आतंकी कनेक्शन बताकर पति-पत्नी को 2 दिन डिजिटल अरेस्ट किया:गोरखपुर से पुणे आने को कहा, ATS अधिकारी बनकर लिए 5 लाख

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Couple Scammed Rs 5 Lakh By NIA Impersonators

आतंकी कनेक्शन बताकर पति-पत्नी को 2 दिन डिजिटल अरेस्ट किया:गोरखपुर से पुणे आने को कहा, ATS अधिकारी बनकर लिए 5 लाखगोरखपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के बेलघाट में रहने वाले बुजुर्ग पति-पत्नी का आंतकी कनेक्शन जोड़कर जालसाजों ने 2 दिन तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया। एनआईए और एटीएस का खौफ दिखाकर दंपति से 5 लाख रुपये भी अपने खाते में जमा करा लिए। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग दंपति के बेटे ने अज्

.दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहे दंपतिदो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहे दंपति

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…

बेलघाट थाना क्षेत्र के चौतरा तिवारी निवासी शैलेंद्र कुमार तिवारी ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता धनुषधारी तिवारी के मोबाइल पर 17 फरवरी 2026 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके आधार कार्ड से जम्मू कश्मीर के एक बैंक में खाता खोला गया है। एक आतंकवादी पकड़ा गया है, उसने आपके खाते में पैसे का लेन किया है।

उन्हें अगले दिन पुणे स्थित एनआईए कार्यालय में आकर रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया। धनुषधारी तिवारी ने कहा कि इतनी जल्दी पुणे पहुंच पाना मुश्किल है। तब कॉलर ने बोला कि अभी मेरे सर की कॉल आएगी। उसे रिसीव कर लेना।

कुछ देर बाद दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। उस व्यक्ति ने खुद को गोरखपुर एटीएस का अधिकारी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत करते हुए कहा कि अपने सारे डॉक्यूमेंट चेक होने तक डिजिटल अरेस्ट रहेंगे, इसलिए वीडियो कॉल पर बने रहना है। इसी बीच एक और व्यक्ति आया, उसने जांच के नाम पर 5 लाख रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाते हुए कहा कि आरबीआई की रसीद भी देंगे। जांच के बाद खाते में पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

18 फरवरी को धनुषधारी तिवारी ने एसबीआई चरगांवा की पीबी शाखा में अपनी एफडी तुड़वाई और 19 फरवरी को ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद व्हाट्सएप पर भारतीय रिजर्व बैंक की कथित रसीद और भारत सरकार की मुहर लगे फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए। अगले दिन सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। 2 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रहने के बाद दंपति को ठगी का एहसास हुआ। 22 फरवरी को साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

इस संबंध में एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख रुपये लिएडिजिटल अरेस्ट कर 5 लाख रुपये लिए

डिजिटल अरेस्ट से बचने के टिप्स

“डिजिटल अरेस्ट” एक नया फ्रॉड है जहां स्कैमर वीडियो कॉल करके खुद को एनआईए, CBI, ED, पुलिस, कस्टम ऑफिसर बताते हैं। इसके बाद कहते हैं कि वीडियो कॉल पर रहो वरना अरेस्ट हो जाओगे।

1. याद रखें: कोई भी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी नहीं करती पुलिस, CBI, RBI, TRAI किसी को भी वीडियो कॉल पर हिरासत में नहीं रखते। ये 100% फ्रॉड है।

2. कॉल काटें, नंबर ब्लॉक करें जैसे ही “डिजिटल अरेस्ट”, “सीक्रेट केस”, “स्काइप वेरिफिकेशन” शब्द सुनें, तुरंत कॉल काटें। डर के मारे कॉल पर बने रहना ही उनका हथियार है।

3. पैसे न भेजें “सेटलमेंट”, “बेल”, “वेरिफिकेशन फीस” के नाम पर UPI/बैंक ट्रांसफर मांगेंगे। असली एजेंसी ऐसा कभी नहीं करती।

4. कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शेयर न करें स्कैमर स्क्रीनशेयर लेकर आपका बैंक ऐप खोलवा लेते हैं। OTP, पासवर्ड स्क्रीन पर न दिखाएं।

5. वेरिफाई करें कहें “मैं खुद थाने आकर बात करूंगा”। असली अधिकारी मना नहीं करेंगे। नंबर को 1930 पर वेरिफाई करें।

6. तुरंत रिपोर्ट करें – साइबर हेल्पलाइन: 1930 – वेबसाइट: cybercrime.gov.in – स्क्रीनशॉट, नंबर, बैंक डिटेल सेव करके रखें

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Gajraj Rao Jaipur Visit | Food Experience Kachori Mithai Badhaai Ho ‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का…

करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

Hindi News Local Uttar pradesh Shamli Shamli Karwa Chauth Love Story | Wife Donates Kidney To Save Husband करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से…

You Missed

Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 0 views
Linette saves two set points, advances past Zakharova in Guangzhou

‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 2 views
‘बधाई हो’ फिल्म मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इसने जिंदगी बदली:एक्टर गजराज राव बोले-जोधपुर का खाना बहुत अच्छा, जयपुर की कचौरी-मिठाइयों की वैरायटी की सीमा नहीं

CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
CS Cartaginés avanzó a la Final de la Copa Centroamericana | Concacaf

करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
करवा-चौथ पर पत्नी को पत्नी ने दी किडनी:शामली में 15 साल से निभा रहीं साथ, अब ब्लैक फंगस से जूझ रहे पति की कर रहीं देखभाल

Who’s really been keeping Alex from having it all on Youth?

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 5 views
Who’s really been keeping Alex from having it all on Youth?

फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया

  • By dp
  • October 29, 2026
  • 7 views
फतेहपुर में सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि:151 दीपों से लिखा जय सरदार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया