सरकारी कर्मचारी बता महिला से ठगी:गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट, जालसाज ने कब्जे की जमीन छुड़ाने का दावा किया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Fraudster Arrested | Claimed Land Release

सरकारी कर्मचारी बता महिला से ठगी:गोरखपुर में आरोपी अरेस्ट, जालसाज ने कब्जे की जमीन छुड़ाने का दावा कियाआंचल द्विवेदी। गोरखपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में सरकारी कर्मचारी बनकर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को यह यकीन दिलाया कि आईजीआरएस से जुड़ा एक अधिकारी है और उसकी कब्जे की जमीन छुड़वाने में मदद करेगा।

.

बदले में उसने पहले 8000 रुपए लिए। फिर 20 हजार और डिमांड करने लगा। तब महिला ने उसे रिस्तेदार के घर पैसे लेने के लिए भेजे। जहां शक होने पर मामले का खुलासा हुआ। तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

जेल में बंद आरोपीजेल में बंद आरोपी

जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक सिंघड़िया नई कॉलोनी निवासी इन्द्रावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी जमीन सेमरा देवी प्रसाद क्षेत्र में है। जमीन पर बनी करीब दो फीट की बाउंड्री पर रविंद्र यादव नामक व्यक्ति ने कब्जा कर निर्माण कर दिया था।

इस मामले की शिकायत उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर की थी। आरोप था कि शिकायत के बाद विनय प्रताप गहलोत ने फोन कर खुद को सरकारी कर्मचारी बताया और आईजीआरएस से जुड़ा अधिकारी होने का हवाला दिया।

सुबह 3 बजे अकेले बुलाकर मांगे पैसे

उसने कार्रवाई कराने का भरोसा देकर महिला को 23 जून की सुबह करीब तीन बजे रानीडीहा चौराहे पर बुलाया और डर का माहौल बनाकर आठ हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करा लिए।

आरोपी ने महिला से कहा कि वह बुलडोजर से अवैध कब्जा हटवा सकता है और इसके लिए 20 हजार रुपये और देने होंगे। महिला के अनुसार रुपये की व्यवस्था के लिए उसने अपने रिश्तेदारों से संपर्क किया।

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाआरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

शक होने पर खुलासा हुआ पुलिस के मुताबिक आरोपी 25 जून को रुपये लेने के लिए महिला के बच्चों और रिश्तेदार के बच्चे के साथ जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित अखंड प्रताप सिंह के घर पहुंचा। वहां पूछताछ में उसने खुद को तहसील कर्मचारी बताया। पीड़िता के रिश्तेदार को शक हुआ।

तब उन्होंने तुरंत उसके बारे में पता लगवाया। जांच में उसके सरकारी कर्मचारी होने की बात गलत निकली। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर रखा और डायल 112 पर सूचना दी गई।

देवरिया का रहने वाला है आरोपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान देवरिया के लार बिरनी कजे रहने वाले विनय प्रताप गहलोत के रूप में हुई है।

जो वर्तमान में गौतम बुद्ध आदर्श इंटर कालेज के पास रानीडीहा में रहता है। एसपी सिटी निमिष पाटील के बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

Hindi News Local Uttar pradesh Sitapur Sitapur Cyber Fraud | UCO Bank Engineer Duped Online Money Looted सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप…

You Missed

Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 1 views
Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 1 views
महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 5 views
सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
How Zendaya felt when her stylist, Law Roach, revealed she secretly got married

रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर

  • By dp
  • September 26, 2026
  • 4 views
रोडवेज बस की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 13 घायल:शाहजहांपुर में नामकरण संस्कार में जाते समय हादसा, 3 की हालत गंभीर