पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज:अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या किया था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Minor Rape Murder Case | Doctor Statement Recorded In Court

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज:अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या किया थाआंचल द्विवेदी। गोरखपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर जिला अस्पताल से 10 साल की बच्ची को अगवाकर रेप और हत्या मामले में गुरुवार को सातवें गवाह का बयान दर्ज किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश पाक्सो की कोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले डा. प्रिंस गुप्ता की बहस पूरी हो गई।

.

बचाव पक्ष की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल बृजेश सिंह और डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल भगत गौड़ ने उनसे सवाल- जवाब किए। बचे हुए सबूत को पेश करने के लिए 23 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।

अब तक छह गवाहों की गवाही हुई

मुकदमे में अब तक पीड़िता के पिता और बड़ी बहन समेत छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। इनमें सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने वाले विशेषज्ञ, कोतवाली के मुकदमा लेखक और स्कूल के प्रधानाचार्य भी शामिल हैं। मामले की सुनवाई पाक्सो न्यायालय में चल रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

28 जुलाई की रात 10 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना देने गोरखपुर जिला अस्पताल गई थी। उसकी बड़ी बहन वहां भर्ती थी। इसी दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि पुलिस की वर्दी पहने एक युवक उसे अपने साथ ले गया था।

इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच में डायल 112 में तैनात सिपाही अभिषेक यादव, निवासी गाजीपुर, पर बच्ची के अपहरण का आरोप सामने आया।

30 जुलाई को रोहिन नदी के किनारे मिला था शव

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की थी। 30 जुलाई को चिउटहा में रोहिन नदी के किनारे बच्ची का शव बरामद हुआ था।

मामले के सामने आने के बाद आरोपी सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया और उसे जेल भेज दिया गया। अब अदालत में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की सुनवाई आगे बढ़ रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

लखनऊ में पैगंबर साहब के नैतिक चरित्र पर सेमिनार:ईमानदारी, इंसाफ, विनम्रता, भाईचारे और सद्भाव अपनाने पर दिया जोर

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Seminar On Moral Teachings Of Prophet Muhammad At Tahseenganj लखनऊ में पैगंबर साहब के नैतिक चरित्र पर सेमिनार:ईमानदारी, इंसाफ, विनम्रता, भाईचारे और सद्भाव…

CM धामी बोले- दलेर मेहंदी-मीका भाई मेरे अच्छे दोस्त:मंत्री पर जनता का दबाव होगा, वो सफाई दे चुके हैं- नहीं पता था उनकी तबीयत खराब है

Hindi News Local Uttarakhand Dhami Uttarakhand Controversy | Daler Mehndi Mika Singh Statement CM धामी बोले- दलेर मेहंदी-मीका भाई मेरे अच्छे दोस्त:मंत्री पर जनता का दबाव होगा, वो सफाई दे…

You Missed

Kendall Jenner’s dad, Caitlyn Jenner, shocks model with explicit and inappropriate comment

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 3 views
Kendall Jenner’s dad, Caitlyn Jenner, shocks model with explicit and inappropriate comment

लखनऊ में पैगंबर साहब के नैतिक चरित्र पर सेमिनार:ईमानदारी, इंसाफ, विनम्रता, भाईचारे और सद्भाव अपनाने पर दिया जोर

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 3 views
लखनऊ में पैगंबर साहब के नैतिक चरित्र पर सेमिनार:ईमानदारी, इंसाफ, विनम्रता, भाईचारे और सद्भाव अपनाने पर दिया जोर

“Vivimos con miedo”: fue a recoger la identificación militar de su esposo y terminó detenida por ICE; ahora enfrenta la deportación

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 3 views
“Vivimos con miedo”: fue a recoger la identificación militar de su esposo y terminó detenida por ICE; ahora enfrenta la deportación

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज:अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या किया था

  • By dp
  • October 23, 2026
  • 4 views
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान दर्ज:अगली सुनवाई आज, गोरखपुर में सिपाही ने 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या किया था

The Art of the Deal: Jared Kushner’s Hacked Phone Revealed More Than $700 Million in Transfers

  • By dp
  • October 22, 2026
  • 5 views
The Art of the Deal: Jared Kushner’s Hacked Phone Revealed More Than 0 Million in Transfers