हरदोई में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:गोद भराई से लौटते समय हादसा, परिवार में मातम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Hardoi
  • Hardoi Accident: Tractor Hit Kills Youth Returning From Godh Bharai

हरदोई में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:गोद भराई से लौटते समय हादसा, परिवार में मातमशाहनवाज खान | हरदोईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarमृतक की फाइल फोटो।

हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक पिंटू (32) की मौत हो गई। बरंडारी-श्रीमऊ मार्ग पर बहादुरनगर गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दस्यौली गांव निवासी पिंटू पुत्र सोनेलाल सोमवार को सांडी कस्बे में अपने मामा मंशांराम की बेटी के गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह रात करीब 9 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था।

बाइक को जोरदार टक्कर मारी

बहादुरनगर गांव के समीप बरंडारी-श्रीमऊ मार्ग पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिंटू ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया

पिंटू की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसर गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी रानी और तीन मासूम बेटे अभिषेक, मंजेश और राज को छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    Hindi News Entertainment Bollywood Tina Ahuja Avoids Questions On Govinda & Sunita Komal Rani Controversy गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें;…

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Crime | Youth Forces Girlfriend To Drink Toilet Cleaner प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती,…

    You Missed

    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    Former Chicago mayor says the US is ready for its first Jewish president

    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    प्रेमिका को धोखे से टॉयलेट क्लीनर पिलाया:दूसरी जगह सगाई होने से नाराज थी युवती, हालत बिगड़ी तो भागा; युवक हिरासत में

    Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Grant Taylor is carrying the White Sox this postseason — will he do it as a starter in the future?

    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    शंकर महादेवन बोले- संगीत ही आत्मा है:एआई का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करें, वायरल लोकप्रियता नहीं, हुनर कलाकार को टिकाता है