मूवी रिव्यू – गवर्नर:देश को दिवालिया होने से बचाने की कहानी, मनोज बाजपेयी ने कठिन विषय को भी दिलचस्प बना दिया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Indias Economic Crisis Story: Governor Movie Review | Manoj Bajpayee

मूवी रिव्यू – गवर्नर:देश को दिवालिया होने से बचाने की कहानी, मनोज बाजपेयी ने कठिन विषय को भी दिलचस्प बना दिया36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज का भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता है, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब देश के पास जरूरी सामान इंपोर्ट करने तक के पैसे नहीं बचे थे। विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से घट रहा था और देश आर्थिक संकट के कगार पर खड़ा था। ‘गवर्नर’ उसी दौर की कहानी लेकर आती है। यह फिल्म बंदूक, बम और एक्शन की नहीं, बल्कि फाइलों, बैठकों और फैसलों की लड़ाई दिखाती है। हैरानी की बात यह है कि इतना सीरियस सब्जेक्ट होने के बावजूद फिल्म कई जगह दर्शकों को बांधे रखने में सफल रहती है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 1990-91 के उस आर्थिक संकट पर आधारित है जब भारत दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच गया था। ऐसे समय में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ए. रामानन को देश की आर्थिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिलती है।

एक तरफ बढ़ती महंगाई, घटता विदेशी मुद्रा भंडार और अंतरराष्ट्रीय दबाव है, तो दूसरी तरफ राजनीतिक अस्थिरता। ऐसे हालात में रामानन और उनकी टीम ऐसे फैसले लेने की कोशिश करती है जो देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकें। कहानी का बड़ा हिस्सा इसी संघर्ष और रणनीति पर आधारित है।

फिल्म की अच्छी बात यह है कि यह इतिहास की किताब जैसा महसूस नहीं होती। जटिल आर्थिक मुद्दों को भी आसान तरीके से समझाने की कोशिश की गई है।

फिल्म में एक्टिंग

मनोज बाजपेयी पूरी फिल्म की जान हैं। लगभग हर सीन उनके कंधों पर टिका है और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। एक ऐसे व्यक्ति का दबाव, चिंता और जिम्मेदारी वह बिना ज्यादा शोर किए दर्शकों तक पहुंचा देते हैं।

अदा शर्मा पत्रकार की भूमिका में ठीक लगती हैं। हालांकि उनके हिस्से में बहुत ज्यादा प्रभावशाली सीन नहीं आए हैं, लेकिन वह कहानी को आगे बढ़ाने का काम करती हैं।

एक्ट्रेस मधु शाह ने अपने कम स्क्रीन टाइम में अच्छा काम किया है, जबकि सपोर्टिंग कास्ट भी अपने-अपने रोल में अच्छे लग रहे हैं।

फिल्म में डायरेक्शन

डायरेक्ट चिन्मय डी. मांडलेकर का सबसे बड़ा काम यह है कि उन्होंने अर्थव्यवस्था जैसे कठिन विषय को समझने लायक बनाया है। फिल्म कई बार डॉक्यूमेंट्री बनने के करीब पहुंचती है, लेकिन डायरेक्शन इसे बोरिंग होने से बचा लेता है।

हालांकि कुछ जगह फिल्म जरूरत से ज्यादा सरल समाधान पेश करती हुई महसूस होती है। कुछ घटनाओं और फैसलों के पीछे की मुश्किलों को और डिटेल में दिखाया जा सकता था।

फिल्म 'गवर्नर' में अदा शर्मा ने रिपोर्टर अदिति वर्मा की भूमिका निभाई है।फिल्म ‘गवर्नर’ में अदा शर्मा ने रिपोर्टर अदिति वर्मा की भूमिका निभाई है।

फिल्म के टेक्निकल पहलू

फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन उस जमाने के माहौल को अच्छे से दिखाता है। ऑफिस, सरकारी मीटिंग और उस समय का माहौल असली लगता है।

सिनेमैटोग्राफी सिंपल है, लेकिन कहानी का मकसद पूरा करती है। एडिटिंग भी अच्छी है, हालांकि फिल्म कुछ हिस्सों में थोड़ी लंबी लगती है।

