गोंडा में महाराजा सुहेलदेव सभागार का हुआ उद्घाटन:आयुक्त ने कहा- महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सभागार का नामकरण हो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Inaugurates Maharaja Suheldev Auditorium | Commissioner Inspects Development

गोंडा में महाराजा सुहेलदेव सभागार का हुआ उद्घाटन:आयुक्त ने कहा- महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सभागार का नामकरण होगोंडाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा देवीपाटन मंडल की कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज शुक्रवार देर शाम आयुक्त कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया है। सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के बाद इस सभागार का नाम ‘महाराजा सुहेलदेव सभागार’ रखा गया है।

उद्घाटन कार्यालय के वरिष्ठतम वैयक्तिक सहायक रक्षाराम वर्मा और पेशकार मो० हसीब से कराया गया है। इस अवसर पर आयुक्त ने सभागार में हुए विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सभागार का नामकरण क्षेत्र की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक है।

आमजन और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

यह सभागार प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सभागार में आधुनिक साज-सज्जा, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक आंतरिक सज्जा, बेहतर बैठक व्यवस्था और आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का विकास किया गया है। इससे सभागार की कार्यक्षमता और उपयोगिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कमिश्नर ने जोर दिया कि कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाना सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण से प्रशासनिक दक्षता बढ़ती है और अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालय भवनों और परिसरों के रखरखाव, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर निरंतर ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि आमजन और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव और संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव विकसित महाराजा सुहेलदेव सभागार की सराहना की और इसे प्रशासनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि दुर्गा शक्ति नागपाल ने हाल ही में गोंडा देवीपाटन मंडल कमिश्नर का पदभार संभाला है और तब से वे मंडल में विभिन्न विकास कार्यों को गति दे रही हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Hindi News Local Uttar pradesh Gonda Gonda Assault Case | Money Dispute Leads To Violence Against Mother Son गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को…

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    Hindi News Local Uttarakhand Rudraprayag Sara Ali Khan Kedarnath Visit | Bollywood Actress Darshan Snowfall सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से…

    You Missed

    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 1 views
    Here’s what to know about tonight’s Hunter’s Moon – The Boston Globe

    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 2 views
    गोंडा में लाखों के लेन-देन को लेकर विवाद:2.5 लाख के लेनदेन को लेकर दबंगों ने हमला किया, जमकर चलाए लात घूंसे

    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    Sister Wives ‘ Meri Brown Reveals Why She Refused to Leave Kody Brown

    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 6 views
    सारा अली खान ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन:बर्फबारी के बीच ठिठुरीं; मंदिर अधिकारियों से बनाई दूरी

    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

    • By dp
    • October 26, 2026
    • 7 views
    झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान