नाला पार करते समय तेज बहाव में बही किशोरी:हमीरपुर में तलाश जारी, खेत में बने डेरा से पैदल गांव लौट रही थी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hamirpur
  • Hamirpur Teen Girl Drowns In Jalalpur Nala | Search Operation Continues

नाला पार करते समय तेज बहाव में बही किशोरी:हमीरपुर में तलाश जारी, खेत में बने डेरा से पैदल गांव लौट रही थीसैयद रिजवान अली | हमीरपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुरैनी और उपरहंका गांव के बीच नाला पार करते समय 15 वर्षीय किशोरी प्रांसी यादव तेज पानी के बहाव में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिया के ऊपर बह रहा था करीब एक फीट पानी

पुरैनी गांव निवासी प्रांसी यादव रविवार शाम खेत में बने डेरा से पैदल अपने गांव लौट रही थी। वह पुरैनी-उपरहंका मार्ग पर बनी पुलिया से नाला पार कर रही थी। बताया गया कि पुलिया के ऊपर करीब एक फीट पानी बह रहा था और पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से प्रांसी तेज बहाव में बह गई।

घटना के समय ग्रामीण राघवेंद्र और दीना मौके पर मौजूद थे। दोनों ने किशोरी को पानी में बहते देखा और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उनकी पहुंच से दूर निकल गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

चेकडैम तक चलाया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार और तहसीलदार रविंद्र पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस, गोताखोरों और ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे स्थित चेकडैम तक सघन तलाशी अभियान चलाया। पानी का बहाव कुछ कम होने के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका। प्रशासन की निगरानी में गोताखोर और ग्रामीण लगातार तलाश में जुटे हैं।

6 बहनों और एक भाई में सबसे छोटी है प्रांसी

प्रांसी छह बहनों और एक भाई में सबसे छोटी बताई गई है। उसके पिता साधुराम यादव किसान हैं। बेटी के पानी में बहने की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि किशोरी रपटा पार करते समय तेज बहाव में बह गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पानी में बहते देखा था। करीब एक किलोमीटर आगे चेकडैम तक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं तहसीलदार रविंद्र पाल ने बताया कि किशोरी खेत में बने डेरा से गांव लौट रही थी। नाला पार करते समय वह तेज बहाव में बह गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश करा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi BHU Hospital Clash | Security Guard Assaulted CCTV Footage BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर…

    You Missed

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम