गोरखपुर हुक्का बार में छापा, 1 गिरफ्तार:स्कूली लड़के-लड़कियों को 500 रुपये में देते थे नशे का डोज, बोलते थे लाइसेंस है, ऐश करो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Illegal Hookah Bar Bust | Students Addicted, 1 Arrested

गोरखपुर हुक्का बार में छापा, 1 गिरफ्तार:स्कूली लड़के-लड़कियों को 500 रुपये में देते थे नशे का डोज, बोलते थे लाइसेंस है, ऐश करोगोरखपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के बड़हलगंज में चल रहे अवैध हुक्का बार का पुलिस ने भंडाभोड़ किया है। यहां वैध लाइसेंस का झांसा देकर स्कूल के लड़के-लड़कियों को बुलाया जाता था। उन्हें हुक्का और चिलम पकड़ाकर नशे का आदि बनाया जा रहा था। शनिवार रात बड़हलगंज पुलिस थाना प्रभारी अतुल श्र

.

जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार कर 3 हुक्का और चिलम, 23 पैकेट अलग-अलग फ्लेवर वाला तंबाकू, कोयला, 55 हुक्का डिस्पोजल माउथ टिप्स, 1 कोल बर्नर और 1440 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। साथ ही आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं।

बड़हलगंज पुलिस ने आरोपी आर्यन को नशे के सामान के साथ गिरफ्तार कियाबड़हलगंज पुलिस ने आरोपी आर्यन को नशे के सामान के साथ गिरफ्तार किया

बड़हलगंज के बनपुरा के आर्यन साहनी को गिरफ्तार कर पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कम उम्र के लड़के लड़कियां भी धुआं उड़ाते हुक्का बार में मिले थे। जिन्हें चेतावनी देकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आर्यन साहनी काफी दिनों से चोरी चुपके हुक्का बार चला रहा था। इस काम में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही हे।

इस तरह हुआ खुलासा

शनिवार को थाना बड़हलगंज को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हुक्काबार चलाया जा रहा है। सूचना में बताया गया कि यहां कम उम्र के लड़के और लड़कियों को वैध लाइसेंस होने का झांसा देकर बुलाया जाता है। उन्हें हुक्के का नशा कराया जाता है और इसके एवज में 400 से 500 रुपये तक लिए जाते हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके से आर्यन साहनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास हुक्काबार संचालन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से अवैध रूप से हुक्काबार चला रहा था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बड़हलगंज में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 21/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बड़हलगंज पुलिस ने मारा छापा, आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही कार्रवाईबड़हलगंज पुलिस ने मारा छापा, आरोपी को गिरफ्तार कर की जा रही कार्रवाई

युवाओं को बना रहा था नशे का आदी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खास तौर पर स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवाओं को टारगेट करता था। सोशल मीडिया और दोस्तों के जरिए उन्हें आकर्षक माहौल का लालच देकर बुलाया जाता था। हुक्के के अलग-अलग फ्लेवर देकर पहले मुफ्त में पिलाया जाता था, बाद में पैसे वसूले जाते थे।

बड़हलगंज थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हुक्के में इस्तेमाल होने वाला तम्बाकू और कोयला स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। कम उम्र में इसका सेवन करने से बच्चे नशे के आदी हो जाते हैं। इसी को देखते हुए अभियान चलाकर ऐसे अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Model Anganwadi Centers | Smart TV Education & Colorful Learning झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों…

PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Railway Special Trains For UP PET Exam | Students Travel PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए…

You Missed

LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
LeBron James References Taurean Prince’s Iconic Quotes to Try to Help Fix 76ers’ Rebounding Issues

झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 2 views
झांसी के 80 आंगनबाड़ी केंद्र बने मॉडल:स्मार्ट टीवी से पढ़ाई करेंगे बच्चे, दीवारों पर कलरफुल पेंटिंग भी दे रहीं ज्ञान

Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 4 views
Hall of Famers Steve Young and Jerry Rice hold girls flag football camp in Carmichael

PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
PET के लिए मुरादाबाद मंडल में पांच स्पेशल ट्रेनें:अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन

Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
Bill Maher fires back at liberal critics over second Trump dinner: ‘I did it again, bitches’

हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी

  • By dp
  • October 26, 2026
  • 5 views
हवा चली तो 24 घंटे में आधा हुआ प्रदूषण:मेरठ में AQI 343 से गिरकर 172 पर पहुंचा, सांस के मरीजों को अब भी परेशानी