गोंडा में प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, VIDEO:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाजर से लौट रहे थे घर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gonda
  • Gonda Principal Road Accident | Bike Collision CCTV Footage Death

गोंडा में प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, VIDEO:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाजर से लौट रहे थे घरगोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा में बाइक सवार प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है। इसमें प्रिंसिपल बाइक से आते दिख रहे हैं। सामने से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो जाती है।

हादसे में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। मौके पर भीड़ लग जाती है। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचती है। उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर जाती है। घटना 23 सितंबर यानी बुधवार की है। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के दौरान प्रिंसिपल ने दम तोड़ दिया।

देखें हादसे की दो तस्वीरें…

दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हुई। प्रिंसिपल की मौत हो गई।दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हुई। प्रिंसिपल की मौत हो गई।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।

अब जानिए पूरा मामला…

स्कूल के काम से मछली बाजार गए थे

बनकसिया गांव के रहने वाले विनय कुमार यादव (38) मद्दोंभट्ठा के पास जेपी कॉन्वेंट स्कूल चलाते थे। वह स्कूल के प्रिंसिपल भी थे। 23 सितंबर को वह स्कूल के काम से मनकापुर थाना क्षेत्र के मछली बाजार गए थे। वहां से लौटते समय शुक्रवार दोपहर 1:57 बजे पुलिस चौकी के सामने हादसा हो गया। हादसे का CCTV भी सामने आया है।

सामने से आई बाइक से हुई टक्कर

CCTV फुटेज में विनय कुमार यादव पल्सर बाइक से मोतीगंज की तरफ आते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान मनकापुर की तरफ से मछली बाजार की ओर जा रही दूसरी बाइक सामने से आती है और दोनों की टक्कर हो जाती है। टक्कर के बाद विनय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विनय कुमार यादव जेपी कॉन्वेंट स्कूल चलाते थे। हादसे में इनकी मौत हो गई।विनय कुमार यादव जेपी कॉन्वेंट स्कूल चलाते थे। हादसे में इनकी मौत हो गई।

दो दिन इलाज के बाद तोड़ा दम

हादसे के बाद परिजनों ने विनय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।

पत्नी स्कूल की प्रबंधक, तीन बच्चे

विनय कुमार यादव की पत्नी बिंदु रानी स्कूल की प्रबंधक हैं। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें 14 साल की बेटी पलक यादव, 7 साल का बेटा प्रियांशु यादव और 2 साल का बेटा वैभव यादव है। उनकी मौत से परिवार में मातम है।

—————————-

ये खबर भी पढ़ेंः-

बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत:जौनपुर में दिल के पास तमंचा सटाकर फायर किया, बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में घुसी

जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने गुरुवार देर रात सुसाइड कर लिया। उन्होंने चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद टाटा सिएरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

राहगीर-आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार का शीशा तोड़कर मैनेजर को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस को कार से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह तंग आ चुके हैं। इसलिए जिंदगी खत्म कर रहे हैं। खुदकुशी से परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। पत्नी के लिए लिखा है कि “तुम अपना ख्याल रखना।” पढ़ें पूरी खबर॥

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi No UPI Day | Traders Appeal For Cash Or Card On Gandhi Jayanti वाराणसी में ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर…

    गोरखपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया:रोटरी क्लब के स्वास्थ्य सेवा जागरूक कार्यक्रम में लागों ने रक्तदान किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Rotary Club Health Awareness Program & Blood Donation Camp गोरखपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया:रोटरी क्लब के स्वास्थ्य सेवा जागरूक कार्यक्रम में लागों…

    You Missed

    Russell charges to pole as Antonelli exits Baku Qualifying

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 0 views
    Russell charges to pole as Antonelli exits Baku Qualifying

    वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 0 views
    वाराणसी में 'नो यूपीआई डे' मनाने का निर्णय:गांधी जयंती पर नकद या कार्ड, भुगतान करने की ग्राहकों से अपील

    Write Now: Critical Thinking In The Classroom

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 2 views
    Write Now: Critical Thinking In The Classroom

    गोंडा में प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, VIDEO:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाजर से लौट रहे थे घर

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 3 views
    गोंडा में प्रिंसिपल की सड़क हादसे में मौत, VIDEO:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाजर से लौट रहे थे घर

    Oceans Calling Festival cancels Friday shows due to weather, beach erosion

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 4 views