गोपाल राव बोले- ट्रस्ट नहीं, कुछ लोगों ने की चोरी:अयोध्या में संत-महंतों से मुलाकात की, कहा- जल्द जारी करूंगा वीडियो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ayodhya
  • Gopal Rao Meets Mahants Over Temple Offerings Controversy | Ayodhya

गोपाल राव बोले- ट्रस्ट नहीं, कुछ लोगों ने की चोरी:अयोध्या में संत-महंतों से मुलाकात की, कहा- जल्द जारी करूंगा वीडियोअयोध्या2 मिनट पहलेलेखक: रमेश मिश्रा

  • कॉपी लिंक

अयोध्या राम मंदिर निर्माण के प्रभारी रहे गोपाल राव लगातार संतों और महंतों से मुलाकात कर रहे हैं। गोपाल राव का कहना है कि मामूली है, लेकिन हम सब के मौन ने स्थिति कठिन बना दिया है।

.

गोपाल राव ने कहा कि जल्द ही वीडियो जारी करके इस मामले में पर अपना पक्ष रखूंगा। चोरी कुछ लोगों ने की है, लेकिन पूरे राम मंदिर ट्रस्ट को बदनाम किया जा रहा है। ट्रस्ट की चुप्पी का गलत अर्थ निकाला गया। इससे देशभर के रामभक्तों के बीच भ्रम और अविश्वास की स्थिति बनी है।

श्रीरामवल्लभाकुंज में संतों के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। संतों ने कहा कि रामभक्तों का भ्रम दूर करने के लिए ट्रस्ट को तथ्यों के साथ खुलकर सामने आना चाहिए।

गोपाल राव ने कहा कि जल्द ही वीडियो जारी करके इस मामले में पर अपना पक्ष रखूंगा।गोपाल राव ने कहा कि जल्द ही वीडियो जारी करके इस मामले में पर अपना पक्ष रखूंगा।

चढ़ावा चोरी में ट्रस्ट का रखा पक्ष

श्रीरामवल्लभाकुंज में संतों से मुलाकात के दौरान गोपाल राव ने चढ़ावा चोरी के विवाद पर ट्रस्ट का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि चोरी कुछ लोगों ने की है, लेकिन विपक्ष और मीडिया पूरे राम मंदिर ट्रस्ट को बदनाम कर रहे हैं। इसका गलत असर देशभर के करोड़ों रामभक्तों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि अपने लोग भी ट्रस्ट पर शक करने लगे हैं। हर आरोप का जवाब देना संभव नहीं होता। कई बार व्यापक हितों को देखते हुए मौन रहना पड़ता है, लेकिन इसका गलत अर्थ निकाला जा रहा है। यह अयोध्या, सनातन और करोड़ों रामभक्तों के हित में ठीक नहीं है।

संत बोले- तथ्यों के साथ सामने आए ट्रस्ट

श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि रामभक्तों का भ्रम दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इस मामले में लगातार बनी चुप्पी से माहौल खराब हो रहा है। जो तथ्य सही हैं, उन्हें खुलकर समाज के सामने रखा जाना चाहिए।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य और तुलसीदास छावनी के महंत जनार्दन दास ने भी इस बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सही जानकारी सामने आने से लोगों के बीच फैला भ्रम दूर होगा।

श्रीरामवल्लभाकुंज में संतों के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।श्रीरामवल्लभाकुंज में संतों के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

गोविंददेव गिरि के बयान का किया जिक्र

महंत जनार्दन दास ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने मीडिया के सामने जो तथ्य रखे, उससे काफी हद तक यह भ्रम दूर हुआ कि रामभक्तों द्वारा चढ़ाए गए बहुमूल्य रत्न और धातुओं की चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य बिंदुओं पर भी इसी तरह तथ्य सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

गोपाल राव ने कहा कि चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने मानवता, श्रीरामलला के चढ़ावे की सुरक्षित वापसी और अनावश्यक विवाद से बचने के लिए संयम बरता। उन्होंने संकेत दिया कि इस मुद्दे को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है, जबकि ट्रस्ट ने पूरे मामले में धैर्य के साथ काम किया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Jewelry Ad Controversy | Nupur Sanon Support Statement नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों…

मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजार

Hindi News Local Uttar pradesh Mainpuri Mainpuri Barawafat Celebration | Mohammadi Rally & Market Decoration मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे…

You Missed

A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 1 views
A New Update On ‘Lioness’ Season 4 On Paramount+

नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 1 views
नूपुर सेनन बहन कृति के सपोर्ट में आईं:एड विवाद पर बोलीं- दूसरे के कपड़ों से लोगों को तकलीफ क्यों, सोच बदलिए

Massive flash flood hits Nepal-China border, hundreds missing and many feared dead | CNN

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 3 views
Massive flash flood hits Nepal-China border, hundreds missing and many feared dead | CNN

मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजार

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 3 views
मैनपुरी में बारावफात पर निकली मोहम्मदी रैली:शाम को निकलेगा मुख्य जुलूस, दुल्हन की तरह सजे बाजार

Eva Longoria digs into Texas food scene with Cowboys Hall of Famer DeMarcus Ware

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 5 views
Eva Longoria digs into Texas food scene with Cowboys Hall of Famer DeMarcus Ware

कानपुर में निकला एशिया का सबसे बड़ा जुलूस:14 Km लंबा जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने दिखाई झंडी, दिव्यांग महिला 2 बच्चों को लेकर व्हीलचेयर से पहुंची

  • By dp
  • August 26, 2026
  • 4 views
कानपुर में निकला एशिया का सबसे बड़ा जुलूस:14 Km लंबा जुलूस-ए-मोहम्मदी को पुलिस कमिश्नर ने दिखाई झंडी, दिव्यांग महिला 2 बच्चों को लेकर व्हीलचेयर से पहुंची