शटर का ताला तोड़ 6 लाख की चोरी की:गोरखपुर में ज्वेलरी- बर्तन की दुकान से कैश और गहने ले उड़े चोर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Jewellery & Utensil Shop Theft | Rs 6 Lakh Cash & Jewels Looted

शटर का ताला तोड़ 6 लाख की चोरी की:गोरखपुर में ज्वेलरी- बर्तन की दुकान से कैश और गहने ले उड़े चोरआंचल द्विवेदी। गोरखपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में ज्वेलरी और बर्तन की दुकान से 6 लाख रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात में इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी जानकारी शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हुई।

.

पीड़ित के अनुसार चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुसे और तिजोरी का लॉक खोलकर उसमें रखा सोना- चांदी और रुपए लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फुटेज चेक किया, जिसमें दो लोग चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस उनकी तलाश और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला चौरी चौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव का है।

मनोज वर्मा ने बताया- शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब दुकान पर पहुंचें तो देखा कि शटर का दोनों ताला टूटा हुआ है।मनोज वर्मा ने बताया- शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब दुकान पर पहुंचें तो देखा कि शटर का दोनों ताला टूटा हुआ है।

जानिए पूरा मामला…

चौरी चौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 16 निवासी मनोज वर्मा का ग्राम सभा डुमरी खुर्द (शत्रुधनपुर रोड) पर ‘मां वैष्णों ज्वेलर्स और बर्तन स्टोर’ नाम से एक दुकान खोला है।

दुकान मालिक ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करके वह घर चले गए। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब दुकान पर पहुंचें तो देखा कि शटर का दोनों ताला टूटा हुआ है।

तिजोरी का लॉक भी टूटा मिला वह तुरंत घबरा गए और शटर उठाया तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत तिजोरी चेक की तो उसका लॉक भी टूटा हुआ था। तिजोरी के अंदर रखा डेढ़ लाख रुपए कैश और कुछ सोने- चांदी का जेवरात गायब था।

यह सब देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। इस दौरान दुकान में लगा CCTV चेक किया गया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अन्य बिन्दुओं के आधार पर जांच पड़ताल कर रही।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अन्य बिन्दुओं के आधार पर जांच पड़ताल कर रही।

CCTV में दिखें दो संदिग्ध फुटेज में दो लोग चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अन्य बिन्दुओं के आधार पर जांच पड़ताल कर रही।

इस सम्बन्ध में सीओ चौरी चौरा कुन्दन सिंह का कहना है कि पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाने की पुलिस टीम व सर्विलांस की टीम मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपियों का खुलासा होगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy: Maharashtra Cyber Seeks Arrest Warrant & LoC महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले…

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Hindi News Local Punjab Amritsar Navjot Singh Sidhu Childhood Story | Kapil Sharma Show Jalebi Coins सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े…

You Missed

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 0 views
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 3 views
सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president