- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Power Cut Alert | 3 Hours Electricity Supply Shutdown
गोरखपुर के बुधवार को 3 घंटे गुल रहेगी बिजली:सुबह 10 से 1 बजे तक कई इलाके प्रभावित होंगे, सड़क चौड़ीकरण होगाआंचल द्विवेदी। गोरखपुर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और बिजली की इंसुलेटेड लाइनों को शिफ्ट करने के काम के चलते बुधवार को कई प्रमुख इलाकों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। विभाग के अनुसार लाइन शिफ्टिंग का काम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसके कारण संबंधित उपकेंद
.
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर न्यू के 11 केवी रेल विहार और करीम नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र शाहपुर से जुड़े इलाकों में भी तीन घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
बिजली कटौती के कारण लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग ने पहले ही सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले ही पानी भरने और बिजली से जुड़े अपने सभी जरूरी काम समय रहते निपटा लें। अधिकारियों का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही तुरंत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