फिल्म में कमियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी रफ्तार है। कुछ सीन में कहानी ठहरती हुई लगती है। आर्थिक फैसलों को लेकर जो टेंशन महसूस होनी चाहिए थी, वह पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है।

इसके अलावा, कुछ दर्शकों को लग सकता है कि फिल्म बहुत सारे मुश्किल पॉलिटिकल पहलुओं को छोड़ देती है। इन एरिया की और डिटेल में खोजबीन होती तो कहानी और मजबूत होती।

फिल्म में म्यूजिक

फिल्म में म्यूजिक कहानी का मुख्य हिस्सा नहीं है। बैकग्राउंड म्यूजिक माहौल बनाने में मदद करता है और सही तरीके से इस्तेमाल किया गया है। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

फिल्म क्यों देखें?

‘गवर्नर’ उन फिल्मों में से है जो मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी भी देती हैं। यह फिल्म बताती है कि देश का भविष्य सिर्फ सीमा पर लड़ी जाने वाली लड़ाइयों से नहीं, बल्कि बंद कमरों में लिए गए फैसलों से भी तय होता है।

मनोज बाजपेयी की मजबूत एक्टिंग और एक कम चर्चित लेकिन महत्वपूर्ण विषय इसे देखने लायक बनाता है। हालांकि, इसकी धीमी रफ्तार और कुछ सतही हिस्से इसे बहुत ऊंचाई तक नहीं ले जा पाते, लेकिन फिर भी यह एक ईमानदार और दिलचस्प कोशिश है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मूवी रिव्यू – भारत भाग्य विधाता: 26/11 की अनसुनी बहादुरी को सामने लाती है फिल्म, कंगना रनोट ने सादगी से जीता दिल

    26/11 की अनसुनी बहादुरी को सामने लाती है फिल्म, कंगना रनोट ने सादगी से जीता दिल|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:20Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • महिला आयोग का प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा को नोटिस: सेजल पवार के कमेंट्स पर AIMSA ने कार्रवाई की मांग की; तीनों पर FIR भी दर्ज

    सेजल पवार के कमेंट्स पर AIMSA ने कार्रवाई की मांग की; तीनों पर FIR भी दर्ज|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:47Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फैमिली-डिस्प्यूट के बीच सपना चौधरी ने पति पर जताया प्यार: रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी

    रील बनाकर लिखा- मन्ने तेरे पै मर लेन दें; 2 दिन पहले कोर्ट से सिक्योरिटी मांगी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:48Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • काम दिलाने की आड़ में ठगे गए 20 लाख रुपए: नोरा फतेही बोलीं- मेरा मजाक उड़ाया गया, ‘दिलबर’ जैसे कई गाने फ्री में करने पड़े

    2:39Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Mosque Construction Controversy | Protest In Kesarganj Mandi मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस…

एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

Hindi News Entertainment Bollywood Actor Sharat Saxena Surgery Update | Bombay Hospital Mumbai News एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है…

You Missed

Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 0 views
Der Plan von Fußball-Zwerg Como geht völlig schief

मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 0 views
मेरठ में केसरगंज मंडी की मस्जिद में निर्माण पर हंगामा:व्यापारी-हिंदू संगठनों के विरोध पर पुलिस ने काम रुकवाया

Ingham County woman wins $100,000 annually for life in Michigan Lottery

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 2 views
Ingham County woman wins 0,000 annually for life in Michigan Lottery

एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 2 views
एक्टर शरत सक्सेना का रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन होगा:स्टैंडिंग MRI के बाद बोले- उम्मीद है फिर ठीक से चलूंगा और काम करूंगा

The New ‘Avatar: Seven Havens’ Trailer Just Made Life Harder for Korra Defenders

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
The New ‘Avatar: Seven Havens’ Trailer Just Made Life Harder for Korra Defenders

पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा

  • By dp
  • September 10, 2026
  • 3 views
पार्किंग विवाद पर मन्नारा की सफाई:गलत पार्किंग कर एटीट्यूड में निकलने पर शख्स ने चिल्लाकर कहा- ओ मैडम, गाड़ी हटाओ वर्ना पंचर कर दूंगा