- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gautambudh nagar
- Greater Noida Cyber Fraud: Retired Banker Cheated Of 16 Lakhs Via IGL App
नोएडा में एपीके फाइल भेजकर 16 लाख ठगे:पीड़ित बैंक से रिटायर्ड कर्मी, आईजीएल गैस से संबंधित था लिंकनोएडा5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक बुजुर्ग के मोबाइल पर एपीके फाइल के रूप में आइजीएल गैस संबंधित लिंक भेजा। फाइल डाउनलोड कराकर बुजुर्ग का मोबाइल हैक कर लिया। ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थान
.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले पिंटू सेवानिवृत्त बैंक कर्मी हैं। उनके वाट्सएप पर 17 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे अनजान नंबर से मैसेज आया। उसमें आइजीएल गैस संबंधित लिंक था। वह लिंक खोलकर आगे बढ़ गए। उनको लगा कि वह आइजीएल गैस एप डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन वह एपीके फाइल थी। इतना ही उन्होंने उसमें नाम, आधार, पैन नंबर, डेबिट कार्ड आदि की डिटेल भर दी।
एक्सिस मिलते ही निकाले पैसे उसके बाद मोबाइल का एक्सेस ठगों के पास पहुंच गया। ठगों ने जानकारी प्राप्त कर बैंक खाते से छह बार में 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। शाम करीब पांच बजे मैसेज मिलने पर ठगी का पता चला। पीड़ित ने बैंक शाखा और साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। डीसीपी साइबर सुरक्षा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
साइबर पुलिस की अपील ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी हाल में अनजान लिंक और एपीके फाइल को डाउनलोड नहीं करें। ठग एपीके फाइल की मदद से बैंक खाता खाली कर रहे हैं। ठगी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




