सपा नेता डक्कू, महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज:जमीन कब्जा व मारपीट का आरोप लगाया; डक्कू ने कहा-अपनी जमीन पर मलबा हटाने गए थे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur SP Leader Zafar Amin Dakku Case | Land Grab & Assault Controversy

सपा नेता डक्कू, महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज:जमीन कब्जा व मारपीट का आरोप लगाया; डक्कू ने कहा-अपनी जमीन पर मलबा हटाने गए थेगोरखपुर30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सपा के वरिष्ठ नेता एवं गोरखपुर ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ चुके जफर अमीन डक्कू पर खोखर टोला में जमीन कब्जाने एवं मारपीट के आरोप लगे हैं। मंगलवार की देर रात राजघाट थाने में उनपर एफआईआर दर्ज की गई। उनके साथ ही सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी सहित

.

मंगलवार को वायरल एक वीडियो में कुछ महिलाएं जफर अमीन डक्कू से भिड़ी नजर आ रही हैं। समर्थकों के साथ मलबा हटाने पहुंचे डक्कू से महिलाओं की नोंकझोक भी हुई। उस स्थान पर लगभग 15 मिनट तक हंगामा चला। बाद में पुलिस आयी और दोनों पक्षों को शांत कराया। देर रात खोखर टोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू, सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व अन्य के खिलाफ जमीन कब्जाने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

महिलाओं के विरोध के बाद जवाब जफर अमीन ने भी अपने पक्ष को सही बताया।महिलाओं के विरोध के बाद जवाब जफर अमीन ने भी अपने पक्ष को सही बताया।

शहाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खोखरटोला स्थित एक मकान पर करीब 70 वर्षों से काबिज हैं। उनका दावा है कि मकान डीह की आराजी संख्या 91 की जमीन पर बना है। तहरीर के मुताबिक, उक्त जमीन पूर्व जमींदार वल्लभदास की थी, जिन्होंने उनके पूर्वजों को रहने के लिए मकान बनाने के लिए दी थी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में सपा नेता जफर अमीन डक्कू ने उनके मकान के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया था। अब मंगलवार को डक्कू, शब्बीर कुरैशी और उनके समर्थक दोबारा मौके पर पहुंचे और बचे हुए हिस्से पर भी कब्जा करने का प्रयास करने लगे। महिला के मुताबिक, उसने इसका विरोध करते हुए जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बचाया जा सका। शहाना ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जानिए महिलाओं के आरोप पर सपा नेता ने क्या कहा?

सपा नेता जफर अमीन डक्कू ने कहा कि उन्होंने 2017 में एक जमीन खरीदी थी। उसका आधा हिस्सा उनके कब्जे में है और आधे हिस्से में किराएदार है। सपा नेता का कहना है कि उनके हिस्से में 35 साल से कोई रहता नहीं है। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम में शिकायत की थी कि मकान जर्जर है, उसे ध्वस्त कर दिया जाए। जिसके बाद निगम ने 2020 में सपा नेता को नोटिस दिया कि मकान को ध्वस्त करा दिया जााए। 2023 में फिर नोटिस दिया गया। इसके बाद चेतावनी दी गई कि यदि मकान नहीं गिरवाएंगे तो नगर निगम गिरवा देगा और उसका खर्च सपा नेता से वसूल किया जाएगा। जिसके बाद वह हिस्सा गिरवा दिया गया। उसका मलबा पड़ा है।

डक्कू के समर्थकों ने जब मलबा हटाने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध किया।डक्कू के समर्थकों ने जब मलबा हटाने की कोशिश की तो महिलाओं ने विरोध किया।

सपा नेता डक्कू का कहना है कि किराएदार एक हिस्से में हैं। वे कोर्ट गए लेकिन स्टे नहीं मिला। उनसे कागज मांगा गया तो कागज नहीं दिखा सके। पुलिस के सामने भी मामला गया। स्टे का कागज मांगा गया लेकिन वे नहीं दिखा सके। मलबा हटाने के लिए भी कहा गया। तीन दिन पहले मौके पर इंसपेक्टर भी पहुंचे थे। उनके सामने किराएदारों ने कहा कि यह जमीन रजिस्ट्री कर दें। बाद में बातचीत के बाद किराएदारों ने कहा कि हमें डिस्टर्ब किए बिना ये बनवा सकते हैं। सपा नेता का कहना है कि पुलिस के सामने यह बात हुई थी। 3 दिन बाद आज जब बनवाने गए तो वही महिलाएं विरोध करने लगीं। सबने देखा, वे अभद्र व्यवहार कर रही थीं। इस मामले में सीओ ने बुलाया है। मेरे पास पूरे कागज हैं। मैं वहां जाकर कागज दिखाउंगा।

सीसीटीवी से निगरानी कर रही पुलिस

दिन में हुए विवाद के बाद पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। विवाद की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद राजघाट पुलिस ने विवादित स्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, जिससे जमीन पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी की जा सके और दोबारा किसी तरह के कब्जे या विवाद की स्थिति न बने। राजस्व विभाग को जमीन के अभिलेखों और दोनों पक्षों के दावों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही : एसपी सिटी एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जमीन के वास्तविक स्वामित्व और स्थिति का निर्धारण राजस्व अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद होगा। पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Salim Khan Photos; Cowboy Hats | Bollywood News सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली…

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

Hindi News Entertainment Bollywood Arjun Bijlani Statement On Salman Khan Marriage | Single Life Benefits भास्कर इंटरव्यूसलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है;…

You Missed

TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
TJ Hughes to open new store before Christmas and recruit 15 staff

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
Tatum Paxley Credits Suzu Suzuki For Inspiring ‘Cemetery Drive’

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

Boca confirmó el equipo para enfrentar a Talleres: vuelve Rodrigo Battaglia tras diez meses

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
Boca confirmó el equipo para enfrentar a Talleres: vuelve Rodrigo Battaglia tras diez meses

नवरात्रि स्पेशल: दोनों हाथ गंवाए, मुंह से ब्रश थामा:जापान तक पहुंची हेमा की पेंटिंग, बिना हाथों के बनाती है पेंटिग

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 6 views
नवरात्रि स्पेशल: दोनों हाथ गंवाए, मुंह से ब्रश थामा:जापान तक पहुंची हेमा की पेंटिंग, बिना हाथों के बनाती है पेंटिग