गोरखपुर में GRP ने 9 वीं के छात्र को पकड़ा:बोला- मोबाइल में गेम खेलने के लिए ट्रेन में यात्री पर मारा दिया पत्थर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Train Stone Pelting Case | Minor Student Arrested For Mobile Game

गोरखपुर में GRP ने 9 वीं के छात्र को पकड़ा:बोला- मोबाइल में गेम खेलने के लिए ट्रेन में यात्री पर मारा दिया पत्थरगणेश पाण्डेय । गोरखपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले 9वीं में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र को जीआरपी गोरखपुर ने पकड़ा है।

.

पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है। जिसके बाद से उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 152 के तहत मामला दर्ज गया है।

पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि- क्रिकेट खेलने के दौरान उसने ट्रेन में सफर कर रहे आदमी के हाथ में फ़ोन देखा और फोन को पाने के लिए उसने पत्थर चला दिया। नाबालिग को फ़ोन में गेम खेलें में मज़ा आता है, इसलिए उसने कदम उठाया।

‘जीआरपी ने 13 अगस्त को रेलवे स्टेशन डोमिनगढ़ के पास सूरजकुंड ओवरब्रिज के पास से नाबालिग को सादे कपड़ों में निगरानी करते हुए पकड़ा। पुलिस का कहना है कि नाबालिग 10 अगस्त को रेलवे ट्रैक के किनारे मौजूद था और इसी दौरान गुजर रही ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना में शामिल था।

मोबाइल के लालच में ट्रेन पर फेंका पत्थर

पुलिस के अनुसार पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 10 अगस्त को वह रेलवे ट्रैक के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजर रही थी। उसने बताया कि मोबाइल के लालच में उसने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में नाबालिग ने यात्रियों को चोट पहुंचाने की नीयत से ट्रेन पर पत्थर मारने की बात भी बताई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

रेलवे एक्ट की धारा 152 में दर्ज है केस

जीआरपी के मुताबिक नाबालिग के खिलाफ थाना जीआरपी गोरखपुर में मु0अ0सं0 127/26, धारा 152 रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग को निगरानी में लिए जाने से ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए चल रहा अभियान

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की ओर से रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने, अवैध शराब की तस्करी और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी निगरानी की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में की गई। गोरखपुर रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना गोरखपुर की टीम ने कार्रवाई की।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

नाबालिग को निगरानी में लेने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, एएसआई विवेक सिंह आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर, कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, कांस्टेबल निर्भय सिंह आरपीएफ, कांस्टेबल हरिगोपाल आरपीएफ और कांस्टेबल राकेश यादव आरपीएफ शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नाबालिग के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी

Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Siddharthnagar Betel Nut Adulteration Case | FIR Lodged Against Five सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की…

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

Hindi News Local Uttar pradesh Deoria Deoria Cyber Crime Case | Police Register Fraud Case Against 4 People म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया…

You Missed

Eagles at Bears predictions for Week 3 of 2026 NFL season

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Eagles at Bears predictions for Week 3 of 2026 NFL season

सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
सुपारी पैकेट में कम माल भरा:सिद्धार्थनगर में पांच पर FIR, कंपनी के अटॉर्नी की शिकायत पर हुई छापेमारी

Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Rain threat looms over lopsided India vs Afghanistan quarter-final

म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
म्यूल अकाउंट में 1.16 करोड़ का लेनदेन:साइबर अपराध की जांच में देवरिया पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया

U.S. Marines injured in recent Iranian attack

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
U.S. Marines injured in recent Iranian attack

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी