गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर डायवर्जन:20 अक्टूबर को बदलेगा शहर का यातायात, 9 प्रमुख स्थानों से नहीं गुजरेंगे वाहन

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Traffic Diversion | Gorakhnath Temple Shobhayatra Route Change

गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर डायवर्जन:20 अक्टूबर को बदलेगा शहर का यातायात, 9 प्रमुख स्थानों से नहीं गुजरेंगे वाहनगोरखपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से 20 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के नौ प्रमुख स्थानों पर

.

इस दौरान धर्मशाला चौराहा, जेपी अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया मोड़, लेबर तिराहा, सूरजकुंड और दशहरी बाग समेत विभिन्न स्थानों से गोरखनाथ मंदिर तथा रामलीला मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर से निकलती है विजयदशमी के दिन शोभायात्रागोरखनाथ मंदिर से निकलती है विजयदशमी के दिन शोभायात्रा

यहां पर लागू रहेगा डायवर्जन धर्मशाला चौराहा से मंदिर की ओर रोक : धर्मशाला चौराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन धर्मशाला चौकी से सीधे गंगेज, दुर्गाबाड़ी, सूरजकुंड, ग्रीन सिटी और कौड़ियहवा मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

जेपी अस्पताल से दुर्गाबाड़ी होकर जाएंगे वाहन : जेपी अस्पताल से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को जेपी अस्पताल गली से दुर्गाबाड़ी होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से मंदिर की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन : इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन रामनगर तिराहा और नकहा ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

लेबर तिराहे से सूरजकुंड होकर निकलेंगे वाहन : लेबर तिराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। इन वाहनों को सूरजकुंड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।सूरजकुंड से रामलीला मैदान जाने पर रोक : सूरजकुंड से अधियारीबाग स्थित रामलीला मैदान की तरफ शोभायात्रा समाप्त होने तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सुभाष चंद्र बोस नगर से ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से भी प्रतिबंध : गोरखनाथ थाने के पीछे तिराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन गोरखनाथ थाने के पीछे से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

मंदिर गेट नंबर-दो से थाने की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन : श्री गोरखनाथ मंदिर के गेट नंबर-दो से गोरखनाथ थाने की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जाहिदाबाद तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। दशहरी बाग तिराहे से मंदिर की ओर प्रतिबंध : दशहरी बाग तिराहे से श्री गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन कौड़ियहवा मोड़ होते हुए इंडस्ट्रियल मोड़ की ओर जाएंगे और वहां से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

अधियारीबाग तिराहे से रामलीला मैदान की ओर रोक : अधियारीबाग तिराहे से रामलीला मैदान की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को रसूलपुर, दशहरी बाग तिराहा और कौड़ियहवा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

Hindi News Entertainment Bollywood Renowned Music Composer Deva Passes Away In Chennai | Tamil Cinema News रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली…

काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक कंपोजर, रजनीकांत के भतीजे हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Kavya Maran Anirudh Ravichander Wedding | Chennai Reception Update काव्या मारन की शादी नवंबर में:जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति अनिरुद्ध रविचंदर, जवान-जेलर के म्यूजिक…

You Missed

Cgil in piazza: ‘Siamo 100mila, il 20 novembre sciopero generale’ – Notizie – Ansa.it

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 0 views
Cgil in piazza: ‘Siamo 100mila, il 20 novembre sciopero generale’ – Notizie – Ansa.it

गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर डायवर्जन:20 अक्टूबर को बदलेगा शहर का यातायात, 9 प्रमुख स्थानों से नहीं गुजरेंगे वाहन

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 1 views
गोरखनाथ मंदिर की शोभायात्रा को लेकर डायवर्जन:20 अक्टूबर को बदलेगा शहर का यातायात, 9 प्रमुख स्थानों से नहीं गुजरेंगे वाहन

Probable Formation: Roma vs Genoa

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
Probable Formation: Roma vs Genoa

रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 3 views
रजनीकांत की फिल्मों के मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

Harry Kane: England captain agrees new deal in principle with Bayern Munich until 2029

  • By dp
  • October 17, 2026
  • 4 views