गोरखपुर में पैसों की खातिर मासूम को मार डाला:नवविवाहिता बोली- प्यार करने की मुझे सजा मिली, पति-पत्नी जेल भेजे गए

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Couple Jailed For Child Murder, Ransom Plan

गोरखपुर में पैसों की खातिर मासूम को मार डाला:नवविवाहिता बोली- प्यार करने की मुझे सजा मिली, पति-पत्नी जेल भेजे गए4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के सहजनवा में 2 जुलाई को 6 साल के मासूम अंशुमान सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना में हत्यारोपी किराएदार कल्पेश राय और साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी नीलम राय को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को जेल भिजवा दिया। इस दौरान कल्पेश की

.सहजनवा पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भिजवायासहजनवा पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया

आरोपी कल्पेश डेढ़ साल पहले नीलम से लव मैरिज किया था। एक माह पहले संतकबीरनगर से आकर अंशुमान के घर किराए का एक कमरा लेकर पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, हाई-फाई जिंदगी का ख्वाब देखने वाले पति-पत्नी की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही थीं। इसलिए दोनों ने बच्चे का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने का प्लान बनाया। प्लान फेल हाेने पर कल्पेश ने बच्चे का गला दबाकर मार दिया। इसके बाद खंडहर में ही शव छोड़कर भाग निकला था।

आरोपी कल्पेश दिन भर बॉडी बनाता थाआरोपी कल्पेश दिन भर बॉडी बनाता था

10 मिनट में बच्चे का मार डाला

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे में गुरुवार की शाम करीब 5:57 बजे कल्पेश बच्चे को साथ लेकर जाता दिखा है। घर से 500 मीटर दूर खंडहर में बच्चे को लेकर गया। 6:20 बजे वह घर वापस आ गया। बाजार में लगे कैमरे की फुटेज के अनुसार, खंडहर की तरफ बच्चे को लेकर कल्पेश जाता दिखा है। वहां से 10 मिनट बाद अकेले बाहर आता दिखा है। पुलिस के मुताबिक, खंडहर के अंदर वह बच्चे का कैद करना चाहता था, लेकिन प्लान फेल हो गया। इसके बाद कल्पेश ने बच्चे का गला दबाकर मारा। इस दौरान वह करीब 10 मिनट तक रूका था।

पोस्टमार्टम रिपाेर्ट से हुआ खुलासा

सहजनवा के वार्ड नंबर-9 पिपरा निवासी 6 साल के मासूम अंशुमान सिंह की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। वहीं आरोपी ने बताया था कि गलती से बच्चे का सिर दीवार में लड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया, वहीं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने आरोपी को तत्काल फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए सहजनवां, गीडा और आसपास के थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कालेसर स्थित मोक्षधाम पर मासूम को जल समाधि दी गई।

आरोपी कल्पेश और उसकी पत्नी नीलम को भी इस केस में साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कया गया है।आरोपी कल्पेश और उसकी पत्नी नीलम को भी इस केस में साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कलपेश राय ने डेढ़ साल पहले गर्लफ्रेंड नीलम राय से लव मैरिज किया था। वह दिन भर जिम भी करता था, सिक्स पैक वाली रिल्स भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था। उसे लगता था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी तो कर ली लेकिन उसकी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा है। पत्नी के शौक पूरे करने के लिए मकान मालिक के बच्चे का अपहरण कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई। इसके बाद उसने बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद खंडहर में जुटी भीड़हत्या के बाद खंडहर में जुटी भीड़

गोलगप्पा खिलाने के बहाने साथ ले गया

अंशुमान गुरुवार शाम करीब 5 बजे आरोपी के साथ गोलगप्पा खाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर सहजनवां पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ गीडा के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिला, जिसमें बच्चा एक संदिग्ध युवक के साथ जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के किराएदार संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सांथा निवासी कल्पेश राय को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नगर पंचायत वार्ड नंबर-10 लुचुई स्थित एक खंडहरनुमा ढांचे से मासूम का शव बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी नीलम प्रभा राय को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया है।

हाई-फाई जिंदगी जीना चाहता था आरोपी कल्पेश रायहाई-फाई जिंदगी जीना चाहता था आरोपी कल्पेश राय

रस्सी से हाथ पैर बांध मुंह में ठूंस दिया था रूमाल आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नौकरी छूटने, बीमारी और आर्थिक तंगी से परेशान था। इसी कारण उसने 40 से 50 हजार रुपये की फिरौती वसूलने की साजिश रची थी। उसने स्वीकार किया कि वह बच्चे को गोलगप्पा खिलाने के बहाने साथ ले गया था। उसके पास पहले से रस्सी और रूमाल मौजूद थे। आरोपी के अनुसार उसने खंडहर में बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में रूमाल ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है, जिससे उसके बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस इसे पूरी तरह संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी कल्पेश की पत्नी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार मानना है कि घटना की योजना में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

