माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Govinda’s Wife Sunita Ahuja Claim, Kashmira Shah Cried On Her Feet To Say Sorry, Couple Reacts

माफी मांगने के लिए पैरों पर गिर गई थीं कश्मीरा:सुनीता आहूजा सुलह पर बोलीं- रो-रोकर माफी मांगी, कृष्णा बोले- हमारे बारे में बातें हो रही हैं35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप में नजर आ रहीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से हुई सुलह पर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि कश्मीर शाह ने उनके पैरों पर गिरकर माफी माफी मांगी थी, जिसके बाद उनका 15 साल पुराना झगड़ा खत्म हुआ है। इस पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा का रिएक्शन भी सामने आया है।

लॉक अप शो में सुनीता आहूजा ने भांजे कृष्णा से पैच-अप होने पर को-कंटेस्टेंट माधुरी से कहा, ‘लाफ्टर शो में उनके राइटर ने जो लिखकर दिया, मैंने वही कहा। शो में मेरा और कृष्णा का 15 साल बाद पैच-अप हुआ। उसके बच्चे 9 साल के हो गए, मैंने देखे नहीं थे, जबकि मैंने उसको (कृष्णा) पाल-पोसकर बड़ा किया है।’

आगे सुनीता ने कहा, ‘कश्मीरा एक अच्छी लड़की है। पैर पर गिरकर रो-रोकर माफी मांगी है। मैं भी रोने लगी। 14 साल बाद मैं उन्हें देख रही थी। कश्मीरा मेरे पैरों पर थी और बोल रही थी मुझे माफ कर दीजिए, मुझसे गलती हो गई।’

सुनीता का बयान आने के बाद लाफ्टर शो के सेट पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा से पूछा गया था कि क्या वो लॉक-अप शो देख रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘लॉक-अप देखा, बहुत अच्छा शो है, मामी बहुत बढ़िया कर रही हैं। हमारे बारे में भी बात की। होता ही है, अभी देखो न, मैं शो में मामा-मामी (गोविंदा- सुनीता) के बारे में बात करता ही हूं। वो वहां हमारे बारे में बात कर रही हैं।’

लाफ्टर शो में हुई सुलह, पैरों पर गिरे थे कृष्णा अभिषेक

अप्रैल में सुनीता आहूजा, सेलिब्रिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंचीं, जहां उन्होंने कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह से चल रहे सालों पुराने झगड़े पर विराम लगा दिया। इस दौरान कृष्णा अभिषेक उन्हें दंडवत प्रणाम करते दिखे।

कश्मीर के बयान के शुरू हुआ था विवाद, जानिए क्या था पूरा मामला?

बीते कई सालों से गोविंदा-सुनीता और कृष्णा-कश्मीरा के बीच मनमुटाव था। हालांकि 2018 में कश्मीरा के एक बयान से ये विवाद सार्वजनिक हो गया। 2018 में गोविंदा का एक शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस पर बिना नाम लिए कश्मीरा शाह ने लिखा था, कुछ एक्टर्स चंद रुपए के लिए शादियों में नाचते हैं।

सुनीता ने कश्मीरा को कहा था ‘खराब बहू’

कश्मीरा का बयान सामने आने के बाद सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बुरी चीजों पर रिप्लाई नहीं करना चाहती लेकिन मां की तरह देखभाल करने के बावजूद ये लोग इतना खराब बिहेव कर रहे हैं। घर में परेशानियां तब शुरू हुईं जब हम खराब बहू लेकर आए। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। मेरे पास लाइफ में करने के लिए बहुत काम हैं। मैं अपने पति गोविंदा का काम संभालती हूं। मुझे ऐसी वाहियात चीजों में नहीं पड़ना।

खराब बहू कहे जाने पर कश्मीरा का जवाब।खराब बहू कहे जाने पर कश्मीरा का जवाब।

कुछ समय बाद कश्मीरा ने गोविंदा और सुनीता को लेकर कहा था कि वो दोनों उनकी लाइफ में पिछले पांच साल से एग्जिस्ट ही नहीं करते। कश्मीरा ने ये भी कहा कि वो एक्टर की पत्नी के तौर पर नहीं पहचानी जाती हैं बल्कि उन्होंने अपने दम पर अपना मुकाम हासिल किया है। ये सुनीता कौन है?

इसी बीच जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ‘द कपिल शर्मा शो’ में मेहमान बने तो कृष्णा उस एपिसोड की शूटिंग में नहीं पहुंचे। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता ने कह दिया कि वो दोबारा कृष्णा की कभी शक्ल नहीं देखना चाहती हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    Hindi News Entertainment Bollywood Karan Johar Coffee With Karan Final Season | Kangana Movie Mafia Controversy 22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को…

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Guru Ravidas 650th Jayanti Samrasata Mahotsav Agra | Bhoomi Pujan Update गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक…

    You Missed

    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    FIRST ALERT: One last push of rainfall amidst flooding

    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 0 views
    22 साल बाद खत्म होगा ‘कॉफी विद करण’:कभी शो में कंगना ने करण को कहा था मूवी माफिया; सलमान-दीपिका के बयानों की भी हुई थी चर्चा

    The kid who was always ahead of schedule: Jewel Andrew’s rise to the big leagues

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    The kid who was always ahead of schedule: Jewel Andrew’s rise to the big leagues

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता महोत्सव:2 से 4 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन, विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन

    Ross Chastain calls Ryan Blaney’s fight with Carson Hocevar at Bristol Motor Speedway ‘NASCAR 101’

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    Ross Chastain calls Ryan Blaney’s fight with Carson Hocevar at Bristol Motor Speedway ‘NASCAR 101’

    गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में ग्लोबल एजुकेशन फेयर:छात्रों को करियर की नई दिशा में देश-विदेश में उच्च शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन