फेसबुक से मिला लापता 9वीं का छात्र:पिता से नाराज होकर घर से भागा था, राजस्थान से गोरखपुर लेकर आई पुलिस

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Missing Gorakhpur Student Found In Ajmer After 2 Years

फेसबुक से मिला लापता 9वीं का छात्र:पिता से नाराज होकर घर से भागा था, राजस्थान से गोरखपुर लेकर आई पुलिसआंचल द्विवेदी। गोरखपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से करीब 2 साल पहले लापता हुआ 9वीं का छात्र राजस्थान के अजमेर में मिला। गुलरिहा थाने में 3 सितंबर 2024 को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी थी। इसी बीच छात्र के घरवाले फेसबुक पर बेटे की फोटो देखकर पुलिस

.

पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो राजस्थान के अजमेर की लोकेशन मिली। इसके बाद वहां की पुलिस से बातचीत कर टीम मंगलवार को अजमेर रवाना हुई। वहां जाकर पता चला कि छात्र एक होटल में काम करता है।

लोकल पुलिस के साथ गुलरिहा पुलिस ने गुरुवार को छात्र को बरामद कर लिया। इसके बाद घरवालों से बात कराई। मोबाइल पर बातचीत के दौरान छात्र और उसके घर वाले रोने लगे।

इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर पुलिस छात्र को लेकर गोरखपुर के लिए निकली। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे छात्र को लेकर टीम पहुंची और परिजनों को सौंप दिया।

जानिए पूरा मामला … गुलरिहा थाना क्षेत्र की स्नेह सिटी कालोनी, मुगलहा के रहने वाले तारकेश्वर पांडेय का 15 साल का छोटा बेटा शशिकांत 3 सितंबर 2024 को सुबह स्कूल के लिए निकला और फिर वापस नहीं लौटा।

परिवार वालों ने काफी देर तक तलाश किया। स्कूल और रिश्तेदारों से पूछताछ की। लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद वे पूरी तरह घबरा गए। शाम तक थाने पहुंच कर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

तहरीर में उन्होंने किडनैपिंग की आशंका जताई थी। जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही पिता ने शशिकांत को पढाई के लिए फटकार लगाई थी। जिससे वह बहुत ज्यादा नाराज हुआ था।

रात में खाना भी नहीं खा रहा था। मां के बहुत मनाने के बाद खाना खा कर सो गया। सुबह उठकर चुपचाप स्कूल के लिए तैयार हुआ। नाश्ता किया, लंच लिया और निकल गया।

स्कूल से नहीं लौटा तो बढ़ी चिंता सब लोग यही सोच रहे थे कि पढ़ने गया है। लेकिन स्कूल की छुट्टी के बहुत देर बाद तक वह घर नहीं लौटा। परिवार वाले आसपास उसकी तलाश किए। स्कूल जाकर पता किया तो पता चला कि स्कूल पहुंचा ही नहीं था।

किडनैपिंग की आशंका थी माता- पिता ने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर भी पूछताछ की लेकिन बेटे का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उन्हें किडनैपिंग का डर हुआ। परिजनों ने उसी शाम गुलरिहा थाने पहुंच कर FIR दर्ज कराई। तभी से पुलिस उसके तलाश में जुटी थी। हर सुराग खंगालने की कोशिश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

10 दिन पहले फेसबुक पर पिता ने देखा फोटो जानकारी के मुताबिक के करीब 10 दिन पहले शशिकांत के पिता ने फेसबुक पर एक पोस्ट में शशिकांत को देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकरी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हो गई। सर्विलांस की मदद से उस आईडी का लोकेशन पता करने की कोशिश की। छानबीन में राजस्थान के अजमेर का लोकेशन मिला। पुलिस ने पहले फोन से संपर्क करने की कोशिश की।

पुलिस की टीम अजमेर पहुंची काफी कोशिशों के बाद भी जब यहां से संपर्क नहीं हो पाया तो मंगलवार को एक टीम अजमेर के लिए निकली। बुधवार सुबह वहां पहुंचने के बाद फोटो की मदद से गहराई से खोजबीन की गई। तो एक होटल का लोकेशन मिला। पुलिस जब उस होटल पहुंची तो शशिकांत वहीं काम करता हुआ दिखाई दिया।

गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे लोकल पुलिस की मदद उसे बरामद किया गया। कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने परिजनों की बात करवाई। उसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस उसे लेकर गोरखपुर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।

युट्यूबर ‘इंडियन हैकर’ से मिलने राजस्थान पहुंचा पुलिस की पूछताछ में शशिकांत ने बताया कि मैं युट्यूबर ‘इंडियन हैकर’ का बहुत बड़ा फैन हूं। उसकी वीडियो ज्यादा देखता था। वह राजस्थान के अजमेर में ही रहता है। उससे ही मिलने के लिए मैं नाराज होकर घर से निकला था। राजस्थान जाने के बाद जब उससे नहीं मिल पाया तो एक होटल में काम ढूंढ कर करने लगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Movie Review | Ajay Devgn Vijay Salgaonkar New Game Plan मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई…

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Interview | Chhathi Maiya Song Shooting Experience ‘छठी मैया’ गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर…

You Missed

Browns, Panthers inactives: Cleveland loses a starter for home opener, Carolina without a WR

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 2 views
Browns, Panthers inactives: Cleveland loses a starter for home opener, Carolina without a WR

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 2 views
मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

PREVIEW: Ducks Make Their Way to San Jose | Anaheim Ducks

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
PREVIEW: Ducks Make Their Way to San Jose | Anaheim Ducks

'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 5 views
'छठी मैया' गाने की शूटिंग में इमोशनल हुईं तमन्ना:बोलीं- 4 साल पहले रोल मिलता तो नहीं कर पाती; थिएटर्स के बाहर जूते-चप्पल उतारकर जा रहे लोग

Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
Review: Can divorce be satisfying? It certainly is in ‘War’

एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
एनएसएस ने लगाया रक्तदान शिविर:जिला पंचायत अध्यक्ष बोले- रक्तदान महादान, जरूरतमंद को मिल सकता है नया जीवन