पटाखा लाइसेंस के नाम पर वसूली, 2 सिपाही निलंबित:गोंडा में वीडियो सामने आने के बाद SP ने की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ जांच

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Police Bribe Video: SP Suspends Two Cops Over License Scam

पटाखा लाइसेंस के नाम पर वसूली, 2 सिपाही निलंबित:गोंडा में वीडियो सामने आने के बाद SP ने की कार्रवाई, दोनों के खिलाफ जांचगोंडा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में पटाखा लाइसेंस के पुलिस सत्यापन के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में SP अभिषेक झा ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। दोनों के रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद रविवार

.

दोनों के रिश्वत लेते वीडियो हुए थे वायरल

पहला मामला नगर कोतवाली में तैनात सिपाही अजीत सिंह का है। उसका एक आवेदक से पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर 1,000 रुपए लेते हुए वीडियो सामने आया था। यह वीडियो 5 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे का बताया जा रहा है।

दूसरा मामला CO सिटी कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी सुमन का है। उसके भी आवेदक से 1,000 रुपए लेने का वीडियो सामने आया था। फुटेज में महिला आरक्षी आवेदक से काउंटर की दराज में पैसे रखने के लिए कहती सुनाई दे रही है। इसके बाद आवेदक दराज में पैसे रखता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो भी 5 नवंबर की दोपहर का बताया गया है।

दोनों वीडियो का संज्ञान लेते हुए SP ने मामले की जांच ASP (पूर्वी) अजीत कुमार रजक को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस सत्यापन के बाद होता है दुकानों का आवंटन

जिले में पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसके लिए आवेदक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आवेदन करते हैं। वहां से पुलिस रिपोर्ट के लिए फाइल नगर कोतवाली और संबंधित CO कार्यालय भेजी जाती है। पुलिस सत्यापन पूरा होने के बाद लकी ड्रा के जरिए पटाखा दुकानों का आवंटन किया जाता है।

आरोप है कि इसी सत्यापन प्रक्रिया की आड़ में दोनों पुलिसकर्मी आवेदकों से अवैध वसूली कर रहे थे। नगर कोतवाली में तैनात सिपाही के इस कथित कृत्य की जानकारी नगर कोतवाल को थी या नहीं, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर कोतवाल की भूमिका की जांच की मांग की जा रही है।

SP अभिषेक झा ने कहा कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों कर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।

वहीं, CO सिटी योगेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवैध गतिविधियों और वसूली से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी के भी इसमें शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

Hindi News Entertainment Bollywood JP Datta Diwali Party | Kanika Kapoor Sara Ali Khan Arjun Kapoor Photos सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का…

पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

Hindi News Entertainment Bollywood Mohit Chauhan Emotional Tribute To Salim Khan On Big Boss | Salman Khan पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने…

You Missed

Moore says he led troops in combat. His Army supervisor tells a different story.

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 1 views
Moore says he led troops in combat. His Army supervisor tells a different story.

सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 1 views
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर

पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 3 views
पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना

Patrick Mahomes Injury Update: Texas Tech Legend Leaves Chiefs Game vs. Jets

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Patrick Mahomes Injury Update: Texas Tech Legend Leaves Chiefs Game vs. Jets

गोरखपुर में कार में लगी भीषण आग:जलकर राख हुआ, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
गोरखपुर में कार में लगी भीषण आग:जलकर राख हुआ, फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tomorrow’s Top 25 Today: Georgia reclaims No. 1 spot, Tennessee joins top 10 in college football rankings

  • By dp
  • November 8, 2026
  • 4 views
Tomorrow’s Top 25 Today: Georgia reclaims No. 1 spot, Tennessee joins top 10 in college football rankings