अंशुमान सिंह की फाइल फाेटोअंशुमान सिंह की फाइल फाेटोमाता पिता और छोटे भाई के साथ मृतक की फोटोमाता पिता और छोटे भाई के साथ मृतक की फोटो

प्रशासन की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार शनिवार को शव पिपरा नई कॉलोनी स्थित घर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक और तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम केसरी नंदन त्रिपाठी, सीओ गीडा केएम आनंद सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, फॉरेंसिक जांच जारी

दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। साथ ही कुकर्म की आशंका के चलते स्लाइड तैयार कर फॉरेंसिक लैब भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिससे कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

घर में मची चीख पुकारघर में मची चीख पुकार

घर शव पहुंचा तो मची चीख पुकार

नगर पंचायत वार्ड नंबर-9 पिपरा में शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही 6 साल के मासूम अंशुमान सिंह का शव घर लाया गया चीख पुकार मच गई। एंबुलेंस का दरवाजा खुलते ही मां सविता सिंह चीख पड़ीं और बेसुध होकर जमीन पर गिर गईं। पिता विनय कुमार सिंह उर्फ कन्हैया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। दरवाजे पर जुटे हर किसी की आंख नम थी और हर चेहरा शोक में डूबा हुआ था।

अंशुमान के बाबा जय प्रकाश सिंह रेशमा रावत कृषि इंटर कॉलेज भीटीरावत, सहजनवां से सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य रह चुके हैं। वह भी इस दर्द से टूट गए। वह लगातार रोते हुए कहते रहे कि जिस घर में मासूम की हंसी गूंजती थी वहां अब सिर्फ सन्नाटा रह गया है। दादी प्रियंबदा सिंह भी पोते के शव से लिपटकर बिलखती रहीं और बार-बार बेसुध हो जाती थीं। जानकारी के अनुसार, अंशुमान की हत्या उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही की गई थी। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर पास ही एक खंडहरनुमा स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए पूरी रात परिजन के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा।

आरोपी परिवार के साथ बच्चे को ढूंढने का दिखावा करता रहा

पिता बोले, हत्यारोपी भीड़ में शामिल होकर इधर-उधर खोजने का दिखावा करता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो। परिजन के साथ वह हर जगह तलाश में घूमता रहा और लोगों को गुमराह करता रहा। बाद में सीसीटीवी फुटेज और पुलिस जांच में उसकी पूरी साजिश सामने आ गई। वहीं मासूम की मौत से गांव में भी चूल्हे नहीं जले। महिलाओं की चीखों और पुरुषों के सन्नाटों से माहौल गमगीन रहा। गांव के लोगों में घटना से आक्रोश भी दिखाई दिया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

Hindi News Local Uttar pradesh Chandauli Mugalsarai Mughalsarai Kidnapping Case | Fugitive Arrested In Danapur Bihar मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार…

सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Bhadohi Bhadohi Sewashram College Land Grab Case | FIR Against Land Mafia सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व…

You Missed

Shawn Hatosy on ‘The Pitt,’ Calls for a Night Shift Spinoff and Projects That Got Away — Including ‘Breaking Bad’!

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 0 views
Shawn Hatosy on ‘The Pitt,’ Calls for a Night Shift Spinoff and Projects That Got Away — Including ‘Breaking Bad’!

मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 0 views
मुगलसराय में 50 हजार का इनामी अपहरण आरोपी गिरफ्तार:11 साल से फरार था, बिहार के दानापुर से पकड़ा; फिरौती के लिए मांगे थे रुपए

Blue Bell re-releases fan-favorite flavor just in time for triple-digit heat

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 2 views
Blue Bell re-releases fan-favorite flavor just in time for triple-digit heat

सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोप

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 2 views
सेवाश्रम कॉलेज की जमीन हड़पने की साजिश पर FIR:भदोही में भूमाफियाओं और राजस्व कर्मियों की मिलीभगत का आरोप

Houston Texans defense on Sports Illustrated cover along with bold prediction

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 4 views
Houston Texans defense on Sports Illustrated cover along with bold prediction

बिजनौर एसपी अभिषेक झा का तबादला:कृष्ण कुमार बिश्नोई बने जिले के नए पुलिस अधीक्षक, पहले संभल में थे

  • By dp
  • August 21, 2026
  • 4 views
बिजनौर एसपी अभिषेक झा का तबादला:कृष्ण कुमार बिश्नोई बने जिले के नए पुलिस अधीक्षक, पहले संभल में थे