- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Gangster Anshika Singh Aide Assets Seized | Stolen Thar Case
गैंगस्टर अंशिका के साथी का 36 लाख रुपया जब्त:दिल्ली से उड़ाई थी थार गाड़ी, गोरखपुर में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता थागोरखपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर जेल में बंद गैंगस्टर अंशिका सिंह के साथी देवेन्द्र कुमार रावत उर्फ सोनू रावत के बैंक खाते में जमा 36,617.18 रुपये जब्त किए गए। शनिवार को डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की सहमति के बाद पुलिस और रा
.
12 अक्टूबर 2025 को खोराबार पुलिस ने कुसम्ही जंगल क्षेत्र में दिल्ली से चोरी की गई थार गाड़ी को फर्जी नंबर प्लेट के साथ चलते हुए पकड़ा था। इस मामले में अंशिका सिंह के साथ पीपीगंज के साहबगंज बापू नगर वार्ड 4 के देवेंद्र कुमार रावत उर्फ सोनू का नाम भी सामने आया था।
देवेंद्र कुमार रावत और अंशिका सिंह
लक्जरी गाड़ियां उड़ाने में शामिल था आरोपी
कैंट पुलिस के अनुसार, पीपीगंज के साहबगंज बापूनगर निवासी देवेन्द्र कुमार रावत उर्फ सोनू रावत संगठित गिरोह से जुड़ा है। आरोप है कि वह आकाश वर्मा उर्फ बंटी, प्रवास दूबे उर्फ विक्की और अंशिका सिंह समेत गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ चार पहिया वाहनों की चोरी करता था।
चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट बदल दी जाती थी। इसके बाद वाहनों का इस्तेमाल करने के साथ उन्हें बेचने का भी आरोप है। पुलिस का दावा है कि आपराधिक गतिविधियों से अर्जित रकम में से कुछ धनराशि देवेन्द्र के बैंक खाते में जमा की गई थी।
अंशिका सिंह पर पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा था
गैंगस्टर अंशिका समेत कई पर दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, अंशिका सिंह भी इस गिरोह से जुड़ी रही है। उसके और गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ वाहन चोरी समेत आपराधिक गतिविधियों के मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई में गिरोह से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के वाहनों की बरामदगी भी सामने आ चुकी है।
पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य चोरी के वाहनों की पहचान बदलकर उन्हें खपाने का काम करते थे। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई के तहत अब आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और धनराशि को चिह्नित कर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देवेन्द्र रावत के बैंक खाते में मिली रकम जब्त की गई। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंकाक्षा पासवान और कैंट पुलिस की टीम ने की।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




