- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gonda
- Gonda Pradhan & Wife Viral Revolver Firing Video | Children Controversy
प्रधान और पत्नी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की फायरिंग, VIDEO:बच्चों के हाथों में भी रिवॉल्वर थमाया, पुलिस बोली- कार्रवाई होगीगोंडा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोंडा में ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी का लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बच्चे भी हाथों में रिवॉल्वर लेकर निशाना लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बच्चों के फायरिंग करने की पुष्टि नहीं हुई है।
.
वीडियो पिछले साल दीपावली का बताया जा रहा है। शनिवार शाम 6 बजे वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है लाइसेंस निरस्त कर कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम प्रधान शकील अहमद खान रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग की।
तीन वीडियो में फायरिंग करते दिखे प्रधान और पत्नी
मामला इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिलक गांव का है। यहां के ग्राम प्रधान शकील अहमद खान और उनकी पत्नी परवीन के तीन वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में प्रधान कुर्सी पर बैठकर फायरिंग करते दिख रहे हैं।
दूसरे वीडियो में वह खड़े होकर रिवॉल्वर से गोली चलाते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में उनकी पत्नी परवीन फायरिंग करती दिख रही हैं। इसी दौरान बच्चे भी रिवॉल्वर हाथ में लेकर निशाना लगाते नजर आ रहे हैं।
रिवॉल्वर ठीक कराने के बाद फायरिंग करने की बात कही
ग्राम प्रधान शकील अहमद खान का कहना है कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर में कुछ दिक्कत थी। उसे ठीक कराने के बाद वह फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वीडियो पिछले साल दीपावली का है।
प्रधान की पत्नी ने परवीन पति की बंदूक से हवा में गोली चलाई।
पुलिस बोली- लाइसेंस लेकर होगी कार्रवाई
इटियाथोक कोतवाली प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया- फायरिंग का वीडियो सामने आया है। लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस निरस्त होगा।
उन्होंने कहा- किसी को भी हर्ष फायरिंग की अनुमति नहीं है। लाइसेंसधारी को ही हथियार रखने की अनुमति होती है। पत्नी और बच्चों के हाथों में रिवॉल्वर दिखाई देना भी नियमों के उल्लंघन का मामला है। जांच के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
————————
ये खबर भी पढ़ेंः-
अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा 1 करोड़ का नोटिस, बोलीं- खामोशी को कमजोरी न समझें
कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए डांडिया नाइट विवाद में ‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को 1 करोड़ रुपए की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ें…
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




