने के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई। पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं से वहां से जाने को कहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार बहस भी हुई। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने धरना खत्म करने से इनकार कर दिया।

पूरी रात बारिश में पार्क पर धरने में बैठे रहे छात्र।पूरी रात बारिश में पार्क पर धरने में बैठे रहे छात्र।

तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, तड़के 3 बजे छोड़ा

सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय छात्र पंचायत के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, तीनों बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे थे। उन्हें हिरासत में लेने के बाद मंगलवार तड़के करीब 3 बजे छोड़ दिया गया। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं का धरना गांधी पार्क में जारी रहा।

गोंडा पुलिस प्रशासन प्रदर्शन को लेकर अलर्ट है। गांधी पार्क और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले लोगों के साथ सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की स्थिति बिगड़ने से रोका जा सके।

शिवम पांडे बोले- आवाज उठाने से कोई नहीं रोक सकता

राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। उनका कहना है कि इसके बावजूद वे मंगलवार को अपना कार्यक्रम करेंगे और अपनी आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। शिवम पांडे ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को परेशान करने और जबरदस्ती हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता भी की गई।

वहीं नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पास कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है। इसलिए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। उनके मुताबिक, कार्यकर्ता सोमवार दोपहर से ही धरने पर बैठे हैं और समझाने के बावजूद वहां से नहीं हट रहे हैं। पुलिस लगातार बातचीत कर स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से संभालने का प्रयास कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

    Hindi News Local Uttar pradesh Who Is Model Shraddha Dubey’s Mentor| Akhilesh Yadav’s Leaders Have Started Crying|up Politics| BJP MLAs And MP Bhola Singh Did Not Cast Their Votes| Dr.…

    काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Kashi Girl Hiral Srivastava Suggests Renaming Women Disease Department काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’…

    You Missed

    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 4 views
    Man convicted of groping teen girl through seat on flight to Boston

    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

    • By dp
    • October 24, 2026
    • 2 views
    होमवर्क के मास्टर हैं मॉडल श्रद्धा के 'सरजी':BJP सांसद और 5 विधायकों ने वोट नहीं डाले, सपा योद्धा ने खूब बहाए आंसू

    Use DraftKings promo code to get $200 bonus, free NBA League Pass for Brewers-Rays, World Series Game 1, NBA

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 4 views
    Use DraftKings promo code to get 0 bonus, free NBA League Pass for Brewers-Rays, World Series Game 1, NBA

    काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 4 views
    काशी की 16 साल की हिरल ने PM को लिखा-पत्र:बोलीं- ‘स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग’ का नाम बदलकर ‘स्वास्थ्य विभाग’ करें

    Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही