बारिश की वजह से डोमिनगढ़ नाले की सफाई रुकी:5 KM लंबा है नाला, पानी घटते ही फिर शुरू हुई शिल्ट निकासी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Domin Garh Nala Cleaning Resumes After Rain Silt Removal

बारिश की वजह से डोमिनगढ़ नाले की सफाई रुकी:5 KM लंबा है नाला, पानी घटते ही फिर शुरू हुई शिल्ट निकासीगणेश पाण्डेय । गोरखपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सावित्री अस्पताल के पास इलाहीबाग नाले के करीब 50 मीटर हिस्से में शिल्ट निकालने का काम रविवार को बारिश के कारण प्रभावित रहा।

नाले के पानी को नियंत्रित करने के लिए दोनों तरफ अस्थायी बांध बनाकर पानी को इलाहीबाग की ओर बाइपास किया जा रहा था।

बारिश के दौरान इस हिस्से में पानी अधिक भर गया, जिससे शिल्ट निकालने में परेशानी हुई।

सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त

रविवार को नाले के पास सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। इसके चलते नाले पर लगाया गया पंपिंग सेट और सफाई में इस्तेमाल होने वाले कुछ अन्य उपकरण नाले में समा गए। हालांकि, इस घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान नहीं हुआ।

अपर नगर आयुक्त ने बारिश के बीच किया निरीक्षण

बारिश के बीच अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पंपिंग सेट की मदद से नाले के पानी को बाइपास करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पानी का दबाव कम रखना जरूरी है, ताकि नाले की दीवार को और नुकसान न पहुंचे।

मकानों का फर्श काटकर बनाया गया रास्ता भी पानी से भरा

नाले पर बने दो मकानों के फर्श को काटकर सफाई के लिए रास्ता बनाया गया है। इसी रास्ते से सफाईकर्मी नाले में उतरकर शिल्ट निकाल रहे हैं।

रविवार को बारिश का पानी इस रास्ते में भी भर गया। इससे सफाई का काम पूरी गति से नहीं हो सका। करीब चार बजे के बाद जब पानी कम हुआ तो दोबारा शिल्ट निकालने का काम शुरू किया गया।

सफाईकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव भी मौके पर मौजूद रहे।

पानी का बहाव नियंत्रित करने के बाद आगे बढ़ रहा काम

अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि पहले नाले का पानी निकाला जा रहा है और उसके बहाव को नियंत्रित किया जा रहा है। इसके बाद ही शिल्ट निकासी का काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य पानी के अधिक दबाव से नाले की दीवार को और क्षतिग्रस्त होने से बचाना है। जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार या मंगलवार तक इस हिस्से से शिल्ट निकालने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

पांच किलोमीटर लंबा है नाला

इलाहीबाग का यह नाला करीब पांच किलोमीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई लगभग सात फुट और गहराई करीब आठ फुट है। यह नाला पुलिस लाइन से शुरू होकर सुमेर सागर तालाब, पुर्दिलपुर, सावित्री अस्पताल पुलिया, थवई का पुल, ऊंचवा का पुल, जाफरा बाजार, नरसिंहपुर और इलाहीबाग होते हुए हार्बर्ट बांध स्थित इलाहीबाग रेगुलेटर तक पहुंचता है।

इसके बाद नाला तकियाघाट प्राकृतिक शोधन नाले से जुड़ता है और आगे गोरक्षघाट की ओर जाता है। ऐसे में इस नाले की सफाई और पानी का सुचारु बहाव शहर के जलनिकासी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Mathura Vrindavan: Hindu Mahasabha Files Complaint Against Premanand Maharaj Ashram प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा…

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    Hindi News Entertainment Bollywood Goa Police Probe Nana Patekar Death Case | Son Malhar Statement नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत…

    You Missed

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 0 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'