गैंगस्टर एक्ट में अर्जुन जायसवाल की संपत्तियां कुर्की से मुक्त:गोरखपुर का मामला, हाईकोर्ट ने दलीलें सुन राहत दी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Gorakhpur Gangster Act Property Release | High Court Grants Relief To Arjun Jaiswal

गैंगस्टर एक्ट में अर्जुन जायसवाल की संपत्तियां कुर्की से मुक्त:गोरखपुर का मामला, हाईकोर्ट ने दलीलें सुन राहत दीप्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के निवासी अर्जुन जायसवाल और उनके परिवार के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

.

न्यायमूर्ति वाणी रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई एक आवासीय मकान और तीन वाहनों को कुर्की से मुक्त करने का आदेश दिया है।

जानिये क्या है मामला

पुलिस थाना बेलीपार, गोरखपुर की रिपोर्ट पर वर्ष 2020 में अर्जुन जायसवाल के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके आधार पर जिला मजिस्ट्रेट, गोरखपुर ने जनवरी 2021 में धारा 14(1) के तहत उनकी और परिवार के सदस्यों की कुछ संपत्तियां कुर्क कर दी थीं। इसमें गाटा संख्या 206 पर बना पक्का मकान और तीन चार-पहिया वाहन शामिल थे। बाद में विशेष न्यायाधीश, गैंगस्टर एक्ट, गोरखपुर ने भी नवंबर 2022 में इस कुर्की को बरकरार रखा था, जिसके विरुद्ध यह अपील दाखिल की गई थी।

अर्जुन जायसवाल ने दलील दी कि संपत्तियां पैतृक हैं, परिवार के पास लगभग 150 बीघा पुश्तैनी कृषि भूमि रही है, और राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में भूमि अधिग्रहण पर सरकार से मुआवजा भी मिला था। वाहन ऋण लेकर खरीदे गए थे और उनके भाई व रिश्तेदारों के नाम पंजीकृत थे, जो अपने वैध व्यवसाय से आय अर्जित करते थे। उनका कहना था कि दस आपराधिक मामलों में से किसी में भी उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है, और महज आपराधिक इतिहास के आधार पर संपत्ति को अपराध की कमाई नहीं माना जा सकता।

कोर्ट ने क्या कहा जानिये

हाईकोर्ट ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्की का अधिकार एक असाधारण शक्ति है, जिसका प्रयोग तभी किया जा सकता है जब संपत्ति और अपराध की आय के बीच स्पष्ट व प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने वाले ठोस साक्ष्य मौजूद हों। कोर्ट ने कहा कि केवल आपराधिक पृष्ठभूमि होने से यह नहीं माना जा सकता कि हर संपत्ति अपराध की कमाई से अर्जित की गई है।

पीठ ने पाया कि अभियोजन पक्ष इस बात का कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सका कि मकान या वाहन किसी विशिष्ट अपराध की आय से खरीदे गए थे। इसके विपरीत, परिवार ने राजस्व अभिलेख, बैंक स्टेटमेंट, मुआवजा दस्तावेज़, ऋण भुगतान रिकॉर्ड और आयकर रिटर्न सहित पर्याप्त दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत किए था।

कोर्ट ने विशेष न्यायाधीश के आदेश को साक्ष्य के बजाय अनुमान पर आधारित मानते हुए गाटा संख्या 206 स्थित मकान तथा तीन वाहनों की कुर्की रद्द कर दी और उन्हें उनके वैध स्वामियों को सौंपने का निर्देश दिया। हालांकि, राम शरण निषाद के नाम पंजीकृत वाहन (UP 53 AB 5305) की कुर्की बरकरार रखी गई, क्योंकि उसके स्वामी ने न तो कोई आपत्ति दाखिल की और न ही कोर्ट में उपस्थित हुए। इस प्रकार अपील को आंशिक रूप से स्वीकार किया गया।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Pays Tribute To Nana Patekar | KBC Video Instagram नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC…

अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Personality Rights Case | Delhi High Court Hearing अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए…

You Missed

Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 1 views
Matthew McConaughey’s 2002 Vision for Family Life Came True a Decade Later

नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 1 views
नाना पाटेकर को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन:इंस्टाग्राम पर शेयर किए पुराने वीडियो, KBC के मंच पर भी श्रद्धांजलि दी

In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
In three years, Israel’s war on Gaza hasn’t just changed the Middle East, it’s changed the world | Steve Bloomfield

अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन को हाईकोर्ट में पेश होने के निर्देश:16 नवंबर तक का समय दिया गया, जानिए पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ा यह मामला क्या है

Football Visits No. 25 Pitt Saturday – University of North Carolina Athletics

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 5 views
Football Visits No. 25 Pitt Saturday – University of North Carolina Athletics

डीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर हाईकोर्ट की रोक:कोर्ट ने दारागंज स्थित घर का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने का एसडीएम को  निर्देश

  • By dp
  • October 10, 2026
  • 7 views
डीएम के ध्वस्तीकरण आदेश पर हाईकोर्ट की रोक:कोर्ट ने दारागंज स्थित घर का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने का एसडीएम को  निर्देश