बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hapud
  • Hapur NH 9 Accident | Multiple Vehicles Collide, Driver Safe

बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवरदानिश, हापुड़।3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हापुड़ में एनएच-9 पर बुधवार सुबह निजामपुर स्थित एटीएमएस कॉलेज के पास बेकाबू कैंटर ने एक के बाद एक आठ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई और कोई घायल भी नहीं हुआ।

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी है।

आगे चल रहे वाहन में मारी पीछे से टक्कर

बुधवार सुबह करीब 10 बजे एनएच-9 पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी। इसी दौरान निजामपुर के पास कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया। उसने आगे चल रहे एक वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे चल रहे वाहन भी एक-दूसरे से टकराते चले गए।

एक के बाद एक आठ वाहन चपेट में आए

कैंटर की टक्कर के बाद करीब आठ वाहन हादसे की चपेट में आ गए। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। हादसे में शामिल कैंटर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उसके अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कैंटर के अनियंत्रित होने की वजह की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Reconciles With Paparazzi In Mumbai | Studio Photos सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने…

    बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की

    Hindi News Local Uttar pradesh Bijnor Bijnor Guldar Sighting | Chandpura Village Residents Demand Cage Video बिजनौर में आबादी के पास फिर दिखा गुलदार:कार सवारों ने बनाया वीडियो, ग्रामीणों ने…

    You Missed

    India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 1 views
    India look to solidify 2027 World Cup plans, West Indies seek more bowling bite

    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 2 views
    बेकाबू कैंटर ने 8 वाहनों को मारी टक्कर:हापुड़ में एनएच-9 पर कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा डाईवर

    Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    Maya Joint Secures Ambassador Role and Enters China Open

    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    • By dp
    • September 30, 2026
    • 3 views
    सलमान ने पैपराजी से कर ली सुलह:कुछ घंटे पहले नजरअंदाज किया, फिर दिए पोज; ऐश्वर्या ने पैप्स के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं

    Twitch streamer Reggie Travers accuses brother of sexual abuse in tearful video