गोंडा रेलखंड पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द:बांद्रा, गोरखपुर, लखनऊ और बहराइच रूट की कई ट्रेनें का 10 जुलाई तक बदलेगा संचालन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Gorakhpur, Bandra Train Diversion | Lucknow, Bahraich Routes Affected Till July 10

गोंडा रेलखंड पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द:बांद्रा, गोरखपुर, लखनऊ और बहराइच रूट की कई ट्रेनें का 10 जुलाई तक बदलेगा संचालनलखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोंडा कचहरी रेलखंड पर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते अगले एक महीने तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 जुलाई तक कई एक्सप्रेस, पैसेंजर और डेमू ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनो

.

एक्सप्रेस ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर

रेलवे के अनुसार, 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 5 जुलाई और 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 7 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 6 से 10 जुलाई तक तथा 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 11 जुलाई तक नहीं चलेगी।

इसके अलावा 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 6 जुलाई और 15134 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस 8 जुलाई को रद्द रहेगी। 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस 8 और 9 जुलाई को तथा 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 से 10 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

स्थानीय रेल सेवाएं भी ठप

निर्माण कार्य का सबसे अधिक असर स्थानीय यात्रियों पर पड़ेगा। गोंडा-बहराइच खंड पर चलने वाली अधिकांश डेमू सेवाएं 10 जुलाई तक बंद रहेंगी। 75109 गोंडा-बहराइच डेमू 21 जून से 10 जुलाई तक, 75110 बहराइच-गोंडा डेमू 22 जून से 10 जुलाई तक तथा 75111/75112 और 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू ट्रेनें 22 जून से 10 जुलाई तक निरस्त रहेंगी।

इसके अलावा 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी 22 जून से 10 जुलाई तक बंद रहेगा।

तीसरी लाइन बनने से बढ़ेगी रेल क्षमता

रेलवे अधिकारियों के अनुसार गोंडा-गोंडा कचहरी खंड पर तीसरी लाइन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी और परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। हालांकि फिलहाल निर्माण कार्य के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

यात्रियों को सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या एनटीईएस ऐप पर अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested In Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र…

एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुआ, 20 सितंबर को घर आना था

Hindi News Local Uttar pradesh Agra SSB Jawan Abhishek Yadav Death | Training Center Bihar Supaul Gas Leak एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस…

You Missed

Quarterback Tyler Shough has taken lead entering his second season with New Orleans Saints

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 2 views
Quarterback Tyler Shough has taken lead entering his second season with New Orleans Saints

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 2 views
अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं

Levante vs. Barcelona: Preview, Predictions and Lineups

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
Levante vs. Barcelona: Preview, Predictions and Lineups

एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुआ, 20 सितंबर को घर आना था

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 5 views
एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुआ, 20 सितंबर को घर आना था

Amal Clooney and Baria Alamuddin Master Mother-Daughter Coordination

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
Amal Clooney and Baria Alamuddin Master Mother-Daughter Coordination

शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन:पति राज के साथ की आरती, भारी बारिश के बीच बप्पा को लेने पहुंची अंकिता लोखंडे

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 7 views
शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन:पति राज के साथ की आरती, भारी बारिश के बीच बप्पा को लेने पहुंची अंकिता लोखंडे