मेयर की अपील- 'नालों में कूड़ा मत डालिए':नगर आयुक्त बोले- नगर निगम टीम अलर्ट, वीडियो पोस्ट कर अखिलेश ने कसा तंज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur Waterlogging Controversy | Nagar Nigam Alert & Akhilesh Yadav

मेयर की अपील- ‘नालों में कूड़ा मत डालिए’:नगर आयुक्त बोले- नगर निगम टीम अलर्ट, वीडियो पोस्ट कर अखिलेश ने कसा तंजगणेश पाण्डेय । गोरखपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में रविवार को हुई करीब चार घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने के साथ ही कई जगह लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करन

.

शहर के कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई, जिसके चलते लोगों ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए।

इंटरनेट पर वायरल हुई वीडिओ जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार देर रात खुद गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव शहर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान वह अपनी पैंट मोड़कर घुटनों तक भरे पानी में चलते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते दिखाई दिए।

गोरखपुर में रविवार को हुई बारिश के बाद से मेयर खुद पैंथ फोल्ड करके जलभराव की स्थिती का जायजा लेने के लिए पहुंचे थेगोरखपुर में रविवार को हुई बारिश के बाद से मेयर खुद पैंथ फोल्ड करके जलभराव की स्थिती का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलभराव के कारणों की जानकारी ली और जहां पानी की निकासी बाधित थी, वहां तत्काल रुकावट दूर कर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर तंज कसा मेयर के निरीक्षण का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक वर्ग ने जलभराव के बीच खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर की सराहना की, जबकि दूसरे वर्ग ने इसे नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाने का मुद्दा बताते हुए शहर में हुए जलभराव को लेकर तंज कसा।

मेयर का वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव ने गोरखपुर में जलभराव की स्थिती पर तंज कसा हैमेयर का वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव ने गोरखपुर में जलभराव की स्थिती पर तंज कसा है

अब दैनिक भास्कर से खास बातचीत को पढिए सोमवार को दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले को लेकर गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन से विशेष बातचीत की।

जलनिकासी को लेकर क्या इंतजाम हैं?

गोरखपुर के लिए जलनिकासी वर्षों से समस्या रही है। बस संतोष इस बात का है की पहले पानी निकलने में घंटों लग जाता था, अब 1 घंटे के अंदर रास्ता साफ हो जाता है।

सोमवार को भी नगर निगम की पूरी टीम जगह जगह पर निरीक्षण करने के लिए निकली हुई थी इसमें बक्सीपुर थवईपुल, विजय चौराहा और धर्मशाला में इस स्थिती का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं यहां लगे हुए सभी पंपिंग सेट को चलाने के निर्देश दिए।

सोमवार को गोरखपुर के अलग अलग स्थान पर मेयर, नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने जलनिकासी को बेहतर करने के लिए निरीक्षण करते हुएसोमवार को गोरखपुर के अलग अलग स्थान पर मेयर, नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने जलनिकासी को बेहतर करने के लिए निरीक्षण करते हुए

जहाँ जहाँ समस्या थी उसको देखा गया है ब्लॉकेज को तत्काल हटाने के लिए सुपरवाइजर को निर्देश भी दिया गया है। इसके साथ साथ यहाँ के दुकानदारों से अपील की गई है कि दुकान से निकलने वाले कूड़े को नाले में न डाले क्योंकि उनके सहयोग के बिना ये संभव नहीं है।

रविवार को हुई बारिश से जलभराव की स्थिती जरूर पैदा हुई थी, लेकिन घंटे भर में पंप चलाने के बाद स्थिती फिर से सामान्य हो गई।

पैंट फोल्ड कनर पर बोले

देखिए उस समय माहौल ऐसा था कि उस पर ध्यान नहीं गया और स्थिती को देखने के लिए मैं निकाल पड़ा। कुछ जगहों से पानी रिसता हुआ दिख रहा था। पानी ओवेरफ़्लो होकर के सड़क पर आ रहा था। रात को वो प्वाइंट निश्चित किए गए और आज दोबारा से मेरे साथ नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता समेत नगर निगम की टीम मौजूद हैं। ताकि आने वाले दिनों में ये समस्या दोबारा न खड़ा हो पाए।

हमेशा पानी लगता है, क्या हमे पहले इंतजाम नहीं करने चाहिए?

देखिए अभी 15 दिन पहले सभी बड़े नालों की सफाई कराई गई है। अभी आज दुबारा खोला गया तो पूरा जाम मिला। हम लोगों से अपील है की नालों के भीतर कूड़ा करकट ना डालें। ताकी ऐसी स्थिती ना उत्पन्न ना हो।

क्या नियमित जांच या सफाई होती तो हालत सामान्य होते?

जी बिल्कुल स्थिती और बेहतर होती। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रोड्यूस के किनारे नालियों की साफ सफाई व्यवस्था रेगुलर बेसिस पे कराई जाए ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या की समस्या न पैदा हो।

नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा-

जब भास्कर के रिपोर्टर ने नगर आयुक्त अजय जैन से जलभराव पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि गोरखपुर के कुछ क्षेत्रों में ही जलभराव की स्थिती हुई थी। जो कि तय सीमा के भीतर को खाली भी हो गया। कल की स्थिती को देखते हुए आज हमलोग पूरे दिन पर निरीक्षण किये। जहाँ भी जरूरत लगी वहाँ पे एक्स्ट्रा पंप लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ साथ रेगुलर सफाई पर भी ज़ोर दिया गया है।

आप शहर में नए आयें हैं, पहली बारिश का मौसम है; कितना चुनौती मानते हैं इसको?

देखिए यहां की रंगरचना इसी तरह की है। यहां पर कुछ इलाके में पानी लगेगा ही। लेकिन हमलोग जितना भी निर्माणाधीन नाले हैं उसको पिछले एक महीने में पूरा कराया गया। या तो उसको अस्थायी रूप से पूरा करवाया गया। सालों से जो भी सिल्ट साफ नहीं हो पाये थे उसको साफ करवाया जा रहा है।

नाले के ऊपर अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। पहले सूचना दी जा रही है इसके बाद भी अतिक्रमण करने पर लोगों का चालान भी किया जा रहा है। भविष्य में नाले के ऊपर अतिक्रमण न हो इसके लिए हम लोग रोड मैप भी तैयार कर रहे हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Dandiya Night: Ajrakh Prints & Digital Garba Dresses Trend | 2026 GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा,…

लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Dandiya Night 2026 | Babuganj Event Mosamganj Ramlila Asra Foundation लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा…

You Missed

Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
Maura Higgins Addresses Rumors ‘Dancing With the Stars’ Is ‘Fixed’ in Her Favor: ‘I Wish’

GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
GEN-Z की पसंद डिजिटल प्रिंट गरबा ड्रेस:मिलेनियल्स को अजरक प्रिंट ने मोहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट के लिए जबरदस्त उत्साह

Notice of Privacy

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 3 views
Notice of Privacy

लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 3 views
लखनऊ के बाबूगंज में 18 अक्टूबर को डांडिया नाइट:मौसमगंज रामलीला समिति और आसरा फाउंडेशन मिलकर करा रहे आयोजन

Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 6 views
Orange to Face UConn in Exhibition Game at Mohegan Sun – Syracuse University Athletics

गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 6 views
गोरखपुर में सजी 'JCI नवरंग' की भव्य शाम, VIDEO:भजनों पर झूमे लोग, गरबा-डांडिया में जमा रंग, झांकी ने मोहा मन